ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
तैमूर बन जायेंगे बड़े भाई क्योंकि करीना कपूर कर रही हैं दूसरे बच्चे की तैयारी, देखिए वीडियो

तैमूर बन जायेंगे बड़े भाई क्योंकि करीना कपूर कर रही हैं दूसरे बच्चे की तैयारी, देखिए वीडियो

करीना कपूर हाल ही में फैमिली हॉलिडे एन्जॉय कर मालदीप से मुंबई लौटी हैं। और हर तरफ यही खबरें आ रही हैं कि वो दूसरा बेबी प्लान कर रही हैं। लेकिन करीना की मानें तो ये खबरें मात्र अफवाह नहीं हैं। उन्होंने भी दूसरे बच्चे को लेकर प्लानिंग कर ली है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि करीना ने एक टॉक शो के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया है। आपको बता दें कि हाल ही में शाहिद कपूर फिर से पिता बन गए। 5 सितंबर को मीरा ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे का नाम मीरा ने ज़ैन कपूर रखा है।

दूसरे बच्चे को लेकर जानिए क्या बोली करीना

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में करीना कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ ट्रेंड एनालिस्ट कोमल नाहटा के शो में पहुंची थीं। वहां जब उनसे दूसरे बच्चे के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जवाब दिया कि 2 साल बाद। करीना के मुताबिक उन्होंने तैमूर के जन्म के बाद ये प्लान किया था कि वो दो साल के बाद दूसरे बच्चे के बारे में सोचेंगी। यही नहीं इस चैट शो के दौरान करीना ने इस बात का खुलासा भी किया कि वो और सैफ दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं।

देखिए इस शो का प्रोमो वीडियो –

तैमूर हो जाएंगे 2 साल के पूरे

मीडिया के फेवरिट स्टार किड तैमूर की जब भी कोई तस्वीर या वीडियो सामने आती है वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। उनकी क्यूटनेस पर तो अभी से लड़कियां फिदा हैं। तैमूर जहां होते हैं, पूरी लाइम लाइट साथ ले जाते हैं। आपको बता दें कि तैमूर भी इस साल 20 दिसंबर को दो साल के पूरे हो जाएंगे। और अगर करीना- सैफ इस बीच कुछ प्लान करते हैं तो अगले साल तक तैमूर भी बड़े भाई बन जाएंगे।

ADVERTISEMENT

अगर फिल्मों की बात करें तो सैफ की आने वाली फिल्म हंटर है जिसके लिए उन्होंने नया लुक अपनाया है। इसको लेकर भी सैफ इन दिनों  काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं करीना जल्द ही फिल्म ‘गुड न्यूज’ में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ में आलिया भट्ट और रणवीर सिह के साथ भी नजर आएंगी। उम्मीद है कि ये फिल्म 2020 तक रिलीज हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें –

1. करीना कपूर का ये वर्कआउट वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
2. PHOTOS: सैफ और करीना के साथ मालदीव में फैमिली हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं तैमूर
3. सिर्फ जीभ देखकर भी पता लगा सकते हैं कि क्या बीमारी है आपको
4. सिर्फ प्रेग्नेंसी ही नहीं इन वजहों से भी मिस हो जाते हैं पीरियड

12 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT