ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन: ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस थीम में दिखे मेहमान, रणवीर ने पहना रॉयल घाघरा

दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन: ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस थीम में दिखे मेहमान, रणवीर ने पहना रॉयल घाघरा

 

बॉलीवुड के बाजीराव मस्तानी यानि कि रणवीर और दीपिका अपने मुंबई रिसेप्शन में वाकई किसी शाही महाराजा और महारानी की तरह लग रहे थे। उनका अंदाज और लुक दोनों ही एकदम रॉयल लग रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनके दूसरे वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई तो लोगों ने उनके इस लुक की काफी तारीफ की। उन्होंने अपने जरा हट के वाले इस रॉयल अंदाज से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया।  

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के हयात होटल में हुआ। बताया जा रहा है कि ये फंक्शन बहू के स्वागत के लिए रणवीर के परिवार वालों ने रखा था। यह दीपवीर की दूसरी रिसेप्शन पार्टी है। इससे पहले 21 नवंबर को बेंगलुरु में दीपिका के पिता ने रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें परिवारवालों के साथ खेल जगत के जाने- माने सितारे शामिल हुए थे।

शाही लुक में दिखे दीपिका- रणवीर

45286365 2086543981656394 8448979379111102520 n

ADVERTISEMENT

मुंबई में हुए इस रिसेप्शन में जहां दीपिका हैवी जूलरी के साथ व्हाइट- गोल्डन कॉम्बिनेशन में चिकनकारी वर्क वाली साड़ी में चांद का टुकड़ा लग रही थी वहीं उनसे मैचिंग घाघरा और शेरवानी में रणवीर भी किसी किंग से कम नहीं लग रहे थे। रणवीर वैसे भी बॉलीवुड जगत में अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचाने जाने जाते हैं। अक्सर हमने उन्हें नए- नए एक्सपैरिमेंट करते देखा है। जिसपर उनके फैंस काफी मजे भी लेते हैं। बता दें कि जहां दीपिका की ड्रेस को डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है, वहीं रणवीर सिंह की यह शाही रॉयल डिजाइनर ड्रेस जानेमाने डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन की है, इन दोनों ही ड्रेसेज़ की काफी तारीफ हो रही है।

दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं रणवीर की मां

45504400 268182084051204 4185342341178121783 n

इस रिसेप्शन पार्टी में दीपिका- रणवीर तो खास थे ही, लेकिन रणवीर की मां भी गोल्डन ब्लैक ड्रेस में किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थी। देखिए वीडियो –

मेहमानों के लिए रखी गई थी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस थीम

deepveer 8540583

ADVERTISEMENT

जी हां, दीपवीर का मुबंई रिसेप्शन कई मायनों में खास रहा। एक तो यहां का डेकोरशन , दूसरा दीपिका रणवीर का शाही अंदाज और तीसरा मेहमानों के लिए खास ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस थीम। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें दीपवीर के मुबंई रिसेप्शन में मेहमान ब्लैक और व्हाइट कलर के ड्रेस कोड में नजर आ रहे हैं। देखिए वीडियो –

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी कोंकणी और सिंधी रीति- रिवाज से 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। इस रॉयल वेडिंग को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। दोनों तरफ के करीब 60 मेहमान इस शादी में शामिल हुए, जिनको मोबाइल साथ ले जाने पर सख्त पाबन्दी थी। यहां तक कि मीडिया को भी लगभग 100 मीटर दूर से तस्वीरें लेने की इजाज़त दी गई थी। दीपवीर का पहला रिसेप्शन बेगलुरु में दूसरा रिसेप्शन मुंबई में हुआ है और बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर को भी दीपवीर ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है।

(फोटो/वीडियो साभार – इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –

ADVERTISEMENT

दीपवीर : देखें दीपिका- रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की पहली तस्वीरें

शादी के बंधन में बंधे दीपका- रणवीर, जानिए कुंडली के अनुसार कैसे रहेगी इनकी मैरिड लाइफ

दीपिका रणवीर के पहले रिसेप्शन में पहुंची देश की नामी हस्तियां, देखिए मेहमानों की तस्वीरें

28 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT