Women's Day

#POPxoWomenWantMore इन बातों को जानकर आप भी गर्व से कहेंगी कि ‘हम किसी से कम नहीं’

Archana Chaturvedi  |  Mar 8, 2019
#POPxoWomenWantMore इन बातों को जानकर आप भी गर्व से कहेंगी कि ‘हम किसी से कम नहीं’

इतिहास गवाह है कि इंसानी समाज को सभ्य बनाने में महिलाओं ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। भारतीय संस्कृति में नारी  (#POPxoWomenWantMore) सम्मान काफी अहम स्थान रखता है। हर धर्म में महिलाओं का सम्मान करना बचपन से ही सिखाया जाता है। इसी समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महिलाओं को अबला, कमजोर और भोग की वस्तु समझते हैं। इन सब से परे आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के परचम लहरा रही हैं। आज आप महिलाओं के बारे में कुछ ऐसे मजेदार रोचक और दिलचस्प तथ्य जानेंगे जो आपने पहले नहीं सुने होंगे।

  1. चेहरा पढ़ने का हुनर महिलाओं में ही होता है। एक शोध में इस बात खुलासा हुआ है कि महिलाएं किसी अपरिचित शख्स की एक झलक देखने के बाद ये बता सकती हैं कि वो भरोसे के लायक है कि नहीं।
  2. महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा डर्टी और नॉटी टॉक करना पसंद होता है।  
  3. भारतीय महिलाएं दुनिया में सबसे सुंदर मानी जाती हैं।
  4. मनौवैज्ञानिक मानते हैं कि बुद्धिमान महिलाओं को साथी खोजने में ज्यादा परेशानी होती है। क्योंकि वो गलत व्यक्ति के साथ रहने के बजाय अकेली रहना ज्यादा पसंद करती हैं।
  5. एक शोध में ये बात सामने आई है कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ज्यादा दिमाग पाया जाता है। स्टडी में ये पता लगा कि महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में ध्यान केंद्रित करने, गुस्से को कंट्रोल करने और भावों को व्यक्त करने में ज्यादा सक्रिय होता है।
  6. ये बात जानकर आपको गर्व होगा कि दुनिया की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर एक महिला थी।
  7. पुरुष झूठ बोलने के मामले में महिलाओं से कई गुना आगे हैं। एक पुरुष दिन भर में 6 से ज्यादा बार झूठ बोलता है लेकिन वहीं एक महिला औसतन दिन में एक या दो बार ही झूठ बोल पाती है।
  8. महिलाओं की सुंघने की क्षमता भी जन्म से ही पुरुषों से ज्यादा होती है और सारी जिन्दगी ज्यादा ही रहती है। उन्हें नए जन्मे बच्चे की खुशबू बहुत ज्यादा उत्तेजित करती है। जानकार बताते हैं कि ये उत्तेजना किसी भी ड्रग से पीड़ित व्यक्ति के तड़पने के बराबर होती है।
  9. महिलाओं का इम्यून सिस्टम पुरुषों के मुकाबले काफी बेहतर होता है और यही कारण है कि वो लंबी जिंदगी जीती हैं।
  10. कहते हैं कि महिलाओं से बेहतर मल्टीटास्किंग किसी के बस में नहीं है। वो एक साथ कई तरह के काम करने में पुरुषों से कहीं ज्यादा सक्षम होती हैं।
  11. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की जीभ ज्यादा और कई तरह के स्वाद चख सकती है।
  12. ये बात तो हम सब जानते हैं कि महिलाएं बहुत ही ज्यादा इमोशनल होती हैं, लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में अगर सबसे ज्यादा कोई इमोशनल ब्लैकमेल का शिकार होता है तो वो होते हैं पुरुष।
  13. महिलाएं प्रति दिन लगभग 20 हजार शब्द बोलती हैं, जो कि औसत आदमी से 13 हजार अधिक है।
  14. एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि महिलाएं बचपन से नहीं, बल्कि गर्भ में भ्रूण के समय से ही शक्तिशाली होती हैं। महिला भ्रूण की अपेक्षा पुरुष भ्रूण का गर्भपात ज्यादा होता है।
  15. ये बात सच है कि रिस्क के मामले में पुरुष महिलाओं से आगे हैं लेकिन ये बात भी सच है कि महिलाएं जोश में होश नहीं खोतीं। रोड एक्सीडेंट में सबसे ज्यादा केस पुरुषों द्वारा कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट न लगाये जाने के होते हैं।

तो अब अगली बार अगर आपको कोई कम आंके तो आप ये तथ्य बताकर उनकी बोलती बंद करवा सकती हैं।

ये भी पढ़ें –

#StrengthOfAWoman ये दाढ़ी- मूंछ वाली लड़की बनी लोगों के लिए एक मिसाल, हर कोई करता है इसकी हिम्मत को सलाम
#StrengthOfAWoman ये हैं इंडिया की वो बेमिसाल सुपरवुमन, जिन्होंने तोड़ीं समाज की बेड़ियां
तो इस वजह से महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की है जरूरत
जानिए महिलाओं के बूब्स की बनावट और साइज से जुड़ी कई रोचक बातें

Read More From Women's Day