ADVERTISEMENT
home / Festival
तैमूर अली खान ने जन्माष्टमी के मौके पर फोड़ी दही हांडी, वायरल हुआ वीडियो

तैमूर अली खान ने जन्माष्टमी के मौके पर फोड़ी दही हांडी, वायरल हुआ वीडियो

जन्माष्टमी का त्योहार हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ तक के बीच श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की एक्साइटमेंट देखने को मिली। बॉलीवुड के कई सितारे इस मौके पर दही हांडी फोड़ते नज़र आए। सिर्फ स्टार्स ही नहीं, स्टार किड्स भी जन्माष्टमी पर अपना जलवा बिखेरने में पीछे नहीं रहे। पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब और सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान भी इस मौके पर दही हांडी फोड़ते दिखे। तैमूर के दही हांडी फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

तैमूर अली खान जो भी करते हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। फिर यह तो जन्माष्टमी का खास मौका था। वायरल हो रहे इस वीडियो में तैमूर अली खान अपने केयरटेकर के कंधों पर बैठकर माखन से भरी मटकी यानि दही हांडी फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जब तैमूर ऐसा नहीं पाए तो उन्होंने दही हांडी के पास लगे बैलून को फोड़ दिया। दही हांडी फोड़ने की कोशिश करते हुए तैमूर काफी क्यूट लग रहे थे। बता दें कि इस दौरान तैमूर के साथ सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू भी मौजूद थीं। 

 

बात करें बाकी सेलिब्रिटी किड्स की तो तैमूर के अलावा शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने भी अपने घर पर दही हांडी फोड़ी। वियान के दही हांडी फोड़ने के इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “मेरे छोटे कृष्ण ने जन्माष्टमी के त्योहार को अपने घर पर सेलिब्रेट किया। दही हांडी फोड़ने में वियान साल दर साल काफी बेहतर होता जा रहा है। आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।”

ADVERTISEMENT

 

बच्चे तो बच्चे, बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान भी खुद को दही हांडी फोड़ने के रोमांच से दूर नहीं रख पाए। शाह रुख ने अपने सिक्योरिटी गार्ड के कंधों पर चढ़कर दही हांडी फोड़ी। आप भी देखिए शाह रुख का दही हांडी फोड़ते हुए यह मस्ती भरा वीडियो।

 

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
26 Aug 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT