दीपिका- रणवीर की शादी के सारे फंक्शन्स एक से बढ़कर एक नजर आ रहे हैं। इटली के लेक कोमो में दो अलग- अलग रीति- रिवाज़ों के साथ हुई शादी के बाद बेंगलुरु में दीपिका के परिवार की ओर से खेल जगत की हस्तियों के बीच हुआ पहला रिसेप्शन ही कुछ कम नहीं था। इसके कुछ दिनों बाद रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने मुंबई में इस नये जोड़े के लिए शानदार वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था जहां खूब मस्त माहौल में दोनों ने रंग जमाया था। इसके बाद मुंबई के “दि ग्रैंड हयात” में रणवीर सिंह की तरफ से इनका दूसरे रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों ओर से सभी रिश्तेदार शामिल हुए। अब आज भी मुंबई के “दि ग्रैंड हयात” में ही दीपवीर की तीसरी रिसेप्शन पार्टी खासतौर पर बॉलीवुड हस्तियों के लिए रखी गयी है, जहां पहुंच रहे हैं एक से बढ़कर एक बॉलीवुड के सितारे, देखिए इस पार्टी में आ रहे मेहमानों की तस्वीरें…
दीपवीर : दीपिका- रणवीर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, परिवार के साथ किए बप्पा के दर्शन
रिसेप्शन पार्टी में सबसे पहले नजर आए जावेद अख्तर और शबाना आज़मी। जावेद अख्तर जहां अपने चिर- परिचित अंदाज में कुर्ता- पजामा पहने नजर आए वहीं शबाना आज़मी गोल्डन बॉर्डर वाली रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
कल्कि कोचलिन भी व्हाइट पेंट सूट में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।
ब्लैक सूट में एक्टर विकी कौशल भी काफी हैंडसम दिख रहे थे।
बॉलीवुड एक्टर और विद्या बालन के देवर कुणाल रॉय कपूर भी अपनी पत्नी के साथ दीपवीर के रिसेप्शन पर पहुंचे।
जानीमानी बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा भी हमेशा की तरह सिल्क साड़ी में बेहद नज़ाकत भरे अंदाज़ के साथ रिसेप्शन पर पहुंची।
मुंबई रिसेप्शन वीडियोज़: रणवीर खुद बने डीजे और दीपिका समेत सबको नचाया अपनी धुन पर
एंकर व एक्टर मनीष पॉल भी रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने “दि ग्रैंड हयात” पहुंच चुके हैं।
फिल्म “एयरलिफ्ट” फेम निमरत कौर भी इस पार्टी में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि व बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी पर पहुंचे।
वहीं एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ नजर आए। टाइगर ने जहां ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहना था वहीं सिल्वर गाउन में दिशा पाटनी भी गजब ढा रही थीं।
देखिए कैसे बना दीपिका की शादी का लहंगा, सब्यसाची ने शेयर किया वीडियो
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी अपने दामाद और एक्ट्रेस ईशा देओल के पति भरत तख्तानी के साथ रिसेप्शन पर पहुंची।
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस लारा दत्ता भी अपने पति महेश भूपति के साथ फंक्शन पर नजर आईं।
अदिति राव हैदरी भी खूबसूरत रेड एंड पीच गाउन पहनकर फंक्शन पर पहुंचीं।
एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी ब्लैक साड़ी में काफी सेक्सी लग रही थीं।
दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में विद्या बालन भी खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट लहंगा- चोली पहनकर अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ ट्विनिंग करती हुई नज़र आईं।
संजय दत्त भी पत्नी मान्यता के साथ रिसेप्शन पार्टी पर पहुंचे।
जल्द ही कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, उससे पहले वो भी दीपवीर के रिसेप्शन पर नजर आए।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और रणवीर सिंह का आपस में पारिवारिक संबंध है, मगर अनिल कपूर भी बाकी बॉलीवुड हस्तियों की ही तरह अकेले ही दीपवीर के तीसरे रिसेप्शन पर पहुंचे।
उनके साथ ही दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में पहला ब्रेक देने वाली डायरेक्टर फराह खान भी रिसेप्शन पर पहुंचीं।
सैफ अली खान भी पत्नी करीना कपूर, बहन सोहा अली खान और कुणाल खेमू के साथ पोज़ देते नजर आए।
करण जौहर भी अपनी नई ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर’ अनन्या पांडे के साथ पार्टी पर पहुंचे।
दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी पर धक- धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी अपने पति डॉक्टर नेने के साथ नजर आईं।
रिसेप्शन पर पहुंची जैकलीन फर्नांडिस भी साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
अमिताभ बच्चन भी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन व बेटी श्वेता बच्चन के साथ रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी आउटफिट्स के कलर की ट्विनिंग करते नजर आए।
धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर भी अपनी अदाओं से इस पार्टी पर बिजलियां गिरा रही थीं।
कटरीना कैफ की सादगी भी देखने लायक थी।
संजय लीला भंसाली भी रेखा के साथ पोज़ देते नजर आए।
ऋतिक रोशन भी ब्लैक सूट और गॉगल्स में काफी हैंडसम लग रहे थे।
रिसेप्शन पार्टी में जहां सही कपल आउटफिट्स की ट्विनिंग करते नजर आए वहीं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति राज कुंद्रा के साथ अलग ही अंदाज में पहुंची। राज कुंद्रा ने जहां सिंपल ब्लैक सूट पहना था वहीं शिल्पा गोल्डन गाउन में नजर आईं।
सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पिता शत्रुघन सिन्हा और मां के साथ रिसेप्शन पर पहुंची।
इस पार्टी में शाह रुख खान अकेले ही नजर आए।
करिश्मा कपूर भी ब्लैक ड्रेस में गजब ढा रही थीं।
प्रीति ज़िंटा भी अपने अमेरिकन पति जीन गुडइनफ के साथ दीपवीर के रिसेप्शन पर पहुंची।
अनुष्का शर्मा भी इस पार्टी पर पति विराट कोहली के बिना ही नजर आईं।
बोनी कपूर भी दोनों बेटियों अंशुला और खुशी कपूर के साथ दीपिका- रणवीर की रिसेप्शन पार्टी पर पहुंचे।
दीपवीर की शादी से हुआ उत्तर-दक्षिण का मिलन, देखिए कोंकणी रस्मों की तस्वीरें
इमेज सोर्सः सचिन पवार