Uncategorized

अर्जुन कपूर के ये 5 पोस्ट साबित करते हैं कि मलाइका अरोड़ा हैं एक्टर के लिए हर हाल में सबसे खास

Garima Anurag  |  Oct 24, 2023
अर्जुन कपूर के ये 5 पोस्ट साबित करते हैं कि मलाइका अरोड़ा हैं एक्टर के लिए हर हाल में सबसे खास

मलाइका और अर्जुन कपूर उन सेलेब कपल्स में से एक हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर लगातार नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा है। जब से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को इंस्टा ऑफिशियल किया है, लोगों ने इनके रिलेशनशिप पर बहुत बार कीचड़ उछाले हैं। कई बार इनके अलग होने की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन वर्चुअल दुनिया की नेगेटिविटी को ये कपल रियल लाइफ की अपनी केमिस्ट्री से बहुत समझदारी से हैंडल करता आया है। मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर एक बार फिर ये बात प्रूफ हुई है कि कपल को लेकर कितने भी ब्रेकअप रूमर्स हों, ये दोनों इसका असर खुद पर नहीं पड़ने देते हैं।

1. मलाइका के साथ अपनी पिक को अर्जुन ने कहा ‘हम’

मलाइका को बर्थडे विश करते हुए अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो बेबी!!! ये तस्वीर हमारी है, आप मेरी लाइफ में मुस्कान, खुशी, रोशनी लेकर आती हैं और बहुत परेशानियों में भी साथ देती हैं।

2. जब अर्जुन ने मलाइका के साथ की बकेट लिस्ट पूरी

मलाइका के साथ ये फोटो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा था कि उन्होंने बकेट लिस्ट से एक चीज पूरी कर ली है, चेल्सी एफसी के सभी लोगों को धन्यवाद… उसे( मलाइका) को  ब्रिज पर गेम में ले जाने में सक्षम रहा !!! हमने 3-0 से जीत हासिल की और इसका जश्न मनाने के लिए मेरे पास कोई था!!! 

3. जब अर्जुन ने मलाइका को कहा था अपनी सनशाइन

एक्टर ने मलाइक के लिए अपने पोस्ट में बिल विदर्स के गाने एंट नो शनशाइन की कुछ लाइनें शेयर की थी। गाने के इन लाइनों का अर्थ है कि अगर वो चली जाती है तो धूप की किरणें नहीं रहती हैं, जब वो दूर होती है तो गर्माहट नहीं होती है। अब इससे आप समझ सकते हैं कि एक्टर के लिए मलाइका कितनी जरूरी हैं।

4. अर्जुन ने बताया था कि कब वो होते हैं खुश

मलाइका के साथ अपनी इस कैंडिड पिक को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा था, जब वो मेरी नॉनसेंस बातों पर हंसती है, तो मुझे खुशी मिलती है। 

5. ब्रेकअप का दिया था अर्जुन कपूर ने जवाब

अर्जुन कपूर ने मीडिया में चल रहे अपने और मलाइका के ब्रेकअप रूमर्स का जवाब देते हुए ये तस्वीर शेयर की थी और कहा था कि शेडी रूमर्स के लिए उनकी लाइफ में कोई जगह नहीं है।

Read More From Uncategorized