Celebrity Make Up

शनाया कपूर के इन ब्यूटी लुक्स के आप भी हो जाएंगे फैन, ट्राई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Megha Sharma  |  Apr 1, 2021
शनाया कपूर के इन ब्यूटी लुक्स के आप भी हो जाएंगे फैन, ट्राई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक और स्टार किड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह स्टार किड जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाला है। दरअसल, यह स्टार किड और कोई नहीं बल्कि शनाया कपूर हैं। बता दें कि शनाया कपूर (Shanaya Kapoor), संजय कपूर की बेटी हैं। इसके अलावा शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर नई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। शनाया इंस्टा पर अपने क्यूट और सटल मेकअप लुक्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इस वजह से वह 2021 के मेकअप ट्रेंड्स में छाई हुई हैं। सॉफ्ट ब्लश से लेकर ब्राइट और बोल्ड स्टाइल तक शनाया अलग-अलग तरीकों से अपने मेकअप लुक्स (Makeup Looks) को एक्सपेरिमेंटल और बाकियों से अलग बनाती हैं। तो चलिए बिना देरी किए हम आपको दिखाते हैं उनके 5 बेहद ही शानदार मेकअप लुक्स।

शनाया का सन किस्ड लुक

Instagram

सन किस्ड लुक को शनाया कपूर से ज्यादा बेहतर शायद ही कोई कर सकता है। उनके फ्लशड चीक और अल्ट्रा ग्लोई लुक ब्रंच डेट के लिए एकदम परफेक्ट है। शनाया का ये नो मेकअप लुक है। उन्होंने केवल अपने लिप्स पर लिप ग्लॉस लगाया हुआ है। इसके अलावा शनाया ने अपने बालों को खुला रखा है और कानों में बालियां पहनी हुई हैं।

https://hindi.popxo.com/article/tips-to-keep-hair-color-for-long-in-hindi

डिफाइन्ड ब्रोन्ज लुक

Instagram

शनाया कपूर अपने स्टाइल को बैलेंस करना जानती हैं। 
फॉलो करें ये टिप्स
– सबसे पहले अपने चेहरे पर फाउंडेशन को मॉइश्चराइजर के साथ मिलाकर लगा लें। 
– अब अपनी आंखों को कन्टूर करें।
– इसके बाद अपनी आंखों पर ब्राउन कलर का आईशैडो लगाएं।
– इसके बाद अपनी आंखों पर काजल लगाएं।
– मस्कारे के साथ अपने आई मेकअप को कंप्लीट करें।
– इसके बाद अपने चेहरे के हाई प्वॉइंट्स जैसे कि चीकबोन, नाक और फोरहेड को ब्रॉन्ज करें।
– अंत में अपने लुक को ब्राउन कलर की लिपस्टिक के साथ कंप्लीट करें।
https://hindi.popxo.com/article/things-should-avoid-a-month-before-wedding-in-hindi

समर मेकअप लुक

Instagram

शनाया कपूर के इस लुक को आप भी गर्मियों में ट्राई कर सकती हैं। साथ ही इस लुक को पाना बहुत ही आसान है।
फॉलो करें ये टिप्स
– सबसे पहले अपने चेहरे पर बीबी क्रीम लगाएं।
– इसके बाद अपनी आईब्रो को डिफाइन करें।
– अब आईलाइनर लगाएं।
– इसके बाद अपने चेहरे के हाई प्वॉइंट्स को हाइलाइट करें।
– अंत में पिंक कलर के लिप ग्लॉस के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें।
https://hindi.popxo.com/article/homemade-rose-face-serum-for-glowing-skin-recipe-in-hindi

सटल मेकअप लुक

Instagram

स्मोकी आईज और सटल मेकअप लुक में शनाया बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
फॉलो करें ये टिप्स
– सबसे पहले अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं।
– इसके बाद अपनी आंखों पर ब्राउन कलर की आई शैडो लगाएं।
– अब अपनी आंखों पर काजल लगाएं और उसे अच्छे से ब्लेंड करते हुए खुद को स्मोकी आई लुक दें।
– इसके बाद अपने गालों पर हल्का सा ब्लश लगाएं।
– अंत में अपने लुक को पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ कंप्लीट करें।
https://hindi.popxo.com/article/madhuri-dixit-hair-care-tips-and-diy-hair-mask-in-hindi

फेस्टिव लुक

Instagram

यदि आप किसी फैमिली फंक्शन या फिर पार्टी में जा रही हैं तो शनाया कपूर का ये मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।
फॉलो करें ये टिप्स
– सबसे पहले अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन को मिक्स करके लगाएं।
– अब अपनी आईब्रो को डिफाइन करें।
– इसके बाद अपनी आंखों पर लाइट पिंक कलर का आईशैडो लगाएं।
– इके बाद अपनी अपरलैश पर लाइनर लगाएं।
– अब अपनी लॉवर लैश पर भी काजल लगाएं और उसे हल्का सा ब्लेंड कर लें।
– अपनी लॉवर लैश में अंदर की तरफ गोल्डन कलर का इस्तेमाल करें और उसे ब्लेंड कर लें।
– अब अपने फेस को हाई प्वॉइंट्स को हाइलाइट करें।
– अंत में अपने लुक को डार्क रेड कलर की लिपस्टिक के साथ कंप्लीट करें।
POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किन केयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From Celebrity Make Up