ADVERTISEMENT
home / Hindi
priyanka chopra at pre oscar event

न्यू मॉम प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया प्री ऑस्कर इवेंट, ब्लैक साड़ी में दिखा स्टनिंग अंदाज

न्यू मॉम प्रियंका चोपड़ा फिर से वर्क मोड में वापस आ गई हैं। कुछ दिनो पहले उनकी रोम में हुई फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हुई थी और अब ऑस्कर के प्री इवेंट को होस्ट करने के लिए उन्होंने मां बनने के बाद अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस भी दी है। 

बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया में हुए ऑस्कर के प्री इवेंट का आयोजन साउथ एशियन एक्सीलेंस को सेलिब्रेट करना था और इस इवेंट में प्रियंका के साथ मिंडी कैलिंग, रिज अहमद, कुमैल ननजियानी, अंजुला आचारिया, श्रुति गांगुली जैसे लोग थे। इस शो से प्रियंका की स्पीच और उनके लुक्स पहले ही वायरल हो रहे थे, और अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। 

साभार- इंस्टाग्राम

अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ऑस्कर में इन 10 साउथ एशियन नॉमिनीज, दोस्त, परिवार और एम्प्लॉई के काम को, जो पर्दे के पीछे हर सीन के लिए कड़ी मेहनत करते हैं,  सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित प्री ऑस्कर इवेंट को होस्ट करना बहुत बड़ा सम्मान है। बीती रात मुझे बहुत कुछ महसूस हुआ और बहुत गर्व हुआ कि हमारी कम्युनिटी कितना आगे आ गई है। एंटरटेनमेंट का फ्यूचर ब्राइट दिख रहा है। अंजुला अचारिआ और मनीष के गोयल को इस को होस्ट करने वाले आईडिया के लिए धन्यवाद और सभी नॉनिनीज़ को आने वाले ऑस्कर के लिए शुभकामनाएं।

ब्रालेट के साथ पहनी ब्लैक साड़ी

इस इवेंट के लिए प्रियंका ने लेस बॉर्डर वाली ब्लैक साड़ी के साथ ब्रालेट स्टाइल की थी और बहुत स्टनिंग दिख रही थी। उन्होंने अपने बाल को खुल रखा था और डायमंड बैंगल्स, ब्लैक बीड्स वाले डैंगलर्स और स्टेटमेंट एमराल्ड ग्रीन रिंग से अपने लुक को कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने मैट ब्राउन न्यूड लिपस्टिक यूज किया था और कैट आई से अपने लुक को ग्लैमरस बनाया था।

ADVERTISEMENT
चासाभार- इंस्टाग्राम

प्रियंका की स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने भी एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया है। इवेंट के वायरल वीडियो में प्रियंका ने कहा भी है कि मैं आजकल कहीं जा नहीं रही, लेकिन इस इवेंट को मैं छोड़ नहीं सकती थी। 

बता दें ऑस्कर का मुख्य इवेंट 27 मार्च को आयोजित होगा जिस देश के लोग सुबह 28 मार्च को देख पाएंगे।

प्रियंका और निक जोनस के घर इसी साल जनवरी में सरोगेसी से बेबी का जन्म हुआ है और इसके बाद से दोनों ही सेलेब्स काफी लो प्रोफाइल लाइफ पसंद कर रहे हैं।

25 Mar 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT