ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
BB15: ईशान ने घुटनों पर बैठकर मायशा को किया प्रपोज, सलमान खान ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

BB15: ईशान ने घुटनों पर बैठकर मायशा को किया प्रपोज, सलमान खान ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

बिग बॉस सीजन काफी एंटरटेनिंग होता जा रहा है। घर में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वीकेंड के वार वाले एपिसोड में म्यूजिक, ड्रामा, मस्ती से लेकर एक्शन तक सब कुछ देखने को मिला। इस दौरान एक प्रपोजल भी देखा गया। पिछले दो हफ्तों से ईशान सहगल और मायशा अय्यर के बीच बढ़ती नजदीकियों से दर्शक भी वाकिफ है। ऐसे में इस लव कपल को एक-दूसरे के लिए सबके सामने प्यार का इजहार करते देख लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई। 

दरअसल,  शमिता शेट्टी और विशाल को एक रेडियो शो ‘द अक्का अन्ना शो’ आयोजित करने का काम दिया गया। इस दौरान शमिता और विशाल ने बाकि घरवालों की टांग खिचाई की और उनसे मनचाहे टास्क करवाये। इन्हीं सब मौज मस्ती के बीच ईशान और मायशा से अपनी फिलिंग का इजहार करने के लिए भी कहा गया। फिर क्या था, ईशान ने घुटनों के बल बैठकर दुनियावालों के सामने मायशा को प्रपोज कर दिया।

इस दौरान ईशान ने बताया कि शो और प्लेटफॉर्म उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने अपने जीवन में कभी उम्मीद नहीं की थी कि उन्हें शो में प्यार हो जाएगा। साथ ही बताया कि बाकी घरवालों को तो सिर्फ ये शो मिला है, लेकिन उनके पास दो कीमती चीजें हैं, बिग बॉस का घर और मायशा अय्यर। 

ईशान घुटनों पर जाकर मायशा को प्रपोज को करते हुए कहते हैं, ”जैसा कनेक्शन मैं आपके साथ फील करता हूं।” मैंने कभी किसी के साथ महसूस नहीं किया है। क्या माइशा तुम मिशान बनोगी?” ये कहने के बाद माइशा उन्हें गले लगा लेती हैं और आई लव यू कहती है। इसके बाद दोनों ‘इश्क वाला लव’ पर डांस करते हैं। देखिए वीडियो –

ADVERTISEMENT

वहीं शो में फराह खान स्पेशल गेस्ट के तौर पर आती है और सलमान खान से मिलती है। जहां सलमान उन्हें ईशान के प्रपोजल के बारे में बताते हैं। इस पर फराह कहती है कि कोई किसी से इतनी जल्दी प्यार में कैसे पड़ सकता है। वो कहती हैं, ”लव एट फर्स्ट साइट को सुना था, ये तो लव एट फर्स्ट नाइट है।”

ईशान के लव प्रपोजल के बाद सलमान ने मायशा से पूछा कि वह इतनी टेंशन में क्यों हैं। इस पर मायशा ने बताया कि वह नहीं चाहतीं कि आज ईशान शो से बाहर हो जाए। उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि ईशान सुरक्षित और घर में उनके साथ रहें। जिसके बाद मायशा की यह इच्छा पूरी भी हो गई। वैसे आपको बता दें कि दशहरा के मौके पर इस हफ्ते घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ है।

वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने ईशान और मायशा की इंटीमेंसी वाली हरकतों पर क्लास भी ली। क्योंकि दोनों ही खुले आम कैमरे के सामने रोमांस करते नजर आते हैं, जिसको लेकर सलमान खान ने वीकेंड के वार में दोनों को चेतावनी दी। सलमान खान ने ईशान और मायशा से पूछा कि क्या उन्हें इस बात का अंदाजा है कि उनका रोमांस नेशनल टीवी पर कैसा लग रहा ह।. होस्ट ने कहा कि आप जो कर रहे हैं यह आपकी खुद की ज़िम्मेदारी है। कैसा लगेगा अगर कुछ दिनों बाद आप साथ नहीं होंगे। पहले हर तरीके से सोचना चाहिए फिर एक्ट करना चाहिए। इसके बाद मायशा खूब फूट-फूटकर भी रोईं। यही नहीं सलमान ने मायशा के पूरे घर में सिगरेट पीते हुए घूमने की आदत को लेकर भी क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि आपकी मर्ज़ी है आपको करना है। लेकिन ऐसे करो कि किसी को पता ना चले।

ये भी पढ़ें –
‘बिग बॉस 15’ के घर में ईशान और मायशा की इंटिमेसी देख भड़के लोग, बोले – थोड़ी भी शर्म नहीं है इन्हें
BB15: सलमान खान को अफसाना की करतूतों पर आया गुस्सा, कहा – शो से अभी बाहर कर देता
BB15: पहले ही हफ्ते में घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, जानिए वीकेंड के वार में और क्या हुआ खास
Bigg Boss 15: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है अफसाना और शमिता शेट्टी का ये किसिंग Video
BB15: विधि पांड्या इंसिडेंट के बाद प्रतीक सेजपाल पर भड़के सलमान खान, कहा- ‘अगर मेरी बहन होती…’

ADVERTISEMENT

अब POPxo मेकअप के कलेक्शन को हैलो कहिए…. , आपकी नई ब्यूटी BFF आपके फेस, आईज, लिप्स और नेल्स के लिए लाये हैं किफायती ऑल-इन-वन मेकअप किट…

18 Oct 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT