एस्ट्रो वर्ल्ड

क्या चाहती हैं आप अपनी Relationship से? बताता है आपका Zodiac!

POPxo Hindi  |  May 5, 2016
क्या चाहती हैं आप अपनी Relationship से? बताता है आपका Zodiac!

हमारे zodiac signs ये तो नहीं बता सकते कि हमारी रिलेशनशिप में क्या चल रहा है। हम खुश हैं या दुखी हैं। आखिर सबकी पर्सनैलिटी अलग-अलग होती है। लेकिन इनकी मदद से हमें कुछ ऐसी बातें जरूर पता चल सकती हैं, जिनकी हमें एक अच्छी रिलेशनशिप के लिए जरूरत होती है। तो देखते हैं क्या कहते हैं आपकी रिलेशनशिप के बारे में आपके सितारे-

Aries

आपको रिलेशनशिप में एक्साइटमेंट और एक्सट्रा स्पार्क बहुत पसंद है, लेकिन आपके साथ ज्यादा हंसी-मजाक करना भी आपके पार्टनर को महंगा पड़ सकता है। आपको लॉन्ग टर्म हैप्पीनेस की तलाश रहती है। रिलेशनशिप में रहते हुए भी आप अपनी आजादी और अपने स्पेस का मजा लेना बखूबी जानती हैं।

Taurus

आपको रिलेशनशिप में अगर-मगर वाली situation से सख्त ऐतराज रहता है। आप चाहती हैं आपका पार्टनर हर बात में पूरी ईमानदारी बरसे और खुलकर बात करे। आपके साथ रिलेशनशिप में खुश और कम्फर्टेबल रहने के लिए आपके पार्टनर को आप पर डिपेंड रहना पड़ता है।

Gemini

जिस रिलेशनशिप में मौज-मस्ती और खुलापन न हो, उसमें आपका टिकना जरा मुश्किल है। जब बात आती है रिलेशनशिप में रहने या उसे छोड़ने की, तो ये फैसला करने में आपको काफी वक्त लगता है कि आप क्या चाहती हैं। आप अपने पार्टनर से प्यार और पेशेंस तो चाहती हैं, लेकिन आपको उसकी तरफ से प्रोत्साहन और पूरी एनर्जी की भी जरूरत होती है, जिससे आप खुद को ज्यादा बेहतर बना सकें।

Cancer

आपको घुलने-मिलने में वक्त लगता है। रिलेशनशिप में आपके लिए पार्टनर से मजबूत इमोशनल कनेक्शन होना बहुत जरूरी है। आपको रोमांच की जरूरत तो होती है, लेकिन साथ में खुशी, शांति और सिक्योरिटी भी आपके लिए काफी जरूरी है। बेशक आप शुरुआत न करें, लेकिन रोमांटिक gesture आपको बेहद पसंद आते हैं। कोई एक चीज जो आपके लिए आपके रिलेशनशिप को खास बनाती है, वो है भरोसा।

Leo

रिलेशनशिप में आपको खुद को इस काबिल बनाने की जरूरत है कि आप उसे संभाल सकें। आप अपने साथ हमेशा सच को लेकर चलती हैं और आपको ऐसे ही पार्टनर की जरूरत है, जो सच में आपकी कद्र करता हो। आपको एक सीरियस और कैज्युअल रिलेशनशिप में बैलेंस बनाने की भी जरूरत है। बोरियत आप बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। इसलिए आपकी रिलेशनशिप में जितना ज्यादा एक्साइटमेंट होगा, आप उतनी ही खुश होंगी।

Virgo

आपको हर काम एक खास तरीके से करना पसंद है। यही बात आपकी रिलेशनशिप पर भी लागू होती है। आपको सिक्योरिटी, स्टेबिलिटी और इस बात की गैरेंटी चाहिए कि अपनी रिलेशनशिप में आप हमेशा खुश रहेंगी। आपको अपनी रिलेशनशिप को सही और प्रैक्टिकल तरीके से आगे बढ़ाना पसंद है।

Libra


आपके लिए रिलेशनशिप में आपसी तालमेल और सुख-शांति बने रहना बहुत जरूरी है। आपको लड़ाई-झगड़ा और बहस करना पसंद नहीं है। आप ऐसी रिलेशनशिप में नहीं टिक सकतीं,जिसमें ऐसा अक्सर होता हो। आपको अपने पार्टनर से तारीफ मिलना बहुत पसंद है। हालांकि इसके साथ ही आपको अकेले समय बिताना भी जरूरी लगता है।

Scorpio

आपकी जिंदगी की गाड़ी चलती है पैशन के पहिए पर। रिलेशनशिप में आपको इस पैशन की तलाश रहती है। आपको अपने पार्टनर के कंट्रोल में रहना पसंद हैं और आपको ऐसा पार्टनर चाहिए जिसमें अच्छा खासा पेशेंस हो। जिन दो चीजों के साथ आप समझौता नहीं कर सकती वो हैं लॉयल्टी और काइंडनेस। आप बेशक जाहिर न करें, लेकिन हैं काफी इमोशनल।

Sagittarius

आपको चाहिए एडवेंचर और पॉजिटिविटी। आपके पार्टनर में दो क्वालिटी होनी बहुत जरूरी हैं। एक तो उसका एनर्जी से भरपूर होना जरूरी है, दूसरा क्रिएटिविटी। आपको किसी भी तरह के नियम और वादों पर रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना पसंद नहीं है। आपको छोटी-छोटी बातों में आसानी से खुशी मिल जाती है। रिलेशनशिप में आपको सिर्फ दो चीजें चाहिए एक आपकी आजादी और दूसरा एक लॉयल पार्टनर।

Capricorn

आप बेहद ambitious हैं और इसका असर आपकी रिलेशनशिप पर भी पड़ता है। आप शुरुआत से ही हर चीज के लिए काफी बड़ी प्लानिंग करती हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर चाहिए जिसमें पेशेंस तो हो ही, साथ ही जो आपको खुश करना जरूरी भी समझता हो। एक रिलेशनशिप में बने रहने के लिए आपको चाहिए एक पैशनेट पार्टनर।

Aquarius

रिलेशनशिप में आपको अपनी तरह से रूल बनाना पसंद है। आपको चाहिए एनर्जी और आजादी। एक ऐसा पार्टनर आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है, जो डाउन टू अर्थ हो। आपके लिए उस स्थिति का सामना करना काफी मुश्किल होता है, जब आपका पार्टनर आपको पूरी अहमियत न दे।

Pisces

रिलेशनशिप में Compassion होना आपके लिए बहुत जरूरी है। आप काफी सेंसिटिव और लॉयल हैं इसलिए आपको ऐसा ही पार्टनर चाहिए, जो आपके साथ ईमानदार हो। आपके लिए रिलेशनशिप में comfort और protected महसूस करना बहुत जरूरी है। यह स्टोरी POPxo हिन्दी के लिए Ipsa Sharma ने  लिखी है। Images- Tumblr, Giphy, Shutterstock यह भी पढ़ें: क्या हैं आपके वो गहरे राज़… Zodiac बताता है! यह भी पढ़ें: क्या कहता है आपका Zodiac आपके गुस्से के बारे में?!

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड