एंटरटेनमेंट

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जान्हवी कपूर का Kiss वाला वीडियो, जानिए कौन है ये मिस्ट्री ब्वॉय

Archana Chaturvedi  |  Jan 5, 2022
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जान्हवी कपूर का Kiss वाला वीडियो, जानिए कौन है ये मिस्ट्री ब्वॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘धड़क’ से की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ एक्टर ईशान खट्टर नजर आए थे। ‘धड़क’ सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक थी। फिल्म को फैंस ने भी खूब पसंद किया था और जान्हवी को काफी सराहा भी गया था। इस फिल्म के बाद जान्हवी को ढेर सारी फिल्में मिलीं। इसी बीच फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की एक कोजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रही है, जिसमें एक मिस्ट्री बॉय उन्हें बार-बार KISS करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें कि कुछ समय पहले उन्होंने एक मिस्ट्री बॉय के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसके बाद से अलग अलग अफवाहें सुनने को मिल रही थी। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़के के बेहद करीब नजर आ रही हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन है जान्हवी का ये मिस्ट्री बॉय?

आपको बता दें कि इस वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम अक्षत राजन है। बताया जा रहा है कि जान्हवी और अक्षत की काफी गहरी दोस्ती है। जान्हवी कपूर कुछ समय पहले एक पार्टी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इस पार्टी में उनके साथ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी दिखाई दी थी। इसी दौरान अक्षत, जान्हवी को बाहों में भर कर बड़े ही प्यार से Kiss करते नजर आ रहे थे। जान्हवी ने अपनी इस फोटो में कैप्शन देते हुए FAM लिखा था।

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म रूही में नजर आई थीं। यह राजकुमार राव और वरुण शर्मा अभिनीत एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। हालांकि लोगों को यह फिल्म ज्यादा पसंद नहीं आई। जान्हवी के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इन फिल्मों में ‘गुड लक जेरी’ और ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 

POPxo की सलाह : सेलेब्स जैसा मेकअप लुक पाने के लिए ट्राई करें MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट मेकअप प्रोडक्ट –

Read More From एंटरटेनमेंट