ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
एप्पल खाने के फायदे, Apple Khane ke Fayde

जानिए सेहत के लिए सेब खाने के फायदे और नुकसान के बारे में – Apple Khane ke Fayde

 

आपने भी कहावत सुनी होगी ‘एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे’ यानी हर दिन एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं। दिल का ख्याल रखने, वजन कम करने से लेकर स्किन के लिए तक, सेब (apple ke fayde in hindi) वाकई बहुत फायदेमंद फल साबित होता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सेब को यदि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाये तो इसका असर अमृत के समान ही होता है। यही वजह है सेब आज सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। सेब का जूस, सेब का सिरका, सेब का मुरब्बा, सेब की खीर, और न जितने कितने तरीके से सेब का लोग सेवन करते हैं। आयुर्वेद में सेब को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है और इससे कई तरह के रोगों का निदान होता है। रोजाना खाली पेट सेब खाने के फायदे बहुत से हैं, जिसके बारे में यहां हम आपको विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं। यहां हम बात करेंगे सेब के गुण (apple benefits in hindi) और साथ ही सेब खाने के नुकसान (apple khane ke nuksan) के बारे में भी। आम के फायदे

सेब के गुण – Apple me Konsa Vitamin Hota Hai

सेब का स्वाद बेहतरीन होने के साथ-साथ उसमें पोषक तत्वों की भी भरमार होती है। सेब में कई तरह के विटामिन्स और पौष्टिक तत्व (apple me konsa vitamin hota hai) होते हैं। सेब में काफी मात्रा में आयरन होता है जिससे दांत और हड्डियां मजबूत बनते हैं। मिनरल, आयरन और विटामिन से भरपूर सेब में फाइबर भी बहुत होता है। सेब पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड और भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में एंटी-ओबेसिटी गुणों की तरह काम करते हैं। सिर्फ सेब (apple khane ke fayde) के अंदर ही नहीं बल्कि सेब के छिलके में भी काफी मात्रा में पोषक-तत्व होते हैं। इसलिए सेब को छील कर कभी नहीं खाना चाहिए।

एप्पल खाने के फायदे – Seb Khane ke Fayde

 

सेब लाल या हरे रंग का फल है, जो विटामिन से भरपूर होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘मेलस डोमेस्टिका’ (Melus domestica) कहते हैं। बहुत पुरानी कहावत है कि रोज सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है और ये सच भी है। आयुर्वेद में भी सेब खाने के फायदे के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इसमें कहा गया है कि सेब कई तरह की बीमारियों शरीर से दूर रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं एप्पल खाने के फायदे (apple khane ke fayde in hindi) के बारे में –

Seb Khane ke Fayde

ADVERTISEMENT

सफेद दांतों के लिए

 

ओरल हेल्थ के लिए सेब बेहद फायदेमंद फल है। सेब चबाकर खाने से लार अधिक बनती है, इससे मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इसी के साथ-साथ दांतों का पीलापन भी कम हो जाता है। सेब खाने से आपके दांत सफेद रहते हैं। नाशपाती के फायदे

वजन कम करने के लिए

 

वजन कम करने में भी सेब का जवाब नहीं है। जी हां, सेब में (seb khane ke fayde) बहुत कम कैलोरी और हाई फाइबर होता है, जोकि वेटलॉस के लिए बेस्ट फ्रूट है। एक रिसर्च के दौरान वेट लॉस के लिए नाशपाती या ओट्स की जगह रोजाना सेब या सेब का मुरब्बा खाने वालों का रिजल्ट बेहतर था। यही नहीं सेब का सिरका तो दुगनी तेजी से वजन कम करता है। 

डाइट्री फाइबर

 

सेब एक डाइट्री फाइबर फूड है। डाइट्री फाइबर यानि कि हाई फाइबर फूड जोकि डाइट कर रहे लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है।  डॉक्टर से लेकर डाइटीशियन तक हमें अपनी डाइट में डाइट्री फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

टाइप 2 डायबिटीज 

 

टाइप 2 डायबिटीज आजकल एक कॉमन लाइफस्टाल बीमारी है। विटामिन-सी की खुराक लेने से मधुमेह यानी डायबिटीज रोगियों को दिनभर में बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिल सकती है। सेब में विटामिन-सी अच्छी खासी मात्रा में होता है इसीलिए टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ा कर मधुमेह को कम करने में मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENT

apple ke fayde

दिल के लिए

 

सेब दिल के रोगियों के लिए खासतौर पर लाभदायक माना जाता है। क्योंकि सेब में सोडियम की मात्रा कम होती है लेकिन पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है। जिससे जो व्यक्ति आहार के द्वारा पोटेशियम की अधिक से अधिक मात्रा ग्रहण करते हैं। वह हार्ट अटैक यानि दिल का दौरा पड़ने से बचा रहता है। 

सेब से पथरी का इलाज

 

सेब से पथरी का इलाज बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। खासतौर पर गॉल ब्लैडर स्टोन निकालने के लिए रोजाना एक गिलास पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीने की सलाह दी जाती है।

याददाश्त बढ़ाने के लिए

 

दिमाग के लिए सेब का मुरब्बा खाने के फायदे बहुत हैं। इससे दिमागी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने का काम करता है। स्मरण शक्ति, दिमागी शक्ति बढ़ाने के लिए खाली पेट एप्पल खाने के फायदे हैं।

ADVERTISEMENT

कैंसर से लड़ने में

 

रोजाना सेब खाने से कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है। एक रिसर्च में पाया गया है सेब में प्रोस्टेट, लंग्स और ओवरी कैंसर के साथ एसोफैगस, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने की क्षमता है। सेब में पाये जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

एप्पल शेक के फायदे

 

एप्पल का मिल्कशेक बहुत टेस्टी और साथ हेल्दी भी होता है। सेब और दूध के फायदे दोनों एक साथ मिल जाते हैं। एप्पल शेक (apple benefits in hindi) पीने से हड्डियां मजबूत रहती हैं, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, कोलेस्ट्रॉल कम होता है और कब्ज की शिकायत से भी राहत मिलती है।

सेब और दूध के फायदे

 

सेब को दूध के साथ लेने से इसके गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इससे स्वास्थ्य एवं शक्ति बढ़ती है। इसी के साथ ही सेब और दूध के फायदे स्किन के लिए भी हैं। इससे हमारी स्किन पर एक विशेष प्रकार की चमक पैदा हो जाती है।

खाली पेट एप्पल खाने के फायदे

 

रोजाना खाली पेट सेब खाने के फायदे बहुत से है।  सेब से आपके शरीर का कॉलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल रहता है। इससे दिल, पेट और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही सेब ना केवल दिल को मजबूत बनाता है बल्कि प्यास बुझाता है और फेफड़ों में नमी बरकरार रखता है।

ADVERTISEMENT

सेब खाने का सही समय

apple khane ke fayde in hindi

सेब को सही समय पर खाने से इसके फायदे और भी ज्यादा कारगर हो जाते हैं। अलग-अलग हुए शोध अध्ययन में भी ये निकलकर आया है कि सेब खाने का सही समय सुबह ही है। इसके अधिक फायदे चाहिए तो सुबह उठने के बाद यानी खाली पेट खाना बेहतर रहता है। इसीलिए डॉक्टर से लेकर डायटीशियन तक सेब (seb khane ke fayde) को हमेशा सुबह के समय ब्रेकफास्ट में खाना चाहिए। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो रोज सुबह दूध गर्म कर पिएं और एक सेब खाएं। शाम के 6 बजे तक सेब खाना सही है। लेकिन सेब को रात के समय में भूलकर भी न खाएं। क्योंकि  सेब में कैफीन होता है जो आपकी नींद को खराब कर सकता है।

सेब के नुकसान – Apple Khane ke Nuksan

अति तो हर चीज की बुरी होती है फिर चाहे वो फल-फ्रूट ही क्यों न हो। इसीलिए अगर आप सेब का सेवन (apple khane se kya hota hai) भी तय मात्रा में नहीं करेंगे तो आपको इसके साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ सकते हैं। अधिक मात्रा में सेब खाने से भी आपको सेब के नुकसान झेलने पड़ सकता है। इससे कई तरह की एलर्जी हो सकती है, जो अक्सर फलों के पराग से लोगों को होती है। इसके अलावा भी सेब खाने के नुकसान हैं, जो कुछ इस प्रकार से हैं –

Apple Khane ke Nuksan

ADVERTISEMENT
  • होंठों में सूजन
  • सांस लेने में तकलीफ
  • गले में सूजन
  • ओरल एलर्जी सिंड्रोम
  • पेट में ऐंठन
  • चक्कर या बेहोशी आना
  • लो ब्लड प्रेशर
  • दस्त
  • नाक से पानी आना

एप्पल खाने के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब

एक दिन में कितना सेब खाना चाहिए?

अति हर चीज की बुरी होती है फिर वो चाहे अमृत ही क्यों न हो। वैसे एक दिन के हिसाब से 1 सेब खाना पर्याप्त होता है।

सुबह खाली पेट सेब खाने से क्या फायदा?

खाली पेट सेब खाने के फायदे ही फायदे हैं। सेब अगर खाली पेट खाया जाए तो शरीर का टॉक्सिक (गंदगी) आसानी से बाहर निकल जाएगी। सुबह खाली पेट सेब खाने से पाचन संबंधी समस्याएं आसानी से हल हो जाती है।

सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

सेब की तासीर ठंडी होती है। इसीलिए तुरंत सेब खाने के बाद मूली, दही, ठंडा पानी और दूध आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कफ जम सकता है और डायजेशन की दिक्कत भी आ सकती है।

ज्यादा सेब खाने से क्या होता है?

सेब एक निश्चित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा सेब खाने से शरीर में फैट के साथ-साथ रक्त में मौजूद शुगर लेवल भी बढ़ने लगता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

क्या सेब खाने से वजन कम होता है?

सेब में भरपूर फाइबर होता है और इसी वजह से वेट लॉस के सबसे उम्दा फल माना जाता है। सेब के फल के साथ-साथ इसका सिरका यानि कि एप्पल साइडर विनेगर (apple khane ke fayde) रोजाना पानी में मिलाकर पीने से वजन कंट्रोल में रहता है।

सेब का जूस कैसे बनाते हैं?

सेब का जूस हम घर पर भी बना सकते है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धोकर इन्हें छिल लें फिर छोटे-छोटे टुकड़े काटकर मिक्सर में डाल दें। अब इसमें चीनी, काला नमक और थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें और छन्नी से छानकर गिलास में डालकर सेब का जूस सर्व करें।

सेब की तासीर कैसी होती है?

सेब की तासीर ठंडी होती है। इसीलिए गर्मियों में तो ये सही रहता है लेकिन ठंड के मौसम में फ्रिज से निकला एप्पल नहीं खाना चाहिए। आप इसे थोड़ी देर नॉर्मल तापमान में रखकर खा सकते हैं।

सेब में कौन-सा विटामिन पाया जाता है?

सेब में (apple me konsa vitamin hota hai) पोटेशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स के अलावा विटामिन ए और विटामिन सी दोनों ही पाये जाते हैं।

सेब खाने के बाद दूध पी सकते हैं?

सेब खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे डायजेशन में दिक्कत हो जाती है।

क्या रात में सेब खाना चाहिए?

आयुर्वेद में भी कहा गया है कि फलों को सही समय पर खाने से ज्यादा फायदा होता है। सेब सुबह के समय खाने में फायदेमंद होता है और रात के समय में हानिकारक हो जाता है।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

30 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT