ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
इन 7 तरीकों से खीरा बढ़ाएगा आपकी Skin की खूबसूरती!

इन 7 तरीकों से खीरा बढ़ाएगा आपकी Skin की खूबसूरती!

गर्मी का दुश्मन खीरा आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है ये तो आप जानती ही होंगी। ये आपकी बॉडी को hydrated रखता है ताकि आप तरो-ताज़ा फील कर सकें। स्किन पर ये कैसे चमत्कार करता है ये आपको हम बताते हैं।

1. काले घेरे1 (2)

खीरा आंखों के काले घेरे को जल्दी और बहुत आसानी से कम करता है। इसमें मौजूद antioxidants और silica घेरों के निशान कम करते हैं। खीरे के 2 स्लाइस काटकर दोनों आंखों पर 20 मिनट के लिए रखें फिर देखें। या फिर खीरे के जूस में रूई भिगोएं और इसे आंखों पर रखें।

2. Puffy eyes

सोकर उठने के बाद अगर आपकी आंखें भी बहुत देर तक puffy नज़र आती हैं तो इसका इलाज भी है खीरे के पास। खीरे में ascorbic acid प्रचुर मात्रा में होता है जो आंखों का water retention कम करता है और आपको puffiness से राहत मिलती है।

3. Freckles3 (1)

ये हल्के भुरे रंग के patches होते हैं जो अक्सर धूप की वजह से हो जाते हैं। खीरा इसे भी हल्का करने में आपकी मदद करता है। अगर पिसे हुए खीरे का इस्तेमाल टॉनिक की तरह हो और इसे चेहरे व गर्दन पर लगाया जाए तो कुछ समय में असर दिखेगा।

ADVERTISEMENT

4. रंगत में निखार

खीरे का सबसे बढ़िया गुण शायद यही है। खीरे के रस को नींबू के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चेहरे से दाग-धब्बों के निशान भी जाएंगे और complexion खिल उठेगा।

5. Sunburn

5 (1)

अगर आप धूप में देर तक रह गई हैं और सनबर्न से परेशान हैं तो भी खीरा लगाएं। उससे निज़ाद मिलेगी। खीरे की ठंडक आपका काम आसान कर देगी।

6. खुले pores

खीरा एक excellent toner है। आप चाहें तो इसे apple cider vinegar, नींबू रस, शहद, एलो वेरा जेल या टमाटर के pulp में मिलाकर लगाएं या फिर ऐसे ही लगा लें। इससे आपके खुले हुए pores जल्दी ही टाइट हो जाएंगे।

7. Cellulite7 (1)

आपकी जांघों पर बने cellulites का भी खात्मा करता है खीरा। आधा कप ground coffee में खीरे का इतना रस मिलाएं कि पेस्ट बन जाए। अब उसमें 1 चम्मच शहद भी डाल दें। इसे affected area पर लगाकर muslin से wrap करें और आधे घंटे बाद exfoliate कर दें। हर रोज़ खीरा खाने से भी cellulites ठीक हो जाते हैं। 

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें :

ये 8 टिप्स बना देंगे आपको खूबसूरत इन सर्दियों में

हमेशा खूबसूरत दिखें! Skin-care guide हर उम्र के लिए

खूबसूरती में चार- चांद लगाता है गुलाब जल, जानिए इसके सभी फायदे और नुकसान

ADVERTISEMENT

घर के लिए विनेगर के फायदे

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT