ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय

पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय

बेदाग, क्लियर स्किन की ख्वाहिश हर किसी की होती है, लेकिन कभी कील-मुहांसों तो कभी झाइयों की वजह से अधिकतर महिलाओं का फेस पूरी तरह से बेदाग नहीं दिख पाता है। कील मुहांसे के दाग धीरे-धीरे हल्के हो भी जाते हैं, लेकिन चेहरे की झाइयों दूर करने के उपाय न करने पर ये चेहरे पर हमेशा बनी रह सकती हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर और किचन में रखे सामग्रियों को सही तरह से यूज करके स्किन की पुराने से पुराने झाइयों को दूर करने का उपाय किया जा सकता है। घरेलू नुस्खों की मदद से ही झाइयों को जड़ से मिटाने के उपाय किए जा सकते हैं।

क्यों होती है झाइयां

पहले झाइयों को लोग बढ़ते उम्र की निशानी मानते थे, लेकिन आजकल ये कम उम्र के लोगों के चेहरे पर भी नजर आते हैं। आलिया भट्ट ने भी अपने एक इंटरव्यू में माना था कि उनके फेस पर झाइयां लंबे समय से है जिसे मेकअप से छुपा दिया जाता है। स्किन के कुछ भाग में, खासतौर से वो जिस पर धूप पड़ता हो, डार्क ब्राउन कलर के स्पॉट्स बन जाते हैं जो पूरी स्किन से अलग तरीके से डार्क दिखते हैं, इन स्पॉट्स को झाइयां कहते हैं। 

झाइयां होने का मुख्य कारण अत्यधिक धूप में रहना, शरीर में हार्मोनल बदलाव, प्रेगनेंसी,  विटामिन की कमी, लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन जैसे कई कारण हैं। स्किन में मेलानिन का स्तर बढ़ने से भी झाइयां होने लगती हैं। झाइयों को जड़ से मिटाने के उपायों (jhaiyon ka ilaaj) में कई तरह के घरेलू उपाय हैं जो झाइयों को कम करते हैं-

झाइयां दूर करने के लिए घरेलू उपाय 

1. जायफल, बादाम कपूर पैक- 

ADVERTISEMENT

2. तुलसी के पत्ते

3. आलू का रस 

4. प्याज का रस 

5. पुदीने की पत्ती 

ADVERTISEMENT

6. खट्टी मलाई

7. टमाटर

8. एलोवेरा जेल और नारियल पानी

9. नींबू का रस

ADVERTISEMENT

10. सरसों का फेस पैक

चेहरे की झाइयों को दूर करने के उपाय

Image alt : Remedies to Remove Freckles on Face in Hindi

1. जायफल, बादाम कपूर पैक

जायफल को चेहरे पर लगाने से हर तरह के दाग धब्बे हल्के होते हैं। जायफल का फेस मास्क बनाने के लिए 2 जायफल, 1 टीस्पून जीरा और 5 से 6 बादाम डालकर पीस लें और पाउडर बना लें। इसमें कपूर और संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं और पानी, दही या छाछ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। 

इस पैक को फेस पर ब्रश या उंगलियों से लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

2. तुलसी 

तुलसी के पत्तों को पीसकर उसका रस गाल पर लगा लें। ये दाग धब्बों को दूर करने में काफी कारगर है और झाइयों को भी हल्का करता है। तुलसी का रस आंखों के ऊपर लगाने से आंखों को भी आराम मिलता है।

ADVERTISEMENT

3. आलू का रस 

चेहरे से झुर्रियां और झाइयां दूर करने के घरेलू उपायों में आलू सबसे ऊपर है। आलू स्किन के एजिंग साइन्स को कम करने के साथ-साथ झाइयों को भी हल्का करता है। इसके लिए आलू को पीसकर पैक की तरह फेस पर लगा सकते हैं या फिर इसके रस को रूई से चेहरे पर लगा सकते हैं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 

4. प्याज का रस

प्याज के स्लाइस को काटकर फेस पर रब करे या प्याज के जूस में नींबू का रस मिलाकर कॉटन बॉल्स से फेस पर लगाएं। सूखने के बाद धो दें। प्याज में कई तरह के मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और ई होते हैं जो स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। 

5. पुदीने की पत्ती

पुदीने के पत्ती को पीसकर इसका रस फेस पर 10 मिनट के लिए लगाएं। ये झाइयों को कम करने में काफी कारगर होता है। पुदीने की पत्ती को दही या मैश केले के साथ मिलाकर भी फेस पर लगा सकते हैं।

6. सॉर क्रीम

सॉर क्रीम या खट्टी मलाई चेहरे से दाग-धब्बे और झाई को हटाने में बहुत कारगर है। सॉर क्रीम में खीरे का रस मिलाकर फेस पर लगाएं। 15 मिनट में धो दें। सॉर क्रीम एंटी एजिंग के लिए भी बहुत यूजफुल है। 

ADVERTISEMENT

7. टमाटर

टमाटर को मैश करके दही के साथ या टमाटर का प्यूरी या रस निकालकर फेस पर लगाएं। 15 से 30 मिनट बाद चेहरा धो दें। टमाटर फेस के सभी दाग-धब्बों को कम करने और स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है।

8. एलोवेरा जेल और नारियल पानी

ताजा एलोवेरा के पत्ते को काटकर जेल निकाल लें। इस जेल में नारियल पानी मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो दें। 

9. नींबू का रस

नींबू के रस को झाइयों पर लगाने से झाई के दाग हल्के होने लगते हैं। नींबू का एसिडिक गुण दाग धब्बों को कम करने में काफी फायदेमंद है। 

10. सरसों का फेस पैक

सरसों का तेल हो या सरसों के बीज से बना फेस पैक, स्किन के लिए ये बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए अपनाए गए नुस्खों में सरसों से बीज को इस्तेमाल करके देखें। ये एक्सफोलिएटर की तरह भी काम करते हैं और स्किन टोन को लाइट करने में भी मदद करते हैं। सरसों को पीसकर इसे दही, हल्दी के साथ पैक बनाकर फेस पर लगाएं।

ADVERTISEMENT

झाइयां होने के पीछे बाहरी कारणों के अलावा शरीर में विटामिन की कमी भी एक बड़ा कारण। और झाइयां ही क्यों, चेहरे के झुर्रियां हटाने के लिए भी क्या खाएं इस बात का ध्यान देना बहुत जरूरी है। साथ ही बेहतर रिजल्ट के लिए मार्केट में चेहरे की झाइयों के लिए बेस्ट क्रीम भी उपलब्ध हैं। लेकिन इन क्रीम्स और खान-पान के साथ झाइयों के लिए घरेलू नुस्खे जरूर अपनाएं। ये नुस्खे पुराने से पुराने झाइयों को खत्म करने में कारगर हैं।

27 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT