ADVERTISEMENT
home / Acne
Ice Facial: अब घर में बर्फ से करें फेशियल, स्किन होगी क्लीन एंड क्लियर

Ice Facial: अब घर में बर्फ से करें फेशियल, स्किन होगी क्लीन एंड क्लियर

 

 

सभी चाहते हैं कि उनका चेहरा निखरा और बेदाग नजर आए। इसके लिए ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने के साथ ही हम घर पर भी कई टिप्स एंड ट्रिक्स आज़माते रहते हैं। त्वचा के दाग-धब्बों व दूसरी दिक्कतों को दूर करने के लिए कभी घरेलू नुस्खे काम आ जाते हैं तो कभी केमिकल ट्रीटमेंट्स का सहारा लेना पड़ता है। खैर, यहां हम आपको एक ऐसे खास फेशियल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर पर ही आराम से किया जा सकता है। जी हां, आइस फेशियल (Ice Facial) के लिए आपको ज्यादा सामान जुटाने की मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। सबसे अच्छा फेशियल

क्या है आइस फेशियल What Is Ice Facial?

 

बर्फ से किए जाने वाले फेशियल को आइस फेशियल कहा जाता है। यह सबसे सस्ता और बेहद कारगर फेशियल है। आइस फेशियल से त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए इसके फायदे।

इस DIY हेयर परफ्यूम से बढ़ेगी बालों की चमक और खुशब

ADVERTISEMENT
स्किन को रखे टाइट
आइस फेशियल पोर्स को साफ करने और उन्हें सिकोड़ने में मदद करता है। ठंडा पानी पोर्स को संकुचित करते हुए त्वचा को टाइट करता है। इससे त्वचा स्‍मूथ नज़र आने लगती है।
एक्ने को बाय-बाय
आइस फेशियल से त्वचा को लंबे समय तक ऑयल फ्री रखा जा सकता है। इससे मुंहासे कम होते हैं। यह फेशियल त्‍वचा के ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को दूर करने में मदद करता है और काले दाग-धब्बों को भी कम करता है।

बढ़ेगा स्किन का ग्लो
बर्फ का पानी चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। यह चेहरे से थकावट को हटाकर त्वचा को फिर से जीवंत करता है। इससे त्वचा का ग्‍लो बढ़ जाता है। इस फेशियल को करने से त्‍वचा की चमक तुरंत बढ़ जाती है।
लंबे समय तक टिके मेकअप
मेकअप से 5 मिनट पहले अपने चेहरे पर आइस फेशियल करने से मेकअप ज्‍यादा समय तक टिका रहता है। अगर आप कोरियन महिलाओं की क्रिस्टल क्लियर स्किन से प्रभावित हैं तो जान लीजिए कि ज्यादातर कोरियन महिलाएं इस तकनीक को अपनाती हैं।
झुर्रियां होंगी खत्म
आइस फेशियल को झुर्रियों और फाइन लाइन्‍स से लड़ने का सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। यह प्रोडक्‍ट के बेहतर अवशोषण में भी मदद करता है। इससे एंटी-एजिंग क्रीम बेहतर तरीके से काम करती है।

आइस फेशियल करने का तरीका

आइस फेशियल करने का तरीका बेहद आसान है। जानिए इसके स्टेप्स-
स्टेप 1
अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ करें। फिर एक बड़ा बोल लें। बोल इतना बड़ा होना चाहिए कि आपका चेहरा इसमें आसानी से डिप हो जाए। बोल का आधा हिस्सा पानी से भर दें और इसमें 10-12 बर्फ के टुकड़े डालें। बर्फ को पिघला दें। आप इसमें 1-2 चम्मच रोज़ वॉटर या 1-2 चम्मच ग्रीन टी भी मिला सकती हैं।
स्टेप 2
अब 10 सेकंड के लिए बर्फ के ठंडे पानी में अपने चेहरे को डिप करें, बोल से बाहर निकालें और कुछ सेकंड के लिए सांस लें। 10 सेकेंड के लिए फिर से चेहरा डिप करके रखें। इस प्रोसेस को 1 मिनट तक दोहराएं। आप इस आइस फेशियल थेरेपी को रोजाना या हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।
स्टेप 3
अपने चेहरे को बाहर निकालने के बाद ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए चेहरे को थोड़ा थपथपाएं।
अगर आइस फेशियल करने के बाद आपकी स्किन ड्राई हो जाती है तो मॉइश्चराइज़र लगाएं। आइस फेशियल के ज्‍यादा फायदे पाने के लिए खीरे, टमाटर और ग्रीन टी से आइस क्यूब्स बनाकर भी आइस फेशियल कर सकती हैं।
20 Jul 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT