वेडिंग

दिव्यांका -विवेक ने इंगेजमेंट एनिवर्सरी पर इस तरह जाहिर किया एकदूजे के लिए बढ़ता प्यार

Deepali Porwal  |  Jan 16, 2019
दिव्यांका -विवेक ने इंगेजमेंट एनिवर्सरी पर इस तरह जाहिर किया एकदूजे के लिए बढ़ता प्यार

टीवी के फेवरिट कपल दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने अपनी प्यार भरी अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इन दोनों की शादी को 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और दिन- ब- दिन इनका प्यार बढ़ता ही जा रहा है। ये दोनों एक- दूसरे के प्रति अपना प्यार ज़ाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और बेहद व्यस्त होने के बावजूद ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ गुज़ारने की कोशिश करते हैं। न्यू ईयर के मौके पर ट्रिप से लौटे दिवेक (Divek- Divyanka + Vivek) ने हाल ही में अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया।

दिव्यांका ने लिखा इमोशनल पोस्ट

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को अपने करीबी लोगों को बेहद खास अंदाज़ में विश करने के लिए जाना जाता है। जब वे अपने सभी दोस्तों, को- स्टार्स और परिजनों को विश करने में कोई कमी नहीं रखती हैं तो अब तो बात उनके पति की है। दिव्यांका ने अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी (engagement anniversary) के मौके पर पति विवेक के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा था, जो कि काफी वायरल हो रहा है। दिव्यांका ने पति को बधाई देते हुए लिखा, ‘मैंने अपनी अब तक की ज़िंदगी में बहुत कर्मा किए हैं पर उनमें से तुमसे शादी करना मेरा सबसे अच्छा कर्मा था! मेरा सबसे अच्छा निर्णय! यह कितनी अच्छी बात है कि सबके लिए आम सा लगने वाला एक दिन किसी खास वजह से यूनिवर्स में किन्हीं दो लोगों के लिए बेहद खास हो सकता है।’

विवेक ने शेयर की सगाई की तस्वीर

टीवी एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) अपनी पत्नी के साथ रोमांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जहां शादी की दूसरी सालगिरह पर वे दिव्यांका को मालदीव की ट्रिप पर ले गए थे, वहीं अपनी सगाई की तीसरी सालगिरह पर उन्होंने सगाई की तस्वीर शेयर कर पुरानी यादों को ताज़ा कर दिया। विवेक ने फोटो के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सुबहें बीत चुकी हैं, शामें बीत चुकी हैं और मौसम भी। जब से हमने पहला कदम साथ लिया है, तब से कभी न भूलने वाली यादों के सिवाय हमने कुछ नहीं बनाया है।’ विवेक के इस पोस्ट पर दिव्यांका ने कमेंट में लिखा, ‘बेबी! मिसिंग यू!’ विवेक और दिव्यांका इन दिनों अपने शोज़ की शूटिंग में काफी बिज़ी हैं और दिव्यांका के इस कमेंट से लग रहा है कि अपनी ज़िंदगी के इस खास दिन पर दोनों साथ नहीं थे।

हैप्पी इंगेजमेंट (engagement) एनिवर्सरी दिव्यांका एंड विवेक दहिया!

ये भी पढ़ें :

दिव्यांका त्रिपाठी अपनी को- स्टार के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं

दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया चैलेंज, बताएं उनके नए शो का नाम

दिव्यांका त्रिपाठी के घर में आया नया मेहमान

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ ने बनाया नया रिकॉर्ड

Read More From वेडिंग