ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
फैन ने दिव्यांका त्रिपाठी को मां बनने के लिए कहा तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

फैन ने दिव्यांका त्रिपाठी को मां बनने के लिए कहा तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) ने साल 2016 में विवेक दहिया से शादी की थी। इसके बाद से अक्सर ही दिव्यांका के प्रेगनेट होने की अफवाहें सामने आती रही हैं। यहां तक कि दिव्यांका के फैन्स भी उनसे कई बार इस तरह के सवाल करते रहते हैं। हालांकि, दिव्यांका भी जवाब देने में कम नहीं है।

https://hindi.popxo.com/article/kriti-sanon-shares-post-saying-they-fight-for-you-then-they-fight-for-each-othe-in-hindi-909406

दरअसल, हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के एक फैन ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनसे एक अजीब सा सवाल पूछा। इंस्टाग्राम पर दिव्यांका की एक तस्वीर पर उनके फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ”मैम हम सब चाहते हैं कि आप जल्द ही मां बन जाएं।” इस पर दिव्यांका ने अपने फैन को बेहद ही मज़ेदार जवाब दिया है। 

दिव्यांका ने अपने फैन के इस कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ”फिर जब मैं काम पर जाऊंगी तो आपको मेरे बच्चे का खयाल रखना होगा।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ”मैं एक खुली किताब हूं। मैं हमेशा अपने फैन्स के साथ इंटरेक्ट करने के तरीके ढूंढची हूं। मेरी शादी भी किसी तरह से फैन्स से छिपी नहीं थी। मैं समझती हूं कि हमारी ज़िंदगी लोगों के लिए खुली है और मैंने इसे मान लिया है। मैं अपने फैन्स के साथ अपनी ज़िंदगी के अच्छे पल शेयर करती हूं और मैं आगे भी ऐसा करती रहूंगी।”

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा था, ”हालांकि, कई बार आपके बारे में फैलने वाली अफवाहों को इग्नोर कर पाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ये आपकी वर्क लाइफ से जुड़े होते हैं। इस वजह से अगर मेरे बारे में कोई अफवाह फैल रही है तो मुझे उस पर सफाई देनी चाहिए। लेकिन जब आप आगे बढ़ते हैं तो आप इन अफवाहों से भी आगे बढ़ जाते हैं।”

https://hindi.popxo.com/article/naagin-4-actress-nia-sharma-birthday-celebration-in-hindi-909279

उन्होंने कहा था, ”यह एक चेन हैं, जहां आपको पता नहीं होता है कि ये कहां से शुरू हुई है, या फिर इसे किसने शुरू किया है। इस वजह से आप अफवाहों को रोक नहीं सकते। मैं उम्मीद करती हूं कि लोग इस पर अपनी ज़िम्मेदारी समझेंगे लेकिन अब मैं अफवाहों से बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होती हूं।”

गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ”ये हैं मोहब्बतें” के सेट पर मिले थे। यहां तक कि कुछ वक्त पहले दिव्यांका ने एक ट्वीट करते हुए एक न्यूज़ वेबसाइट पर निशाना भी साधा था। दरअसल, ”दिव्यांका ने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि, वो लोग विवेक दहिया और उनकी पत्नी का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं? मुझे इंडस्ट्री में काफी वक्त हो गया है लेकिन क्या इंडस्ट्री नए टैलेंट को इतना सम्मान देती है?” 

18 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT