ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
क्या सच में एक IAS से भी ज्यादा फीस लेती हैं तैमूर की आया आंटी , करीना ने खुद बताई सच्चाई

क्या सच में एक IAS से भी ज्यादा फीस लेती हैं तैमूर की आया आंटी , करीना ने खुद बताई सच्चाई

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे यानि कि छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी (Taimur Ali Khan Pataudi) सोशल मीडिया के एक ऐसे स्टार किड हैं जिनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है, और हो भी क्यों न, उनकी क्यूटनेस है ही ऐसी। पॉपूलैरिटी में तैमूर अपनी मां करीना कपूर ख़ान और पापा सैफ़ अली ख़ान से भी ज्यादा पॉपुलर हैं। अपनी क्यूटनेस और नटखट अदाओं की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में छाये रहते हैं।

तैमूर ज्यादातर समय अपनी नैनी यानि कि आया आंटी के साथ दिखाई देते हैं। यही कारण है कि तैमूर के साथ उनकी नैनी भी पॉपुलर हो गई हैं। मीडिया में ये खबर भी आईं थी कि करीना कपूर खान अपने लाडले बेटे की देखभाल के लिए उन्हें 1.5 लाख रुपये महीने की सैलरी देती हैं। लेकिन ये खबर सिर्फ कयास थी इसपर करीना ने कभी भी किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया था। लेकिन अब इस बात की सच्चाई सबके सामने आ गई है।

13 16 249127070s3-ll 3753688

हाल ही में करीना कपूर ने अरबाज खान के चैट शो पर पहली बार तैमूर की आया और उसकी सैलरी को लेकर बात की है। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो तैमूर की देखभाल के लिए उसकी आया को सही में एक आईएस की सैलीरी से ज्यादा फीस देती हैं? इसका जवाब देते हुए करीना ने कहा, ”सबसे ज्यादा जरूरी है मेरे बच्चे का खुश रहना। अगर वो अपनी आया आंटी के साथ खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है, वो खुश है तो ये बात मायने नहीं रखती है कि आप कितनी सैलरी देते हैं।” हालांकि उन्होंने तैमूर की आया की सैलरी के बारे में खुलासा नहीं किया। लेकिन उनकी इस बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मीडिया जो अनुमान लगा रही है वो आकंड़ा सही है।

ADVERTISEMENT

taimur nany 4293551

बता दें कि तैमूर की देखभाल करने वाली उनकी नैनी का नाम सावित्री है और उनकी सैलरी को लेकर चर्चा है कि करीना उन्हें 1.50 लाख रुपये महीने सैलरी देती हैं। वहीं ये बात भी सामने आई थी कि अगर सावित्री को तैमूर के साथ आउट ऑफ स्टेशन जाना पड़ता है या फिर घर का कुछ एक्स्ट्रा काम करना पड़ता है तो उन्हें महीने में 1.75 लाख रुपये प्रति महीने के आस- पास मिलता है।

इन दिनों गांव घूम रहे हैं तैमूर

करीना और सैफ अक्सर अपने पैतृक गांव पटौदी घूमने जाते रहते हैं। इस बार सैफ तैमूर को अपने कंधे पर बैठा कर अपना गांव घुमाते नजर आए। मस्जिद में माथा टेकने के बाद तैमूर ने वहां गाय देखी और उसे चारा भी खिलाया। गांव वाले भी पटौदी खानदान के इस चिराग को गांव में देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे।  

देखिए तैमूर ने एक गांव में कैसे किया एंजॉय –

ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि 20 दिसंबर 2016 में पैदा हुए तैमूर ने पहले अपने नाम और फिर अपने बेहद क्यूट लुक से सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग जगह बना ली है। यही वजह है कि तैमूर अब बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड बन गये हैं।

ये भी पढ़ें –

इतने पॉपुलर हैं तैमूर अली खान कि मार्केट में आया उनके जैसा दिखने वाला खिलौना
तैमूर बन जायेंगे बड़े भाई क्योंकि करीना कपूर कर रही हैं दूसरे बच्चे की तैयारी, देखिए वीडियो
सैफ और करीना के साथ मालदीव में फैमिली हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं तैमूर
VIDEO: एक- दूसरे को नापसंद करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ सामना, करीना ने मारा प्रियंका को ताना

13 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT