ADVERTISEMENT
home / Dating
अर्जुन कपूर से शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने खोली रिश्ते की पोल

अर्जुन कपूर से शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने खोली रिश्ते की पोल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिश्ते में होने की खबर अब आम हो चुकी है। जहां पहले दोनों चोरी- चोरी चुपके- चुपके मिला करते थे, वहीं पिछले काफी समय से मलाइका और अर्जुन का रोमांस खुलकर देखने को मिला है। रिअलिटी शो के सेट पर अपने रिश्ते की झलक दिखाने के बाद ये दोनों फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते व मलाइका के बेटे के साथ लंच डेट पर भी साथ नज़र आए थे। हाल ही में इनकी शादी की खबरें भी सामने आई थीं। इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मलाइका ने अपनी बात सामने रखी है।

शादी से किया इनकार

बॉलीवुड गलियारे में लंबे समय से चर्चा थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही अपने रिश्ते को एक नया नाम देने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, खबर तो यह भी आई थी कि ये लव बर्ड्स 19 अप्रैल 2019 को चर्च में क्रिश्चियन रीति- रिवाज से एक- दूसरे से शादी करने वाले हैं।

दिल ही तो है: अर्जुन और मलाइका की नजदीकियों का सबूत हैं ये तस्वीरें

ये खबरें कहां से आईं, यह तो नहीं पता मगर मलाइका अरोड़ा ने इन खबरों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि फिलहाल तो वे शादी नहीं कर रही हैं।

ADVERTISEMENT

malaika-arora-arjun-kapoor-wedding-rumor-details-1

अर्जुन कपूर के पिता और बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने भी दोनों के रिश्ते की बात को सिरे से खारिज करते हुए उसे महज एक अफवाह बताया है।

डेटिंग के पुख्ता सबूत

मलाइका- अर्जुन व उनके परिजन दोनों की शादी से भले ही इनकार कर दें पर इनकी डेटिंग की खबर को झुठला नहीं सकते हैं। ये दोनों अक्टूबर 2018 से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को छुपाने के लिए मीडिया से नज़रें भी नहीं चुराते हैं। इन दोनों को मलाइका की फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। यहां तक कि अर्जुन कपूर की चाची और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) के घर पर भी मलाइका और अर्जुन के बीच की नजदीकियों को देखा जा चुका है।

arjun-kapoor-malaika-arora-with-friends

ADVERTISEMENT

शादी से पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका के बेटे की तरफ दोस्ती का हाथ भी बढ़ा दिया है। ऐसे में बॉलीवुड फैन्स को इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है।

शूटिंग में बिज़ी हैं अर्जुन

अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत (Panipat) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए अर्जुन को अपने बालों की कुर्बानी देनी पड़ी है।

चुनौतियों से भरपूर होगा पानीपत का यह बॉलीवुड युद्ध

अर्जुन को अपने बालों से बहुत प्यार है और अपनी ज़िंदगी के खास दिन पर वे नज़र भी खास ही आना चाहेंगे। ऐसे में हो सकता है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद ही वे शादी के बारे में सोचें। वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका इन दिनों अपने गर्ल्स गैंग के साथ मालदीव्स (Maldives) में हैं। ये सभी दोस्त वहां खूब मस्ती कर रहे हैं और माना जा रहा है कि शादी से पहले मलाइका अरोड़ा अपना बैचलरेट (bachelorette) मना रही हैं।

ADVERTISEMENT

malaika-arora-arjun-kapoor-wedding-rumor-details

इन तस्वीरों में मलाइका बेहद हॉट और फिट नज़र आ रही हैं।

ये भी पढ़ें :

प्रियंका चोपड़ा- करीना कपूर ने लगाई अर्जुन- मलाइका के रिश्ते पर मुहर

ADVERTISEMENT

फिर करीब आ रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

भाई अर्जुन कपूर के साथ जाह्नवी ने किया छोटे पर्दे पर डेब्यू

इसलिए हुआ था अर्जुन और अरबाज खान का अपनी पत्नियों से तलाक

28 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT