ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Deepika Padukone to unveil FIFA World Cup Trophy

FIFA World Cup में दीपिका पादुकोण को मिलेगा सम्मान, दुनिया में पहली बार किसी एक्ट्रेस को मिला है मौका

फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) इस साल कतर में होगा, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ। इसी के साथ फाइनल मुकाबले में दीपिका पादुकोण को खास जिम्मेदारी दी गई है,जो इससे पहले अब तक दुनिया की किसी भी महिला को नहीं मिली है।

जी हां, भारत की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (deepika padukone) को इस साल होने वाले विश्व कप के फाइनल मैच में फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका पादुकोण यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री होंगी।
दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं के नाम most beautiful women in the world list in hindi

सूत्रों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया है कि वह कतर जा रही हैं। दीपिका पादुकोण फाइनल में फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी घटना के रूप में जाना जायेगा। पूरा फुटबॉल जगत इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। दीपिका फाइनल में फीफा ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री (कलाकार) होंगी।

इससे पहले भी दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी भारत का नाम रोशन किया था। उन्हें इस फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी मेंबर के तौर पर चुना गया था।

ADVERTISEMENT

दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में से है एक

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है। दीपिका न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं। ‘ओम शांति ओम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दीपिका ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। हाल ही में  गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी संस्था के अनुसार दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हुआ है, जोकि भारत के लिए बेहद गर्व की बात है।

06 Dec 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT