शिल्पा शेट्टी हमेशा ही अपने स्टाइल गेम के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वह हमेशा ही अपने स्टाइल गेम को ऑन प्वॉइंट रखती हैं। यहां तक कि वह हमेशा अपने आउटफिट्स को ट्विस्ट देती हैं। बनारसी सिल्क साड़ी सेस बना ये सेमी-ट्रेडिशनल पीस भी इसी का एक उदाहरण है और उन पर ये बहुत ही खूबसूरत भी लग रहा है। आप चाहें तो इस बार आप भी इसी तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं।
करीना कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का स्टाइल आइकन माना जाता है। वह हमेशा अपने लुक्स से सुर्खियों में छा जाती हैं। साथ ही हमें उनका ये इंडो वेस्टर्न लुक भी काफी पसंद आया। गोल्ड कलर त्योहारों के लिए एक दम परफेक्ट है और साथ में ऐसा ही ग्लैमरस डिजाइन हो तो क्या बात है। ये एक ऐसा पीस है, जिसे किसी भी उम्र की महिला पहन सकती है। इस वजह से आप भी सेम ब्लाउज डिजाइन के साथ ऐसा ही कुछ ट्राई कर सकती हैं।
क्या आपको भी मिनिमल स्टाइल और मेकअप पसंद है और आप भी अपनी ड्रेस को बहुत हैवी नहीं रखना चाहती हैं। तो ये मेटालिक आइवरी साड़ी आपके लिए एक दम परफेक्ट है। आप इसमें बहुत खूबसूरत लगेंगी।
सोनम कपूर को इंडस्ट्री की फैशनिस्टा के रूप में जाना जाता है। वह हमेशा एथनिक लुक्स को ट्विस्ट के साथ कैरी करती हैं। उनका ये सेमी-ट्रेडिशनल पीस भी बहुत ही खूबसूरत है। इस वजह से आप भी इस तरह की ड्रेस करवा चौथ पर ट्राई कर सकती हैं और खुद को नया लुक दे सकती हैं।
टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर ही अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। इस वजह से वह किसी भी पीस को उतनी ही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। आप भी हिना खान से इंस्पीरेशन ले सकती हैं और उनकी ही तरह इंडो-वेस्टर्न साड़ी कैरी कर सकती हैं।
POPxo की सलाह: करवा चौथ पर खुद को फ्लॉलेस लुक देने के लिए MyGlamm के ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स करें ट्राई