ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
ये दाढ़ी- मूंछ वाली लड़की बनी लोगों के लिए एक मिसाल, हर कोई करता है इसकी हिम्मत को सलाम

ये दाढ़ी- मूंछ वाली लड़की बनी लोगों के लिए एक मिसाल, हर कोई करता है इसकी हिम्मत को सलाम

एकतरफ जहां किसी लड़की के चेहरे पर अगर जरा भी दाग- धब्बा हो जाए या फिर अनचाहे बाल उगने लगें तो वो परेशान हो उठती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी लड़की भी है जो दाढ़ी- मूंछ होने के बावजूद बिंदास घूमती है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो कैसी दिख रही है या फिर लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं ? वो अपनी दाढ़ी- मूंछों को आफत नहीं बल्कि शान समझती है। ये हैं पंजाब की हरनाम कौर जो अपने अलग रूप के लिए दुनियाभर में चर्चा का विषय बनीं। इतना ही नहीं हरनाम का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है।

हरनाम के सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि शरीर पर भी एक लड़के की तरह बाल आते हैं। लेकिन इस वजह से उन्होंने कभी भी अपना आत्मविश्वास कमजोर नहीं होने दिया। बल्कि अपनी इसी कमजोरी को ताकत बनाकर दुनिया को एक नया नजरिया दिया। अब हरनाम पूरी दुनिया में दाढ़ी- मूंछ वाली लड़की के नाम से जानी जाती हैं। यही नहीं उन्होंने अब मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रख कर सबको हैरान कर दिया है। हरनाम कौर की मॉडलिंग की तस्वीरें देखकर आप भी उनके जज़्बे को सलाम करेंगे।

5 1473395680

हरनाम की दाढ़ी- मूंछ और पगड़ी ही अब उनकी पहचान है। उनका नाम सबसे कम उम्र की दाढ़ी मूंछों वाली महिला के तौर पर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENT

ZjI5YWUzOWY2ZiMvZUJtd2NjOVZyNkdvRnRoaDN1UWhybmw0NWMwPS8zMjl4NTE6MTE3MXg4OTQvMTYwMHgxNjAwL2ZpbHRlcnM6Zm9ybWF0KGpwZWcpOnF1YWxpdHkoODApL2h0dHBzOi8vczMuYW1hem9uYXdzLmNvbS9wb2xpY3ltaWMtaW1hZ2VzL3BhcGRhenZlNG5

एक इंटरव्यू के दौरान हरनाम ने बताया था कि उन्हें पी.सी.ओ.डी (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) की बीमारी है, जिसकी वजह से उनके शरीर सहित चेहरे पर भी ज्यादा बाल उगते हैं।

bearded-woman-harnaam-kaur-instagram1 1

एक समय था जब हरनाम अपने इन अनचाहे बालों से परेशान आ चुकी थीं। उन्होंने वो हर कोशिश की जिससे उन्हें इन अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाये लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। फिर उन्होंने ये तय कर लिया कि वो इसी तरह अपने लुक को स्वीकार करेंगी। सिख धर्म की मान्यता के अनुसार उन्होंने अपने अनचाहे बाल न कटवाने का फैसला किया।

ADVERTISEMENT

Iceland women-3-2

हालांकि हरनाम अब एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और पूरी तरह से सामान्य जीवन बिता रही हैं। हरनाम जब 11 साल की थीं, तब से उनके काफी मात्रा में अनचाहे बाल उगने शुरू हो गये थे। जब ये बाल उनकी छाती और चेहरे पर भी काफी ज्यादा आने लगे तो उनके घरवाले परेशान हो गये थे। स्कूल में भी हरनाम को सभी मूंछों वाली लड़की कहकर चिढ़ाते थे। कोई उनसे बात करना पसंद नहीं करता था।

Harnaam-Kaur

लेकिन एक दिन उन्होंने ये तय कर लिया कि जिस वजह से लोग उनसे दूर जा रहे हैं, एक दिन उसी वजह से वही लोग उनका नाम बताने में गर्व महसूस करेंगे। हरनाम आज 24 साल की हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें उनकी इसी खासियत की वजह से पहचानते हैं और उनके इस जज़्बे को सलाम भी करते हैं।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें –

#StrengthOfAWoman ये हैं इंडिया की वो बेमिसाल सुपरवुमन, जिन्होंने तोड़ीं समाज की बेड़ियां
हर लड़की को जरूर जानने चाहिए बॉलीवुड के ये 70 बेहतरीन फीमेल डायलॉग

तो इस वजह से महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की है जरूरत
लड़कियों को पता होने चाहिए उनसे जुड़े ये 7 स्पेशल राइट्स

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कोट्स

ADVERTISEMENT
06 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT