ADVERTISEMENT
DIY Face Mask: स्किन को टाइट रखने के लिए चेहरे पर लगाएं अंडे के छिलकों का फेस मास्क
स्किन केयर रूटीन (skin care routine) के लिए आमतौर पर हम लोग पार्लर, स्पा या डर्मटलॉजिस्ट पर निर्भर रहते हैं। कोरोना काल के बाद दुनिया में काई तरह के बदलाव आने वाले हैं। ऑफिस रूटीन से लेकर शॉपिंग-एंटरटेनमेंट के साधनों और ब्यूटी एंड मेकअप रूटीन तक, बहुत कुछ बदल जाएगा। लोगों ने अभी से घरेलू नुस्खों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। चेहरे और बालों पर केमिकल प्रोडक्ट्स लगाने के बजाय वे किचन में मौजूद घरेलू चीज़ों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। हल्दी, बेसन, दही, दूध, शहद, नमक, चीनी, नींबू जैसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स आपकी त्वचा और बालों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाकर उनका खास ख्याल रखते हैं।
त्वचा के लिए अंडे का छिलका
आज-कल ज्यादातर घरों में अंडे खाए जाते हैं। प्रोटीन का अच्छा सोर्स माने जाने वाले अंडे खाने के बाद उसके छिलके फेंक देना आम बात है। अंडे की जर्दी और उसके सफेद भाग से कई तरह की डिशेज़ बनाई जाती हैं और स्किन केयर व हेयर केयर में उनका इस्तेमाल भी किया जाता है। हालांकि, आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि अंडे के छिलके (egg shell) भी हमारे स्किन केयर रूटीन में शामिल किए जा सकते हैं और ये काफी उपयोगी भी होते हैं। अंडे का छिलका स्किन का टेक्सचर बदलने के साथ ही त्वचा को टाइट रखने में भी मदद करता है। जानिए, झुर्रियां दूर करने के लिए अंडे के छिलके से फेसमास्क (egg shell face mask) कैसे बनाएं।
अंडे के छिलके का फेसमास्क
अंडे का छिलका त्वचा के लिए बेहद कारगर साबित होता है। घर में ही मौजूद कुछ अन्य चीज़ों की मदद से इसका शानदार फेसमास्क (face mask) बनाया जा सकता है। जानिए कैसे।
सामग्री:
अंडे के छिलके
अंडे का सफेद हिस्सा
एक चम्मच शहद
एक चम्मच दूध
गुलाब जल
अंडे का सफेद हिस्सा
एक चम्मच शहद
एक चम्मच दूध
गुलाब जल
गेंदे के फूल का रस (वैकल्पिक)
कॉटन
कॉटन
बनाने का तरीका:
1. एक अंडे को कटोरी में तोड़कर उसका छिलका अलग कर लें।
2. दूसरी कटोरी में एक चम्मच से अंडे के छिलके को बारीक टुकड़ों में तोड़ लें।
3. गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर छिलके को थोड़ा मुलायम कर लें।
4. अब पहली कटोरी लें, जिसमें अंडे का सफेद भाग है। अंडे की सफेदी को तब तक फेंटते रहें, जब तक कि वह थोड़ा झागदार न हो जाए।
5. अब अंडे की सफेदी में अंडे का छिलका मिला लें।
6. फिर शहद और दूध डालकर एक मोटा पेस्ट तैयार कर लें।
7. अगर पेस्ट पतला हो जाए तो आधा चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट को गाढ़ा कर लें।
8. अब इसमें गेंदे के फूल का रस मिलाएं और एक से दो मिनट के लिए छोड़ दें।
आपका पैक तैयार है। चेहरे पर लगाने से एक घंटे पहले इसे फ्रिज में रख दें।
2. दूसरी कटोरी में एक चम्मच से अंडे के छिलके को बारीक टुकड़ों में तोड़ लें।
3. गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर छिलके को थोड़ा मुलायम कर लें।
4. अब पहली कटोरी लें, जिसमें अंडे का सफेद भाग है। अंडे की सफेदी को तब तक फेंटते रहें, जब तक कि वह थोड़ा झागदार न हो जाए।
5. अब अंडे की सफेदी में अंडे का छिलका मिला लें।
6. फिर शहद और दूध डालकर एक मोटा पेस्ट तैयार कर लें।
7. अगर पेस्ट पतला हो जाए तो आधा चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट को गाढ़ा कर लें।
8. अब इसमें गेंदे के फूल का रस मिलाएं और एक से दो मिनट के लिए छोड़ दें।
आपका पैक तैयार है। चेहरे पर लगाने से एक घंटे पहले इसे फ्रिज में रख दें।
कैसे लगाएं अंडे के छिलके का फेसमास्क
इस फेसमास्क को लगाने का तरीका थोड़ा अलग है। जानिए, इसे लगाने का तरीका।
1. अंडे के छिलके का फेस मास्क लगाने से पहले किसी अच्छे एक्सफोलिएटिंग फेस स्क्रब से त्वचा के रोमछिद्रों को अच्छी तरह साफ कर लें।
2. स्क्रबिंग करने के बाद त्वचा की सतह पर अपनी उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाएं।
3. ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फिर फ्रिज से अंडे के छिलके का फेसमास्क निकाल दें और थोड़ी देर तक नॉर्मल होने दें।
4. फ्लैट ब्रश से पैक को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। लगभग आधे घंटे तक पैक को चेहरे पर सूखने दें। संभव हो तो लेट जाएं, जिससे आपकी त्वचा मास्क से ज़रूरी पोषक तत्वों को अवशोषित कर सके।
5. रुई के दो टुकड़े लेकर उन्हें गुलाब जल में भिगोएं और अपनी पलकों के ऊपर रख लें। होंठोंं पर लिप बाम लगा लें।
6. पैक सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद टॉवेल से चेहरे को थपथपा कर सुखाएं।
स्किन को टाइट रखने के लिए हर हफ्ते अंडे के छिलके का फेस मास्क लगाएं। अंडे के छिलके से बना फेसमास्क बढ़ती उम्र के असर को कम करता है और त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करता है।
31 Jul 2020
ADVERTISEMENT