ट्रैवल

Places to Visit in Ayodhya: राम जन्मभूमि के दर्शन के बाद अयोध्या की इन 5 जगहों पर भी जा सकते हैं

Archana Chaturvedi  |  Nov 21, 2023
Top Tourist Places to Visit Ayodhya List in hindi

सरयू तट पर बसी अयोध्या नगरी यूं तो भगवान राम के नाम से पूरे विश्व में जानी जाती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जोकि पूर्णता की ओर है। ऐसे में अयोध्या में लाखों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे है। अगर आप अयोध्या घूमने और देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां की फेमस जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

अयोध्या में घूमने की फेमस जगहें | Top Tourist Places to Visit in Ayodhya

सरयू नदी के तट पर बसा अयोध्या जितना पवित्र शहर है उतना ही मंत्रमुग्ध करने वाला भी है। अगर आप भी खूबसूरत अयोध्या को देखने का प्लान बना रहे हैं तो इन प्रसिद्ध जगहों को अपनी ट्रिप लिस्ट में जरूर से शामिल करें।

1. कनक भवन

कनक भवन अयोध्या के बेहतरीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मान्यताओं के अनुसार, यह देवी सीता और भगवान राम का निजी महल था। ऐसा माना जाता है कि यह भवन भगवान श्री राम जी से विवाह के तुरंत बाद महारानी कैकेयी जी द्वारा देवी सीता जी को मुंह दिखाई में दिया था। इस भवन में असंख्य दुर्लभ रत्न जड़े हुए थे, लेकिन अयोध्या पर अनेक बार यवनों का आक्रमण हुआ, जिसमें कनक भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ। वैसे इस जगह आकर आपको एक अलग ही अनुभूति होती है।

2. त्रेता के ठाकुर 

अयोध्या में नया घाट पर स्थित 300 साल पहले बना त्रेता के ठाकुर मंदिर आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मंदिर में मौजूद इन सभी मूर्तियों को काले बलुआ पत्थर से तराशा गया है। ऐसा माना जाता है कि यही वह स्थान है जहां भगवान राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था। इस जगह की खूबसूरती आप यहां पहुंचकर खुद महसूस कर सकते हैं।

3.सरयू नदी का तट

सरयू नदी का भी अपना एक बहुत बड़ा और विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या इसी नदी के तट पर स्थित है जिसकी वजह से इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप अयोध्या घूमने या दर्शन के लिए आते हैं तो इस जगह पर स्नान करना नहीं भूले। एक तो इस ये जगह बेहद शांति और सुकून भरी खूबसूरत जगह है और दूसरा यहां सरयू में नहा कर तन-मन स्फूर्ति से भर जाता है।

4. राजा दशरथ महल

अयोध्या में स्थित ‘दशरथ महल’ प्रभु श्रीराम के पिता राजा दशरथ जी का राजमहल जो जिसे आज एक सिद्ध पीठ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार राजा दशरथ ने त्रेता युग में इस महल की स्थापना की थी। दशरथ महल में एक साथ राजा दशरथ,कौशल्या,केकई,सुमित्रा समेत भगवान राम ,माता सीता, भरत ,शत्रुघ्न, लक्ष्मण सभी की मूर्तियां स्थापित हैं। ये जगह काफी बड़ी है और यहां आपको एक बार तो जरूर जाना चाहिए।

5. बहू बेगम का मकबरा 

राम जन्म भूमि के दर्शन करने के बाद अगर आप अयोध्या में ही ठहरे हैं तो यहां का बहू बेगम का मकबरा जरूर जाएं। ये  फैजाबाद शहर के मकबरा रोड पर स्थित एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिसे “पूर्व का ताजमहल” कहा जाता है। ख़ूबसूरत और अद्वितीय मकबरा शहर के सबसे ऊँचे स्मारक के तौर पर भी जाना जाता है। इस जगह पर जाकर आपको अवधी वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। यहां से आप पूरा अयोध्या एक नजर में देख सकते हैं।

Read More From ट्रैवल