ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका  त्रिपाठी ने कही पति विवेक दाहिया से ये रोमांटिक बात, कहा तुम्हें निहारते हुए बीतती है हर रात…

दिव्यांका त्रिपाठी ने कही पति विवेक दाहिया से ये रोमांटिक बात, कहा तुम्हें निहारते हुए बीतती है हर रात…

टीवी एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक गिने जाते हैं। शादी से लेकर अब तक इनकी आपसी केमेस्ट्री और प्यार को प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। कुछ दिनों पहले ही विवेक दाहिया के जन्मदिन पर दिव्यांका ने उन्हें बर्थडे पार्टी का सरप्राइज दिया था और अब बर्थडे की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दाहिया के लिए रोमांटिक नोट लिखा है। इस नोट के जरिये दिव्यांका ने खुल कर अपने दिल में चल रहे जज़्बातों को बयान करने की कामयाब कोशिश की है।

Divyanka-Vivek 3

सिन्दूर लुक में ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं बॉलीवुड और टीवी जगत की ये टॉप 10 ब्राइड्स

पति को निहारती हुए बिताती हैं रात

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने कहा था कि काम की थकान के बावजूद उन्हें देर रात तक नींद नहीं आती, जबकि विवेक बिस्तर पर लेटते ही सो जाते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने अपने इस रोमांटिक नोट पर भी लिखा है। विवेक के बर्थडे पार्टी की इन तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक का एक दूसरे के लिए गहरा प्यार झलक रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा है, “तुम हमेशा की तरह मेरे बगल में चैन की नींद सो रहे हो और मैं हमेशा की तरह तुम्हें निहारती हुई जग रही हूं। बार- बार कभी तुम्हें तो कभी अपने फ़ोन पर हमारी तस्वीरें देखते हुए सोच रही हूं कि क्या पोस्ट करूं, क्या न पोस्ट करूं या फिर सारी तस्वीरें पोस्ट कर दूं, जिससे जब तुम जागो तो तुम्हारे चेहरे पर उन्हें देखकर एक बड़ी सी मुस्कराहट आ जाये।”

ADVERTISEMENT

Divyanka-Vivek 4

Divyanka-Vivek 2

कुमकुम भाग्य की ‘प्रज्ञा’ सृति झा चुराकर पहनती थीं कपड़े और जूलरी, जानिये किसके?

इससे पहले भी दिव्यांका 8 नवंबर को विवेक के जन्मदिन वाले दिन भी अपने दिल की बात दुनिया के सामने रख चुकी हैं। विवेक दाहिया के जन्मदिन पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दिव्यांका ने रोमांटिक बात, “तुम्हारी आंखों में डूबकर देखने से ज्यादा अच्छी फीलिंग कोई और नहीं हो सकती। मैं बहुत खुश हूं कि तुम्हारा जन्म मेरे लिए हुआ है। तुम्हारा जन्मदिन मुझे बहुत खुशी देता है। हैप्पी बर्थडे माय लव।”

ADVERTISEMENT

Divyanka-Vivek

जानिए आज क्या कर रही हैं टीवी सीरियल्स की बहू रह चुकी ये टीवी एक्ट्रेसेज़

रिश्ते न झेले हैं कई उतार- चढ़ाव

दिव्यांका और विवेक का रिश्ता दिखने में किसी फेयरीटेल से कम नहीं लगता, मगर इनके रिश्ते ने भी कई उतार- चढ़ाव देखे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने बताया था कि जब उनके पास कोई काम नहीं था तब लोग उनसे बोलते थे कि तुम्हे खराब नहीं लगता, तुम्हारी बीवी इतनी बड़ी एक्टर है और तुम घर पर बैठे स्ट्रगल कर रहे हो। तब वो सिर्फ यही जवाब देते थे कि हम दोनों में इस बात को लेकर पूरी अंडरस्टैंडिंग है और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। मानना पड़ेगा, इन दोनों की आपसी समझ और प्यार वाकई कबीले तारीफ है।

कुल्फी कुमार बाजेवाला : असल ज़िन्दगी में अच्छे- अच्छों को चूरन चटा देती है नटखट कुल्फी

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram

22 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT