एस्ट्रो वर्ल्ड

करवा चौथ पर अपनी राशि अनुसार चुनें साड़ी और चूड़ियों का रंग

Archana Chaturvedi  |  Oct 27, 2023
करवा चौथ पर अपनी राशि अनुसार चुनें साड़ी और चूड़ियों का रंग

करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। ‘करवे’ का अर्थ है- मिट्टी का बर्तन और ‘चौथ’ का अर्थ है- चतुर्थी। सुहाग का यह व्रत हर साल कार्तिक के पवित्र महीने में संकष्टी चतुर्थी के दिन यानि कि कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को किया जाता है। करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाएं रखती हैं और अपने पति की लम्बी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। कहते हैं कि करवाचौथ का व्रत एक ऐसा व्रत है जिससे पति- पत्नी के मन में एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना और भी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें – दाल के फरे की रेसिपी : करवा चौथ पर सौभाग्य प्राप्ति के लिए बनाया जाता है ये खास स्वादिष्ट व्यंजन

राशि के अनुसार पहनें करवा चौथ की पूजा में इस रंग के कपड़ें

ज्योतिष के मुताबिक अगर करवा चौथ के व्रत का फल शुभ पाना चाहते हैं तो अपनी राशि के मुताबिक ही कपड़े के रंग का चुनाव करना चाहिए। क्योंकि ये रंग आपके जीवन में पॉजिटिविटी लाते हैं और जीवन की सारी मुश्किलों को हल कर देते हैं। तो राशि के अनुसार जानिए कौन-से रंग की साड़ी और चूड़ियां आप करवाचौथ पर पहन सकती हैं।

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि का ग्रह मंगल है, इसलिए लाल रंग हमेशा ही आपके लिए लकी साबित होता है। इसके अलावा आपके लिए सफेद, लेमन ग्रीन या सी ग्रीन रंग भी ठीक रहेंगे।

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

पृथ्वी तत्व की राशि है वृषभ जिसका शुभ रंग हरा होता है। इस राशि के लोगों के लिए पीले और हरे रंग के मेल से बने रंग शुभ माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को खासतौर पर लाल रंग से दूर रहना चाहिए।

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। चाहे तो हरे रंग की भी साड़ी या सूट पहन सकते हैं। इससे उनके पति की आयु लंबी होती है और उनका व्रत सफल होता है।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि के लोग लाल और पीले रंग का कॉम्बिनेशन पहन सकते हैं। जोकि इनके व्रत और पूजा को सफल बनायेगा।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य से प्रभावित होने के कारण इन्हें कॉपर या गोल्डन कलर्स और इनके ही शेड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग इनके लिए भाग्यशाली माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें – DIY : घर पर ही करें पार्लर जैसा करवा चौथ मेकअप, जानिए स्टेप बाय स्टेप करने का तरीका

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि के लोगों को रंगों के मामले में छूट है ये चाहें तो मल्टीकलर यानि कि सतरंगी कपड़ों का चुनाव कर सकते हैं। इस दिन के लिए सभी रंगों का मेल इनके लिए काफी हद तक शुभ है।

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ये लोग अपने ग्रेस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इस राशि का शुभ रंग गुलाबी होता है। गुलाबी रंग न केवल सौभाग्य का प्रतीक है, बल्कि इसकी शोभा हर रंग से न्यारी है। वहीं हल्का पीला रंग भी इनके लिए सही माना जाता है। ये रंग इनके प्यार और रिश्ते में बखूबी चढ़ेगा।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इसका स्वामी मंगल है तो इस राशि के लोगों के लिए मरून रंग शुभ माना जाता है। ऐसा करने से इनके गृहस्थ जीवन में सुधार आएगा।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि के लोगों के लिए बैंगनी रंग लकी माना जाता है। वैसे भी ये लोग मैच्योर चीजों को पसंद करते हैं इसलिए इन्हें बैंगनी रंग का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। बैंगनी रंग विलासिता और भोग का रंग है। इसके प्रयोग से ‘काम’ भाव मजबूत होता है। ये उनमें आत्मविश्वास जगाता है और उन्हें कभी निराश नहीं होने देता।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि के लोगों को नीला रंग विशेष रूप से पसंद भी है और ये इनके लिए शुभ भी है। अगर आप इस रंग का कपड़ा पहन कर पूजा नहीं करना चाहते तो इस रंग को बिंदी या फिर मेकअप में भी कहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। ये रंग पति- पत्नी पर पड़ने वाली बुरी नजर से रक्षा करता है, साथ ही तरक्की के रास्ते भी खोल देता है।

ये भी पढ़ें – करवा चौथ पर ट्राई करें ये इंडो वैस्टर्न साड़ी, इन 5 सेलेब्स से लें इंस्पीरेशन

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि के लोग करवाचौथ के दिन  गोल्डन, हरा, नीला या फिर लाल में से किसी भी रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकते हैं।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

मीन राशि का स्वामी गुरु है। इसलिए इन्हें नारंगी, फालसी, पीले व केसरिया रंग के शेड्स इस्तेमाल करने चाहिए। इससे इन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है।

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड