एंटरटेनमेंट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद शिवांगी जोशी के हाथ लगी लॉटरी, अब बनेंगी ‘बालिका वधू 2’ की आनंदी

Archana Chaturvedi  |  Nov 24, 2021
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद शिवांगी जोशी के हाथ लगी लॉटरी, अब बनेंगी ‘बालिका वधू 2’ की आनंदी

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने नायरा के किरदार से सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ समय पहले ही शिवांगी ने ये सीरियल छोड़ दिया। उन्होंने इमोशनल होते हुए शो के डायरेक्टर राजन शाही, स्टारप्लस और अपने को-स्टार्स का शुक्रिया कहा। इसके साथ ही शिवांगी ने ये भी कहा कि ‘सभी ने मुझे कई शानदार यादों से भरे लम्हे दिए हैं। मैं इससे ज्यादा क्या मांग सकती थी’। ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन और शिवांगी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था मगर उनका ट्रैक खत्म होने पर दोनों ने शो को अलविदा कहने का फैसला लिया था। वैसे शिवांगी का इस शो को छोड़ने के पीछे की वजह अब जाकर समझ आई है। क्योंकि अब वो जल्द ही ‘बालिका वधू 2’ में नजर आने वाली हैं।

जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बालिका वधू 2 के मेकर्स ने शिवांगी को आनंदी के किरदार के लिए कुछ समय पहले ही अप्रोच किया था। रिपोर्ट के मुताबिक शिवांगी शो में आने वाले लीप के बाद आनंदी का किरदार निभाएंगी और अब वो समय आ गया है। रिपोर्ट्स की माने तो शो में नवंबर आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में लीप आएगा जिसके बाद शिवांगी की शो में एंट्री होगी। इसके अलावा सीरियल में एक्टर रणदीप राय बड़े जग्या का रोल प्ले कर सकते हैं।

इसी बीच शिवांगी जोशी का ‘बालिका वधू 2’ लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। यहां वही हम आपको नई आनंदी यानी शिवांगी जोशी की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

हाल ही में रणदीप रॉय और शिवांगी जोशी सीरियल ‘बालिका वधू 2’ के सेट पर नजर आए। फैंस इन दोनों सितारों की तस्वीर से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। इस तस्वीर में शिवांगी जोशी अपने कोस्टार रणदीप रॉय के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं।

हालांकि अब तक मेकर्स या शिवांगी की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि शिवांगी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। ‘ये रिश्ता..’ से पहले उन्हें ‘बेगूसराय’ सीरियल में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया। उनकी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

Read More From एंटरटेनमेंट