Celebrity Make Up

इन 5 तरीकों से लगाएं व्हाइट आईलाइनर, आंखें दिखेंगी ब्राइट और बड़ी

Archana Chaturvedi  |  Nov 12, 2020
White Eye Liner, Eye Make Up,  Make Up Trends and Ideas,  Celebrity Eye Make Up, Ways To Use A White Eye Liner Tips in Hindi,

कभी-कभी ब्लैक काजल या लाइनर बेहदा उबाऊ हो सकता है। अगर आप भी अपने रैगुलर आईलाइनर से बोर हो चुके हैं और अपनी आंखों को नया और ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं तो आपका सफेद आईलाइनर (Ways To Use A White Eye Liner) को आजमाना चाहिए। ये न सिर्फ आपकी आंखों को गहराई देकर उसे बड़ा दिखता है साथ ही आपके आंखों को ब्राइट और स्टनिंग लुक देता है।

व्हाइट आईलाइनर लगाने के तरीके Ways To Use A White Eye Liner Tips in Hindi

अगर आप अपनी आंखों को बड़ा और ब्राइट दिखाना चाहती हैं, तो उसके लिए आपको अपने आई मेकअप के स्‍टाइल पर ध्‍यान देना होगा। ब्लैक के साथ-साथ व्हाइट लाइनर का भी इस्तेमाल कर आप परफेक्ट आई लुक पा सकते हैं। सफेद काजल या व्हाइट लाइनर (White Eye Liner) को आप एक नहीं बल्कि कई तरीके से इस्तेमाल कर अपने आंखों को डिफरेंट और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि व्हाइट आईलाइनर लगाने के तरीके ( Ways To Use A White Eye Liner) –

https://hindi.popxo.com/article/best-winged-eyeliner-hacks-in-hindi

ब्लैक एंड व्हाइट

आंखों को डबल ड्रामा लुक देना चाहते हैं तो ब्लैक के साथ व्हाइट आईलाइर या काजल का कॉम्बिनेशन यूज करें। पहले अपर लैश लाइनर पर ब्लैक लाइनर लगाएंग फिर उसके ऊपर व्हाइट लाइनर लगाएं। आप चाहे तो इसे विंग आईलाइनर का भी लुक दे सकते हैं।

काजल की जगह लगाएं

अगर आप न्यूड मेकअप लुक अपना रही हैं तो अपने रैगुलर ब्लैक काजल की जगह सफेद लाइनर (White Eye Liner) लगा कर कूल और स्मार्ट लुक पा सकती हैं। इससे आपकी आंखे बड़ी और ब्यूटीफुल नजर आयेंगी। बस इसके साथ ही मसकारा लगाना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

हाइलाइटेड इनर कॉर्नर

आपको बता दें कि आंखों के इनर कॉर्नर को लाइट अप करने यानि उन्हें हाईलाइट करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीन मानिए ये आपकी आंखों को ब्राइट दिखाने में मदद करेगा।

https://hindi.popxo.com/article/naagin-3-actress-surbhi-jyoti-blue-eye-makeup-is-perfect-for-party-in-hindi

एंजेलिक लुक

एंजेलिक लुक पाने के लिए व्हाइट काजल को सिंपल आईलाइर के तौर पर लगाएं। इसके बाद एक शैडो ब्रश से काजल का स्मज करें। इसके बाद एक फिनिश लुक देने के लिए काजल का एक और सॉफ्ट स्ट्रोक लगाएं। आप इस लुक को पार्टी या कंफर्ट में ट्राई कर सकती हैं।

कलर भी ऐड करें

व्हाइट के साथ दूसरे कलर के लाइनर का इस्तेमाल कर आप परफेक्ट सेलेब्स जैसा आई लुक पा सकती हैं। इसके लिए आप अपनी आंखों के अपर लैश लाइन पर पहले ब्लैक काजल से लाइनर लगाएं फिर उसके ऊपर ब्लू या का स्ट्रोक दें। उसके बाद आंखों को बड़ा दिखाने के लिए लोअर लैश लाइन पर व्हाइट काजल पेंसिल या व्हाइट लाइनर (White Eye Liner) लगाएं। उसके बाद आप ग्रीन या येलो जो चाहे उस कलर के लाइनर का स्ट्रोक दे सकती हैं। इससे आपकी आंखों को बेहद स्टनिंग लुक मिलेगा।

https://hindi.popxo.com/article/glitter-eye-makeup-in-hindi

POPxo की सलाह : अगर आप कम बजट में बेस्ट आईलाइनर की तलाश में हैं तो आपके लिए MYGLAMM का ये आईलाइनर बेस्ट रहेंगे –

Read More From Celebrity Make Up