ADVERTISEMENT
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कुछ हफ्ते पहले ही कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद अब वह पूरी तरह से ठीक हो गई हैं और काम पर भी वापसी कर चुकी हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा फिलहाल टीवी रियेलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर की जज हैं और उन्होंने ठीक होते ही शो की शूटिंग शुरू कर दी है।
इसी बीच हाल ही में इंस्टाग्राम पर मलाइका की स्टाइलिस्ट ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह खूबसूरत येलो लहंगे में नज़र आ रही हैं। इस येलो लहंगे में मलाइका बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं तो चलिए आपको दिखाते हैं उनकी फोटोज़।
दरअसल, इंडियाज बेस्ट डांसर के आने वाले एपिसोड में मलाइका येलो शिमरी लहंगे (Malaika In Yellow Lehenga) में नज़र आएंगी, जिसे डिज़ाइनर तरुण ताहिलानी ने डिज़ाइन किया है। मलाइका के शीर लहंगे पर व्हाइट एंब्रोइडर्ड पैटर्न बना हुआ है, यह पैटर्न रेशम आरी से बना हुआ है और एंब्लिश्ड बोर्डर बना हुआ है। उन्हें मेनका हरिसिंघानी ने तैयार किया है और उन्होंने अपने लहंगे को वन शोल्डर शिफॉन फैब्रिक ब्लाउस के साथ पेयर किया।
ADVERTISEMENT
मलाइका अरोड़ा ने अपने लुक को अप्राजिता तूर की जुत्ती के साथ कंप्लीट किया। वहीं एक्सेसरीज़ की बात करें तो उन्होंने ब्लैक और गोल्डन हूप्स, हैवी चोकर सेट और मल्टी लेयर्ड ऑरेंज पर्ल डिटेल्ड प्लंगिंग नेकलेस, ईयररिंग्स और रिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
मेकअप की बात करें तो फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बैलेंस और स्लाइटली कंटूर्ड और हाइलाइटेड टी जोन उनके फेस के फीचर्स को अच्छे से निखार रहा था। अपनी ब्रोज को भी उन्होंने अच्छे से फिल किया हुआ था और कोह्लड आई, स्मोकी आई शैडो और पिंक शेड ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया।
हमें तो मलाइका अरोड़ा का ये येलो लहंगा और लुक दोनों बहुत पसंद आए, हालांकि, इस बारे में आपका क्या खयाल है? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।
08 Oct 2020
ADVERTISEMENT