भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –
मेष – सेहत में होगा सुधार
सेहत में कुछ सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जिंदगी में मौज-मस्ती रहेगी। व्यवसाय के लिए बनाई योजना में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
वृषभ – संतान की चिंता से तनाव ग्रस्त रहेंगे
उदासीन प्रेम संबंध को दिलचस्प बनाने का प्रयास करें। संतान की चिंता से तनाव रह सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश यात्रा का योग है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन संबंधी समस्या आ सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें।
मिथुन – माता से धन की प्राप्ति होगी
माता की ओर से धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय के मामले में यात्रा संभव है। यात्रा नए अवसरों के द्वार खोल देगी। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी फिर भी आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।
कर्क – बुजुर्गों के सेहत की रहेगी चिंता
बुजुर्गों की सेहत की चिंता रहेगी। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अध्यात्म से जुड़कर मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। विदेश यात्रा की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में मिलेंगी चुनौतियां। व्यवसाय में धीरे-धीरे होगा सुधार।
सिंह – प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी
परिजनों के सहयोग से जटिल काम पूरे होंगे। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। सामाजिक संपर्कों का फायदा मिलेगा। संतान पक्ष की समस्याएं हल होंगी।सेहत गड़बड़ रह सकती है। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में विभाग बदल सकता है।
जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग
कन्या – लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा देंगे
आज लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा देंगे। संतान के करियर व सेहत की चिंता रहेगी। आज नया काम शुरू करने से बचें। व्यवसाय की गति धीमी होने से तनाव बढ़ सकता है। कानूनी मामले सुलझेंगे। मामूली लगने वाली बीमारी भी परेशान करेगी। लापरवाही न बरतें।
तुला – पुश्तैनी प्रॉपर्टी मिलने की संभावना
पुश्तैनी प्रॉपर्टी मिलने या प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। पार्टनर से दूरी की वजह से मन खिन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। सेहत में भी सुधार आएगा। छात्रों का मन पढ़ने में लगेगा।
वृश्चिक – छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा
आज छात्रों का पढ़ाई से मन हट सकता है। व्यवसाय में अपने खास से धोखा मिलने की आशंका है। आर्थिक घाटा हो सकता है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक विवाद के समाधान से राहत मिलेगी।
धनु – संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी
आज भाग्योदय का दिन है। संतान पक्ष की ओर से खुशी का समाचार मिलने से मनोबल बढ़ेगा। परिवार में किसी का विवाह होने का योग है। मांगलिक कार्यों के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। आर्थिक मामलों में परेशानियां दूर होंगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
बेडरूम के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी किसी तरह की परेशानी
मकर – पार्टनर की खराब रहेगी सेहत
पार्टनर की सेहत खराब रहेगी। मन अशांत रहेगा, निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। व्यवसाय में विस्तार की योजना बना सकते हैं।
कुंभ – छात्रों का उच्च शिक्षा का सपना साकार होगा
छात्रों का उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार होगा। साझेदारी में बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता के अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे।
मीन – व्यवसाय में कांट्रेक्ट रद्द होने की आशंका
आज व्यवसाय में कोई कांट्रेक्ट रद्द होने की आशंका है। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। परिजनों के सहयोग से जटिल काम पूरे होंगे। नए काम की शुरूआत में सहयोग मिलना मुश्किल है।
14 जनवरी, 2019 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन