एंटरटेनमेंट

इन 6 टीवी सेलेब्स के बेबी शॉवर लुक को वुड बी मॉम्स कर सकती हैं खास मौके के लिए रिक्रिएट

Garima Anurag  |  Aug 31, 2023
Tv Celebs Baby Shower Looks

प्रेगनेंसी के दौरान वुड बी मॉम्स के सामने ऐसे कई मौके आते हैं जब वो पूरे स्टाइल और प्राउड के साथ अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करना एंजॉय करती हैं। ऐसे मौके खुद के बेबी शॉवर से लेकर किसी और की पार्टी, रिसेप्शन, शादी या कुछ भी हो सकती है। अगर आप भी जल्दी ही मॉम बनने वाली हैं तो इन 6  6 टीवी सेलेब्स का बेबी शॉवर लुक आपको जरूर देखना चाहिए। ये सेलेब्स आपको गॉर्जियस साड़ी से लेकर ट्रेंडी ड्रेस तक स्टाइल करने के लिए प्रेरित करते हैं। 

दिशा परमार

साभार- इंस्टाग्राम

दिशा परमार अक्टूबर 2023 में राहुल वैद्य के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 24 अगस्त को, जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ बेबी शॉवर पार्टी रखी थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने ऑफ-शोल्डर लैवेंडर मिडी ड्रेस स्टाइल की थीं। 

पंखुड़ी अवस्थी

साभार- इंस्टाग्राम

25 जुलाई, 2023 को गौतम रोडे और उनकी पत्नी पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया! इसके पहले जून में कपल ने अपने घर पर एक इंटीमेट गोद भराई का आयोजन किया था। इस अवसर के लिए, पंखुड़ी ने एक चमकदार शैंपेन गोल्ड सिल्क साड़ी चुनी थी। इस साड़ी में उनकी प्रेगनेंसी ग्लो कई गुना बढ़ गया था। एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी के साथ स्टेटमेंट गोल्ड ज्वैलरी पहनी थी।

इशिता दत्ता

साभार- इंस्टाग्राम

19 जुलाई, 2023 को इशिता दत्ता ने अपने पति वत्सल शेठ के साथ बेटे वायू का स्वागत किया। जोड़े के परिवार ने मई में बेबी शॉवर का आयोजन किया था, और इशिता बहुत खूबसूरत लग रही थी। इशिता ने इस मौके पर बैंगनी रंग की बनारसी साड़ी स्टाइल की थी। इसके साथ उन्होंने भारी हार और मैचिंग झुमके पहने थे। इशिता ने अपने जूड़े को गजरे से सजाकर अपने लुक को कंप्लीट किया था।

गौहर खान

साभार- इंस्टाग्राम

10 मई, 2023 को ज़ैद दरबार और गौहर खान ने बेटे का स्वागत किया। इसके पहले गौहर खान के लिए एक इंटीमेट गोद भराई का आयोजन किया गया था।हमेशा से फैशन एंथुशिएस्ट रही गौहर खान ने इस मौके पर भी अपने लुक्स से लोगों को इम्प्रेस किया था। एक्ट्रेस ने यूनिक, ब्राइट प्रिंट से सजी एक मल्टी कलर फ्लोई गाउन पहनी थी।

किश्वर मर्चेंट

साभार- इंस्टाग्राम

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय 27 अगस्त, 2021 को एक बच्चे के माता-पिता बने। हालाँकि उन्हें माता-पिता बने हुए दो साल हो गए हैं, लेकिन किश्वर के मनमोहक बेबी शॉवर लुक आज भी याद रखने वाला है। किश्वर ने साटन-सिल्क लिलैक गाउन के साथ फ्लोरल टियारा पहना हुआ था।

अनिता हसनंदानी

साभार- इंस्टाग्राम

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने भी दो साल पहले 9 फरवरी, 2021 के दिन अपने बेटे का स्वागत किया था। एक्ट्रेस का बेबी शॉवर लुक बुकमार्क करने लायक था!  अनिता ने साटन-रेशम का वन शोल्डर यलो गाउन चुना था जिसमें पेट पर कुछ फूलों की कढ़ाई से सजाया गया था।

Read More From एंटरटेनमेंट