Hindi

जानिए एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए | Aloe Vera se Daag Dhabbe Kaise Hataye

Supriya Srivastava  |  Sep 23, 2022
एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए | Aloe Vera se Daag Kaise Hataye

एलोवेरा प्रकृति का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है। यह जेल युक्त पौधा 1000 से अधिक वर्षों से अपने प्रभावशाली उपचार और चिकित्सीय गुणों के लिए उपयोग में लाया जाता है। हमारे बगीचों में उगने वाला और हरे कैक्टस जैसे दिखने वाला यह पौधा महत्वपूर्ण फॉर्मूलों का एक पावरहाउस है, जिसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन से लेकर सप्लीमेंट्स तक में किया जा सकता है। त्वचा पर Aloe Vera ke Fayde हैरान कर देने वाले हैं। इतना ही नहीं एलोवेरा जेल के इंस्टेंट ब्यूटी हैक्स के द्वारा आप अपनी खूबसूरती में चार-चाँद भी लगा सकते हैं। कई लोगों के घरों में तो एलोवेरा का पौधा लगा होता है मगर उन्हें ये नहीं पता होता कि एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए (aloe vera se daag kaise hataye)। दरअसल, बाजार में एलोवेरा फेस स्क्रब के अलावा एलोवेरा से संबंधित कई प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं। मगर एलोवेरा के फायदे (aloe vera benefits in hindi) तभी अधिक तेज़ी से नज़र आते हैं, जब उनका इस्तेमाल घरेलू तौर पर किया जाता है।  

एलोवेरा क्या होता है | Aloe Vera Kya Hota Hai

एलोवेरा क्या होता है

एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए, ये जानने से पहले इस बात का पता होना बेहद ज़रूरी है कि एलोवेरा क्या होता है। एलोवेरा जूस के ब्यूटी बेनिफिट्स तो आपने कई बार सुने होंगे मगर कभी सोचा है कि प्रकृति का दिया हुआ ये तोहफा एलोवेरा आखिर होता क्या है। एलोवेरा एक जेल वाला पौधा है, जिसका उपयोग वैकल्पिक चिकित्सा में किया जाता है। एलोवेरा की कुल 420 विभिन्न पौधों की प्रजातियों के साथ, यह कई स्थितियों के उपचार के लिए भारतीय चिकित्सा में लोकप्रिय रहा है। सदियों से, पौधे ने सुंदरता, स्वास्थ्य, त्वचा की देखभाल और अपने औषधीय गुणों के लिए अपार लोकप्रियता हासिल की है। एलोवेरा नाम अरबी शब्द “अलोह” से लिया गया था, जिसका अर्थ है “चमकता हुआ कड़वा पदार्थ” और वेरा लैटिन शब्द “वेरा” से आया है, जिसका अर्थ है “सच”। वर्षों से, एलोवेरा का उपयोग कई संस्कृतियों – मिस्र, ग्रीस, मैक्सिको, भारत, चीन और जापान में व्यापक रूप से किया जाता रहा है। यह पौधा एस्फोडेलेसी ​​(लिलियासी) परिवार से संबंधित है जो एशिया, यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका के शुष्क क्षेत्रों में पनपता है। 

चेहरे पर दाग धब्बे होने के कारण | What Causes Dark Spots on Face in Hindi

चेहरे पर दाग धब्बे होने के कारण

चेहरे पर दाग धब्बे होने के कारण दिन-पर-दिन त्वचा की कांति फीकी होती जाती है। इनसे निजात पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। 40 की उम्र के बाद चेहरे पर दाग धब्बे होना आम समस्या है। इस दौरान चेहरे के किसी भी हिस्से का रंग काला या भूरा होने लगता है। ये किसी भी वजह से हो सकते हैं। त्वचा संबंधी लापरवाही के चलते ये दाग धब्बे बढ़ने लगते हैं और उम्र भर साथ नहीं छोड़ते। हम यहां आपको चेहरे पर दाग धब्बे होने के कारण (what causes dark spots on face) के बारे में बता रहे हैं। 

1- उम्र बढ़ने के कारण

2- अधिक तनाव लेने के कारण

3- सूरज की यूवी किरणों के कारण

4- रात में मेकअप उतारकर न साने के कारण 

5- गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण

6- बदलते मौसम के कारण

7- त्वचा पर बिना जांच किए नए प्रोडक्ट्स लगाने के कारण

8- चेहरे को गंदे हाथों से बार-बार छूने के कारण

9- अनुवांशिक

10- धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण

11- कुछ दवाइयों के कारण

एलोवेरा जेल से दाग धब्बे कैसे हटाए | Aloevera Lagane se Kya Hota Hai 

क्या आप जानते हैं एलोवेरा में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन होते हैं जो दाग धब्बों को साफ करने में मदद करते हैं? यह आपकी त्वचा को एक समान टोन देने के लिए भी जाना जाता है, जो कि हर महिला चाहती है। खास बात यह है कि एलोवेरा लगाने से आपको 7 दिनों से भी कम समय में बेहतर रिजल्ट देखने को मिल जाएगा। जानिए एलोवेरा जेल से दाग धब्बे कैसे हटाए (aloe vera se daag dhabbe kaise hataye)। 

एलोवेरा जेल से दाग धब्बे कैसे हटाए

एलोवेरा जेल से हटाएं दाग-धब्बे 

आपको बस एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालना है, एक चम्मच से फेंटना है और इसे अपने चेहरे पर प्रभावित क्षेत्रों पर लगाना है। आप अपने चेहरे पर बचे हुए जैल के पत्तों के हिस्से को भी रगड़ सकते हैं। इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें। इन चरणों को लगातार 5 दिनों तक दोहराएं और आप उन काले धब्बों को नहीं पाएंगे।

एलोवेरा पैक से हटाएं दाग-धब्बे

आप एलोवेरा का पैक भी बना सकते हैं। पैक बनाने के लिए एलोवेरा के पौधे की पत्ती से जेल निकाल लें। इसके बाद, कुछ ताजा कद्दूकस किया हुआ खीरा, नींबू का रस, 1 टीस्पून चंदन पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं और इसे पूरी तरह सूखने दें और फिर बर्फ के ठंडे पानी से धो लें और थपथपाकर सुखा लें। यह दाग धब्बे और पिगमेंटेशन में सुधार करने में काफी मददगार साबित होता है। 

एलोवेरा और शहद से हटाएं दाग धब्बे 

एलोवेरा और शहद का पैक त्वचा के दाग धब्बे हटाने के लिए एक बेहतरीन पैक है। इसे बनाने के लिए 1 टेबल स्पून दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसके बाद मिश्रण में 4 टेबलस्पून एलोवेरा जेल, 1 टीस्पून शहद और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं। सबको अच्छी तरह मिलाएं और अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। बाद में हल्के गर्म पानी से चेहरा धोकर सुखा लें।

एलोवेरा और जैतून का तेल से हटाएं दाग धब्बे 

इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे कि एलोवेरा का तेल घर पर कैसे बनाएं। मगर क्या आप जानते हैं कि जैतून का तेल और एलोवेरा आपके दाग धब्बे पर जादुई असर कर सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस 4 बड़े चम्मच एलोवेरा के रस में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए इसे अक्सर उपयोग करें।

एलोवेरा और नींबू का रस से हटाएं दाग धब्बे 

2 बड़े चम्मच नींबू का रस, 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 6 बड़े चम्मच खीरे के रस को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। यह सनबर्न के इलाज में भी कारगर है।

रात को एलोवेरा जेल लगाने के फायदे | Benefits of Aloe Vera on Face Overnight in Hindi

रात को एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

क्या आप जानते हैं कि आपकी त्वचा दिन के किसी भी हिस्से की तुलना में रात में अधिक नमी खो देती है और सुस्त हो जाती है? साथ ही त्वचा की कोशिकाएं खुद की मरम्मत करती हैं और रात में नई कोशिकाओं का निर्माण करती हैं। एलोवेरा में एलिसिन और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो त्वचा की परत में गहराई से प्रवेश करते हैं और त्वचा की खोई हुई नमी वापस लाते हैं। इतना ही नहीं यह कोलेजन की संख्या में सुधार करते हैं और इस तरह झुर्रियों को रोकते हैं। रात को एलोवेरा जेल लगाने के फायदे (Benefits of Aloe Vera on Face Overnight in Hindi) की बात करें तो इसे रात भर चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा में जान आ जाएगी। इसलिए, अगर आप अपनी त्वचा से सभी दोषों को दूर करना चाहते हैं, तो इसे नियमित रूप से हर रात लगाएं। 

चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं | Aloe Vera Face par Kaise Lagaye 

चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं

वैसे तो एलोवेरा जेल को सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है लेकिन अगर आप इसे अन्य इंग्रीडिएंट्स के साथ मिल कर बनाते हैं तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। अब सवाल यह उठता है कि चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं (aloe vera face par kaise lagaye) तो आप एलोवेरा के साथ शहद, खीरा, नींबू का रास, गुलाब जल आदि मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा केला और एलोवेरा फेस पैक, व टी ट्री ऑयल आदि भी एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर करने में मदद मिलती है।   

एलोवेरा से दाग धब्बें हटाने से जुड़े कुछ सवाल – FAQ’s 

1- एलोवेरा से काले दाग कैसे हटाए?

जवाब- एलोवेरा जेल को सीधा त्वचा पर लगाकर काले धब्बे हटाए जा सकते हैं।

2- क्या एलोवेरा को रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं?

जवाब- हां, एलोवेरा को रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं।

3- क्या एलोवेरा जेल दाग देता है?

जवाब-  नहीं, एलोवेरा जेल तो दाग मिटाता है।

4- एलोवेरा जेल को दिन में कितनी बार लगाना चाहिए?

जवाब- एलोवेरा जेल को दिन में 1 बार लगाना ही काफी है।

5- एलोवेरा से पिंपल कैसे हटाए?

जवाब- ताजे एलोवेरा जेल में टी ट्री ऑयल मिलाएं और इसे एक स्मूद पेस्ट में फेंटें। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार दोहरा सकते हैं।

6- एलोवेरा को चेहरे पर कैसे लगाए

जवाब- एलोवेरा का जेल निकालकर उसे चेहरे पर लगाएं।

7- एलोवेरा लगाने के बाद साबुन से धोना चाहिए?

जवाब- एलोवेरा लगाने के बाद साबुन चेहरे नहीं धोना चाहिए।

अगर आपको यहां दिए गए एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाएं और aloe vera gel ke fayde पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें।

ये भी पढ़ें 

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए फॉलो करें मलायका अरोड़ा का देसी नुस्खा 

अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो एलोवेरा से बेस्ट आपके लिए कुछ और हो ही नहीं सकता है। खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए एलोवेरा का देसी नुस्खा अपनाती हैं।

जानिए कर्ल्स को स्टाइल करने के लिए क्यों एलोवेरा जेल है बेस्ट

अगर आपके पास कोई हेयर जेल नहीं है या आपका हेयर जेल खत्म हो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एलोवेरा जेल की मदद से कर्ल्स को शाइनी बनाना और कर्ली रखना भी बहुत ही आसान है। 

Read More From Hindi