ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के ‘जिग्नेश’ करण परांजपे ने दुनिया को कहा अलविदा

टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के ‘जिग्नेश’ करण परांजपे ने दुनिया को कहा अलविदा

स्टार वन के लोकप्रिय टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में जिग्नेश का किरदार निभाकर चर्चित हुए एक्टर करण परांजपे का हाल ही में निधन हो गया। उनकी उम्र मात्र 26 वर्ष थी और वे अपने दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से देश-विदेश में बसे उनके दोस्त, फैंस और इंडस्ट्री के लोग काफी सकते में हैं। किसी को भी समझ में नहीं आ रहा है कि इतना ज़िंदादिल दिखने वाला यह एक्टर अचानक से उन्हें छोड़कर क्यों और कैसे चला गया।

करण ने दुनिया को कहा अलविदा

स्टार वन के हिट टीवी शो ‘दिल मिल गए’ की स्टार कास्ट में मशहूर कलाकारों करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट और करण वाही के साथ ही करण परांजपे का नाम भी शामिल था। गत रविवार सुबह 11 बजे करण परांजपे का आकस्मिक निधन हो गया। मात्र 26 वर्ष के करण अपनी मां के साथ एक ही घर में रहते थे और अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की बात पर यकीन करें तो उनके निधन की वजह नींद में हार्ट अटैक बताई जा रही है। करण के इस तरह अचानक निधन से उनके परिजन व दोस्त सदमे में हैं।

10547152 265654090302321 2102471658 n

सकते में हैं करण के सभी दोस्त

करण परांजपे के फेसबुक अकाउंट पर उनके दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इतनी कम उम्र में हुई उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया है। टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में उनके को स्टार रहे करण वाही ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘डियर जिग्स तुम बहुत याद आओगे।’

ADVERTISEMENT

Master

Screenshot %28115%29

गौरतलब है कि 2007 में टेलीकास्ट हुए शो ‘दिल मिल गए’ में करण परांजपे ने मेल नर्स का किरदार निभाया था। इसमें उनका नाम जिग्नेश था, जिन्हें प्यार से सब जिग्गी बुलाते थे। इस शो के अलावा करण परांजपे टीवी शो ‘संजीवनी’ में भी नज़र आए थे। बड़े स्टार्स से सजा यह शो भी उस समय काफी हिट हुआ था। एक्टिंग के अलावा वे कई टीवी शोज़ में बतौर क्रिएटिव हेड भी काम कर चुके थे।

इतनी कम उम्र में करण परांजपे के निधन ने सबको झकझोर दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे!

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें : 

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शम्मी आंटी का निधन

बॉलीवुड की चांदनी ‘श्रीदेवी’ के निधन से शोक में बॉलीवुड

श्रीदेवी की जगह लेंगी माधुरी दीक्षित

ADVERTISEMENT
27 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT