Uncategorized

रेड और पिंक कलर के आउटफिट्स से हो गये हैं बोर तो ट्राई करें ये विवा मैजेंटा शेड

Archana Chaturvedi  |  Jan 27, 2023
Viva Magenta

फैशन वहीं है जो ट्रेंड में होता है। तो हम आपको बता दें कि आजकल पिंक कलर का एक नया शेड काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। रानी पिंक कलर जैसा दिखने वाला विवा मैजेंटा कलर (Viva Magenta)को काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं इसे नए साल 2023 का पैंटोन कलर ऑफ द ईयर चुना गया है।

दरअसल, विवा मैजेंटा रंग रेड और मैजेंटा के बीच का खूबसूरत ब्लेन्ड शेड है, जो वेस्टर्न के साथ-साथ एथनीक आउटफिट्स में भी खूब जंचता है। ये रंग एक खूबसूरत और बोल्ड रंग होने के साथ ही रानी पिंक रंग का नया वर्जन है।

विवा मैजेंटा रंग वॉर्म और रिचनेस का पर्याय है, जो डिजिटल वर्ल्ड में भी सुन्दर दिखता है। यही नहीं यह रंग खुशहाली और पॉजिटिविटी का प्रतीक है इसलिए इसे फेयरवेल पार्टी से लेकर शादी के मौके तक आप बेहिचक पहन सकती हैं।

लास्ट मिनट पर पार्टी के लिए होना है तैयार तो ये आउटफिट आइडियाज आएंगे काम

विवा मैजेंटा कलर की खासियत

पिछले कुछ सीजन में रेड, डीप रेड और फुशिया जैसे रंग खूब चल चुके हैं। लेकिन अब फैशन डिजाइनर भी विवा मैजेंटा कलर को आने वाले सीजन का हॉट ट्रेंड बता रहे हैं। विवा मैजेंटा कलर की खासियत है कि ये इंडियन स्किन टोन पर एकदम परफेक्ट तरीके से सूट करता है। ये लुक को इंहेंस करने के साथ-साथ स्किन कलर को भी कॉम्पलिमेंट करता है। विवा मैजेंटा जैसा सुन्दर रंग ना सिर्फ सर्दियों के लिहाज से अच्छा है बल्कि गर्मियों के मौसम के लिए भी सूटेबल है।  

इन दिनों सेलेब्स को पसंद आ रहा हैं पिंक लिप्स कलर

वेडिंग आउटफिट के लिए भी है बेस्ट

ज्यादातर फैशन डिजाइनर्स का मानना है कि विवा मैजेंटा शेड वेडिंग आउटफिट्स के लिए ट्राई कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल न सिर्फ दुल्हने लहंगे के लिए कर सकती हैं, बल्कि दूल्हे भी विवा मैजेंटा कलर की शेरवानी पहन सकते हैं। रेड से बोर हो चुके लोगों को नए रंग की तलाश है, जो ब्राइट होने के साथ नया भी हो। सच कहा जाए तो विवा मैजेंटा रंग रेड का बढ़िया और खूबसूरत विकल्प है। यह एक सटल कलर है, जो हर इंडियन स्किन टोन को सूट करेगा।

करीना कपूर के ब्लैक स्लर्टी लुक के फैन तो इन टिप्स से करें बैकलेस ड्रेस को स्टाइल

Read More From Uncategorized