ADVERTISEMENT
home / फैशन
अवॉर्ड फंक्शन में रेखा से लेकर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी जैसे इन सितारों ने लगाया ग्लैमर और स्टाइल का तड़का

अवॉर्ड फंक्शन में रेखा से लेकर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी जैसे इन सितारों ने लगाया ग्लैमर और स्टाइल का तड़का

मुंबई में हुए ‘फिल्मफेयर ग्लैमर और स्टाइल अवॉर्ड्स’ (Filmfare Glamour and Style Awards) का आयोजन बड़े ही शानदार तरीके से हुआ। बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सितारों ने इस अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की और अपने ग्लैमरस लुक से अपने चाहनेवालों का दिल जीत लिया।

अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट का नजारा कुछ ऐसा नजर आ रहा था जैसे मानो जगमगाते सितारे जमीं पर उतर आये हों। बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा से लेकर धड़क गर्ल जाह्नवी तक सभी सितारों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। इस फंक्शन में जहां दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, काजोल, करिश्मा, विद्या बालन ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों को इंप्रेस किया वहीं विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान जैसे कई कलाकारों ने इस शाम को अपनी मौजूदगी से यादगार बना दिया।

देखिए इस अवॉर्ड फंक्शन के बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें –

50684698 432702677271154 7322705885455188112 n %281%29

धड़क गर्ल का जाह्नवी कपूर इस अवॉर्ड फंक्शन में बेहद हॉट एंड सेक्सी लुक में नजर आईं। उन्होंने डिजाइनर अजय कदम का डिजाइन किया हुआ सिल्वर रंग का शिमरी गाउन पहना था, जो उनपर काफी सूट कर रहा था।

ADVERTISEMENT

karishma 5588385

करिश्मा व्हाइट कलर के गाउन में किसी परी से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने हार्ट शेप का एम्ब्रॉइडर्ड गाउन कैरी की।

dipika

वहीं बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण पीच और ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आईं। साथ ही उन्हें फीमेल कैटेगरी में मोस्ट ग्लैमरस का अवॉर्ड मिला।

ADVERTISEMENT

50615111 577831506021865 3770068179603892755 n

येलो कलर की खूबसूरत ड्रेस में पहुंची काजोल ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस फंक्शन में उन्हें टाइमलेस ब्यूटी का अवॉर्ड भी मिला।

50643992 303788996967941 7975039244535028561 n

इस अवॉर्ड फंक्शन में टीवी- फिल्म एक्ट्रेस सुरवीन चावला अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं। उन्होंने पैरेट ग्रीन कलर बहुत ही स्टाइलिश आउटफिट पहना था, जिसमें वो काफी क्यूट नजर आ रही थीं।

ADVERTISEMENT

rekha

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा जब रेड कारपेट पर उतरीं तो हर कोई उनके ग्लैमरस अंदाज को देखता ही रह गया। रेखा हर बार की तरह इस बार भी ट्रेडिशनल अवतार में ही नजर आईं। उन्होंने गोल्डन सिल्वर रंग का शिमरी जाली वाला सूट पहन रखा था, जिसमें वो जबरदस्त नजर आ रही थीं। इस फंक्शन में रेखा को अल्टीमेट अवॉर्ड से नवाजा गया।

sonam 4794162

वहीं अपने फैशन सेंस के लिए बॉलीवुड में मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर हर बार की तरह एक बार फिर अनोखे अंदाज में नजर आईं। सोनम ने ब्लैक कलर की पफी इंडो वेस्टर्न लुक वाली साड़ी कैरी की थी। उन्हें इस फंक्शन में मोस्ट स्टाइलिश फीमेल का अवॉर्ड मिला।

ADVERTISEMENT

49389858 2065625490218069 163696060875519596 n

अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को मोस्ट ग्लैमरस मेल का अवॉर्ड मिला।

50658583 612502739190220 4816205837257553451 n

रेड कारपेट पर ब्लैक कलर की साड़ी में विद्या बालन गजब ढा रही थीं ….

ADVERTISEMENT

50869034 774993826216127 4188817625465637905 n

इस अवॉर्ड फंक्शन में सोनाक्षी सिन्हा ने रेट्रो लुक में दिखाया जलवा  …

51915549 158852248443210 1125018923490086764 n

बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला…

ADVERTISEMENT

(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –

डब्बू रतनानी के 2019 कैलेंडर फोटोशूट में टॉपलेस हुई सनी और शर्टलेस हुए टाइगर श्रॉफ
इस अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर उड़ रहा है रणवीर सिंह का मजाक, दीपिका ने लिखा- मेरा फेवरिट लुक
दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन: ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस थीम में दिखे मेहमान, रणवीर ने पहना रॉयल घाघरा 
हर मौके पर अलग दिखने के लिए पहनें ये 30 ग्लैमरस डिजाइनर पंजाबी सूट 

13 Feb 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT