ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
जानिए क्या हैं महिलाओं में सेक्स के प्रति रुचि कम होने के कारण

जानिए क्या हैं महिलाओं में सेक्स के प्रति रुचि कम होने के कारण

सेक्स, इस शब्द को सुनते ही हर किसी के दिमाग में अपनी- अपनी फैंटेसी दौड़ने लगती है। हर कपल चाहता है कि उसकी सेक्सुअल लाइफ सबसे बेहतर हो। इसी के चलते वो अपने पार्टनर को खुश करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। मगर यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की कामेच्छा अलग होती है और वे ऑर्गेज़्म तक भी देर से पहुंचती हैं। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं में तो समय से पहले ही सेक्स के प्रति रुचि धीरे- धीरे कम होने लगती है। आखिर क्या है महिलाओं में सेक्स के प्रति रुचि कम होने की वजह?

ये भी पढ़ें- सेक्स सम्बन्धी 10 मिथक, जिनकी सच्चाई भी होनी चाहिए आपको मालूम!

इन कारणों से कम हो जाती है महिलाओं की सेक्स में रुचि Reasons Behind Lack Of Sexual Interest In Women

महिलाओं की सेक्स में रुचि कम हो जाना अब एक आम बात हो गई है। इसके पीछे स्ट्रेस से लेकर पार्टनर के प्रति भावनात्मक रुचि कम होने तक कई कारण छिपे हो सकते हैं। हम आपको यहां ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं।

तनाव के चलते

आजकल की दौड़ती- भागती ज़िंदगी में हर कोई उलझा हुआ है। मगर महिलाओं को इसका शिकार ज्यादा होना पड़ता है क्योंकि उन्हें घर और बाहर, दोनों की ज़िम्मेदारी एक साथ निभानी होती है। ऐसे में काम का बढ़ता दबाव कब तनाव में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। तनाव का महिलाओं की मानसिक क्षमता पर बुरा असर पड़ता है और इसी वजह से उनकी सेक्स करने की इच्छा कम हो जाती है।

ADVERTISEMENT

Shutter Stock

रोज़- रोज़ सेक्स.. न बाबा न !

पार्टनर के साथ रोज़- रोज़ सेक्स करने के कारण भी महिलाओं में सेक्स के प्रति रुचि कम होने लगती है। अति हर चीज़ की बुरी होती है, सेक्स की भी। मगर कई मामलों में पार्टनर का दिल रखने की वजह से मन न होने और थका हुआ महसूस करने के बावजूद महिलाएं उन्हें सेक्स के लिए मना नहीं कर पातीं। ऐसे में पार्टनर को भी महिलाओं की इच्छा का ध्यान रखते हुए उन्हें सेक्स से कुछ समय के लिए आराम देना चाहिए। आखिर सारी बातें कही नही जाती हैं, कुछ समझनी भी पड़ती हैं।

ADVERTISEMENT

Shutter Stock

पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव कम होना

महिलाओं की सेक्स में रुचि कम होने के पीछे पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव का कम होना भी एक बड़ी वजह है। आपसी मतभेद, रोज़- रोज़ की लड़ाइयां और पार्टनर का महिलाओं की इच्छा का मान न रखना भी उनके अंदर सेक्स की रुचि को कम करने लगता है। अगर एक महिला के अपने पार्टनर के साथ रिश्ते तनावपूर्ण होते हैं तो वह सेक्स के बारे में सोच भी नहीं पाती। इसके साथ ही कई बार घर, बच्चे, ससुराल आदि के चलते भी सेक्स के लिए सही माहौल नहीं बन पाता और धीरे- धीरे महिला की सेक्स के प्रति रुचि कम होने लगती है।   

Shutter Stock

ADVERTISEMENT

बच्चे के जन्म के बाद

मां बनना किसी भी महिला के लिए सबसे बड़ी बात होती है। मगर इसके साथ ही उनमें सेक्स के प्रति अरुचि भी बढ़ जाती है। ऐसा हॉर्मोंस में बदलाव के कारण होता है। मगर कई मामलों में देखा गया है कि मां बनने के बाद एक महिला अपनी ज़िंदगी बच्चे के इर्द- गिर्द बुन लेती है। उसकी ज़रूरतें, खुशी और देखभाल ही मां के लिए प्राथमिकता हो जाते हैं। ऐसे में सेक्स की तरफ उनका ध्यान ही नहीं जाता। 

Shutter Stock

नींद न पूरी होना

नींद न पूरी होना भी सेक्स के प्रति रुचि कम होने का एक बड़ा कारण है। दिन भर की थकान के बाद जब एक महिला बिस्तर पर चैन की नींद सोना चाहती है, तब उसके पार्टनर की सेक्स की इच्छा जागती है। कुछ दिनों तक तो यह सब अच्छा लगता है लेकिन कई दिनों तक नींद न पूरी होने के चलते उसकी रुचि सेक्स में कम होने लगती है।

ADVERTISEMENT

Shutter Stock

ये भी पढ़ें- सेक्स के बारे में 17 ऐसी बातें जो आपको जरूर पता होनी चाहिए !

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
01 Aug 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT