ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी ने दी पति विवेक को जान से मारने की धमकी

दिव्यांका त्रिपाठी ने दी पति विवेक को जान से मारने की धमकी

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार निभाकर ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ मालदीव में हैं। वे दोनों मालदीव में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। अभी तक दोनों ने वहां से कई रोमांटिक फोटोज और वीडियो शेयर किए थे मगर अभी हमें एक ऐसा वीडियो मिला है, जिसमें दिव्यांका अपने पति को धमका रही हैं।

समुद्र के बीचोंबीच दिवेक

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के फैंस उन्हें प्यार से ‘दिवेक’ बुलाते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि ये दोनों एक- दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और साथ में काफी खुश भी हैं। फिर आखिर ऐसा क्या हो गया कि मालदीव जाकर दिव्यांका त्रिपाठी अपने प्यारे पति विवेक दहिया को जान से मारने की धमकी देने लगीं? दरअसल, ये दोनों मालदीव में एक ऐसे होटल में स्टे कर रहे हैं, जो समुद्र के बीचोंबीच स्थित है। उनके होटल की लोकेशन बेहद खूबसूरत है पर शायद दिव्यांका को पानी से थोड़ा डर भी लगता है।

Divyanka and Vivek in Maldives

विवेक को मिली धमकी

दिव्यांका लाइफ जैकेट और ट्यूब लेकर होटल में बने स्विमिंग पूल में नहाने के लिए जा रही थीं। जब विवेक ने उन्हें इस तरह तैयारी करते देखा तो खुद को उनके मज़े लेने से रोक नहीं पाए। उन्होंने दिव्यांका को सलाह दी कि वे ट्यूब को पूल के बाहर ही छोड़ जाएं। मगर पानी से डरने के कारण दिव्यांका बिना ट्यूब के पानी में उतरने को तैयार ही नहीं होती हैं। विवेक उन्हें स्विमिंग करते हुए पूल में एक जगह तक जाने का चैलेंज देते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिव्यांका उस चैलेंज को स्वीकार करने के बजाय विवेक को जान से मारने की धमकी दे रही हैं।

ADVERTISEMENT

दिव्यांका का पूरा हुआ सपना

दिव्यांका त्रिपाठी कैंडल लाइट डिनर पर जाना चाहती थीं। उनके पति विवेक दहिया ने इस एनिवर्सरी के मौके पर उनके इस सपने को पूरा कर दिया। उनकी डिनर डेट तो शानदार रही पर बाद में दिव्यांका को एहसास हुआ कि फोटो और सेटिंग तो बस बहाना होती है, असली मज़ा तो उस पल में होता है। वह पल, जब आप किसी अपने के साथ होते हैं, उसे शब्दों या तस्वीरों में बयां नहीं किया जा सकता है। उसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। वैसे दिव्यांका की इस बात में काफी दम है।

Divyanka and Vivek candle light dinner

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ऐसी ही चटपट और झटपट खबरें जानने के लिए बने रहिएगा हमारे साथ।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

मालदीव में पति विवेक दहिया संग एनिवर्सरी मना रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी

इस नए अंदाज़ में दिव्यांका त्रिपाठी के लिए अपना प्यार बयां कर रहे हैं विवेक दहिया!

‘भाबीजी’ शुभांगी अत्रे के मर्डर की साजिश का हुआ खुलासा!

‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यांका त्रिपाठी सेट पर को-स्टार के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं!

ADVERTISEMENT
12 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT