ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए  27 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 27 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – दांतों की तकलीफ से परेशान हो सकते हैं

दांतों से जुड़ी कोई तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। भविष्य संबंधी चिंताओं से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

वृषभ – आकस्मिक धन लाभ का योग है

ADVERTISEMENT

आज आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी और जिम्मेदारियां बढ़ेगी। लेन- देन के मामले सुलझेंगे। चल- अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन – पार्टनर संग रहेगी मौज- मस्ती

किसी के आकर्षण में गिरफ्तार हो सकते हैं। पार्टनर संग मौज- मस्ती रहेगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी रचनात्मक छाप छोड़ेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधी हार मानेंगे। राजनीति में कद बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क – नया काम शुरू करने से बचें

ADVERTISEMENT

आज कोई नया काम शुरू करने से बचे। परेशानी हो सकती है। छात्रों पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई तकनीक अपनाने से मुश्किलें बढ़ेगी। व्यावसायिक अनुबंध रद्द होने की आशंका है। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे।

सिंह – आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है

आज भाग्योदय का दिन है। पार्टनर के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। व्यवसाय में राजनीति का फायदा मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कन्या – नौकरी में परेशानी आ सकती है

ADVERTISEMENT

व्यवसाय में लिये गलत निर्णयों से आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। घूमने के प्रोग्राम को टालें। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। खेल- कूद जैसी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

तुला – अधिक भाग- दौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी

अधिक भाग- दौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। अनजान लोगों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। लेन- देन के मामले सुलझने की उम्मीद है। व्यापारिक सौदे व्यावसायिक विस्तार में सहायक रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक – किसी खास से होगी मुलाकात

ADVERTISEMENT

जो आपको मन ही मन प्यार करता है, आपकी उससे मुलाकात हो सकती है। नये संबंध बनेंगे। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर होगी तारीफ। राजनीतिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ।

धनु – व्यवसाय में मिलेगी कामयाबी

भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। कोर्ट- कचहरी के मामले सुलझेंगे। आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक में तनाव बढ़ सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखें।

मकर – आर्थिक नुकसान होगा

ADVERTISEMENT

जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मन अशांत रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। विरोधी खुलकर चुनौती देंगे। पुरानी समस्या का समाधान होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ – मां की सेहत में होगा सुधार

मां की सेहत में सुधार होगा। दिनचर्या नियमित रखें। परिवार में खुशहाली होगी। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। अटका धन मिलने की उम्मीद है। नए संपर्क बनेंगे। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मीन – पार्टनर से नोक- झोंक बढ़ सकती है

ADVERTISEMENT

पार्टनर से नोक- झोंक बढ़ सकती है। संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। चापलूसों से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर अधिकारी से मतभेद हो सकते हैं। अटके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। माता- पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें –

राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी
राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर
राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी
राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर 

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

ADVERTISEMENT
22 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT