ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
PHOTOS: सैफ और करीना के साथ मालदीव में फैमिली हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं तैमूर

PHOTOS: सैफ और करीना के साथ मालदीव में फैमिली हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं तैमूर

सोशल मीडिया के स्टार किड तैमूर के फैंस की लिस्ट काफी लंबी है, और हो भी क्यों न, उनकी क्यूटनेस है ही ऐसी। इन दिनों तैमूर अपनी मम्मी- पापा के साथ मालदीव में फैमिली हॉलिडे मना रहे हैं। जी हां, चारों तरफ समुद्र से घिरे इस आईलैंड की सैर का अपना अलग ही मजा है और खास बात ये कि मालदीव सेलिब्रिटीज की फेवरिट जगहों में से एक है। करीना और सैफ अक्सर हॉलिडे पर जाते रहते हैं। कुछ समय पहले ही करीना, सैफ और तैमूर के साथ एक महीने के लिए लंदन गई थीं और अब अपने कमर्शियल कमिटमेंट को पूरा करने के बाद वो अपनी फैमिली के साथ मालदीव में वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्हें हाल ही में पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया था।

इस हॉलिडे पर सैफ की बहन और तैमूर की बुआ सोहा अली खान अपने पति कुनाल खेमु और बेटी के साथ आई हैं। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर यहां की कुछ फोटोज भी शेयर की है… 

ड्रॉइिंग टाइम …

मालदीव में फैमिली वैकेशन को लेकर करीना कपूर खान की टीम ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस तस्वीर को देखिए, कैसे तैमूर इस सुंदर जगह को एंजॉय कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों बेहतर पैरेंट्स होने का हर रोल बखूबी अदा कर रहे हैं। वो चाहे अपने बच्चों के साथ खुशियां सेलिब्रेट करना हो या फिर क्वालिटी टाइम बिताना। रील लाइफ की तरह वो रियल लाइफ में भी आईडियल पैरेट्ंस के रूप में सामने आ रहे हैं। सैफ अपने छोटे बेटे तैमूर के साथ भी अक्सर, खेलते- कूदते और मस्ती- मजाक के मूड में नजर आते हैं।

आखिर क्या खास है मालदीव में ?

मालदीव में चारों तरफ नजर घुमाने पर पानी ही नजर आता है, इसलिए यहां आप वाटर एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। मालदीव अंडरवाटर फोटोग्राफी के लिए यह दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। अब यह बात बहुत कम ही लोगों को पता होगी कि मालदीव की गिनती व्हेल व डॉल्फिन के नजारे लेने के लिए दुनिया की पांच बेस्ट जगहों में होती है।

अगर फिल्मों की बात करें तो सैफ की आने वाली फिल्म हंटर है जिसके लिए उन्होंने नया लुक अपनाया है। इसको लेकर भी सैफ इन दिनों  काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं करीना जल्द ही फिल्म ‘गुड न्यूज’ में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ में आलिया भट्ट और रणवीर सिह के साथ भी नजर आएंगी। उम्मीद है कि ये फिल्म 2020 तक रिलीज हो जाएगी।

ADVERTISEMENT

 

इन्हें भी पढ़ें –

1. करीना के बाद अब नेहा धूपिया ने किया बेबी बंप के साथ रैंप वॉक, शादी के समय ही थीं प्रेग्नेंट
2. करीना कपूर का ये वर्कआउट वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
3. जानिए कैसे होते हैं सितम्बर के महीने में पैदा होने वाले लोग
4. सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर का मजाक

03 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT