एंटरटेनमेंट

Video: बाहुबली एक्टर प्रभास और कृति सेनन का रिश्ता कन्फर्म, वरुण धवन ने दिया बड़ा हिंट

Archana Chaturvedi  |  Nov 28, 2022
kriti sanon and prabhas affair

हर किसी के मन में ये सवाल है कि क्या फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ये रील लाइफ कपल रियल लाइफ में भी साथ नजर आयेगा। कृति और प्रभास के फैन होने के नाते अगर आप इसका जवाब जानना चाहते हैं तो वरुण धवन ने ये काम बखूबी किया है। उन्होंने हाल ही में एक रियलिटी शो में इस बात को कंफर्म करते हुये एक बड़ा हिंट दिया है। 

वरुण और कृति फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के लिए ‘झलक दिखला जा..’ के सेट पर पहुंचे। वहीं वरुण ने प्रभास और कृति के रिश्ते का खुलासा किया है। यही नहीं शो में वरुण धवन ने कृति सेनन की लव लाइफ के कई राज खोले हैं। जिसके बारे में बात करते हुए, वरुण धवन ने प्रभास के साथ कृति के रिश्ते की पुष्टि की है। 

ऐसे हुआ कंफर्म

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि वरुण धवन शो के जज व फिल्ममेकर करण जौहर से सवाल करते हैं कि माधुरी मैम के अलावा किसी को भी हक नहीं है कि वह इतनी खूबसूरत दिखे, चाहे वह काजोल, रानी, करीना, आलिया और दीपिका ही क्यों ना हों। तब करण आगे से सवाल करते हुए कहते हैं, इसमें कृति का नाम क्यों नहीं था। इस पर वह जवाब देते हैं, “कृति का नाम इसलिये नहीं था, क्योंकि कृति का नाम…” तब कृति वरुण को टोकती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह कहते हैं, “किसी के दिल में है।” फिर करण एक्टर वरुण से नाम बताने के लिए कहते हैं, तो उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है कि, “एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वह इस वक्त दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रहा है।” वरुण धवन का जवाब सुनकर कृति भी प्यारी सी स्माइल करती हैं और शरमा जाती हैं।

प्रभास की ओर किया इशारा

हालांकि ये पूरी तरह से साफ है कि वो कोई ओर एक्टर नहीं बल्कि वरुण तेलुगू स्टार प्रभास की ओर इशारा कर रहे थे, क्योंकि वह दीपिका पादुकोण के साथ इस समय फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वरुण धवन ने यह कहकर कृति और प्रभास के रिश्ते पर मुहर लगा दी। बता दें, कृति और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द रिलीज होने वाली है। जिसमें प्रभास प्रभुरामचंद्र और कृति सीता के रूप में नजर आएंगे।

कृति भी दे चुकी हैं हिंट

आपको याद हो तो कृति भी इससे पहले प्रभास के साथ अपने रिश्ते का इशारा कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू के रैपिड फायर राउंड में कृति सुन ने कहा कि वह प्रभास से शादी करना चाहेंगी। सवाल था कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ और प्रभास में से वह किससे शादी करना चाहेंगी? तब कृति ने प्रभास का नाम लिया। लेकिन अब वरुण धवन के इस इशारे से प्रभास-कृति के फैंस काफी खुश हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट