ADVERTISEMENT
home / फैशन
पार्टी सीजन के लिए परफेक्ट है प्रियंका चोपड़ा का ये आउटफिट, देखें Pics

पार्टी सीजन के लिए परफेक्ट है प्रियंका चोपड़ा का ये आउटफिट, देखें Pics

दिवाली का त्योहार भले ही खत्म हो गया है लेकिन पार्टी सीजन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। दिवाली के मौके पर हमें बहुत से सेलेब्स ने पार्टी रेडी होने की इंस्पीरेशन दी है। सभी सेलेब्स का एफर्टलेस लुक बेहद ही नया और रिफ्रेशिंग था। इसी बीच हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने शरारा में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और प्रियंका का यह लुक पार्टी सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है। दरअसल, उनका यह शरारा सब्यसाची का है और बहुत ही अच्छा है।

दीप का यह त्योहार अपने साथ ग्लेमर भी लेकर आया और प्रियंका का यह त्योहार अर्पिता मेहता के फ्लोरल लंहगे के साथ शुरू हुआ था, इसके बाद वह येलो साड़ी और फिर फाल्गुनी शेन पिकॉक के व्हाइट एंब्रोइडर्ड लहंगे में नजर आई थी और उन्होंने अपने फेस्टिव लुक को सब्यसाची के आउटफिट के साथ कंप्लीट किया। स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने इस लुक्स पर काम किया और इन्हें और भी शानदार बना दिया है। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि फ्लोरल प्रिंट वाला वेलवेट सेट पर स्ट्रैपी वी नेकलाइन कुर्ता है और इस पर खूबसूरत एंब्रोइडरी की गई है और गोल्डन बीड्स और टैसल हैं, जो हेमलाइन से जुड़े हुए हैं। इसके साथ शरारा है है, जिस पर इसी तरह की एंब्रोइडरी की गई है और शीर दुपट्टा है, जिसके बोर्डर पर हैवी एंब्रोइडरी है।

प्रियंका अपने इस लुक के साथ लिलि सिंह के पार्टी के लिए पुरी तरह से रेडी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने लुक को सिल्वर बैंगल, ग्रीन नेकलेस जिस पर खूबसूरत पर्ल बने हैं और पिंक रिम्ड सनग्लास के साथ कंप्लीट किया। साथ ही उनका यह लुक रेट्रो फील भी दे रहा है और साथ में ब्लैक बकट बैग के साथ पूरा किया। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और कोल्ड रिम्ड आई, आईलैश एन्हेंस मस्कारा और लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया।

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

ADVERTISEMENT
10 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT