Make Up Products

रेड लिपस्टिक लगाते समय ध्यान में रखें ये बातें, अजीब नहीं लगेगा लुक

Supriya Srivastava  |  Feb 17, 2021
Red Lipstick, Red Lipstick Shades, Makeup Tips
लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप किट का ज़रूरी हिस्सा होती है। लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा सा लगता है। कई लड़कियों को तो लिपस्टिक कलेक्शन का शौक भी होता है, इनमें ज्यादातर रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) के शेड्स होते हैं। रेड लिपस्टिक दिखने में जितनी आकर्षक लगती है, इसे लगाने के बाद लुक भी काफी अमेज़िंग लगता है। आलस भरे चेहरे पर भी रेड लिपस्टिक रौनक ला देती है। शादी का फंक्शन हो या फिर लेट नाइट पार्टी रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) आपको बोल्ड और सेक्सी लुक देने में कभी पीछे नहीं हटी। 
https://hindi.popxo.com/article/smokey-eye-makeup-step-by-step-in-hindi
खास बात यह कि रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) एकलौती ऐसी लिपस्टिक है, जो हर स्किन टोन पर सूट कर कर जाती है। आपका स्किन टोन फेयर हो या डस्की, रेड लिपस्टिक आपके चेहरे की शोभा हमेशा बढ़ाती है। मगर कई बार हम रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) लगाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिस वजह से लुक अजीब लगने लगता है। यही वजह है कि रेड लिपस्टिक लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। 

ऑफिस लगाकर न जाएं

माना कि आपको अपनी रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) बहुत पसंद है। मगर इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप इसे हर जगह लगाकर पहुंच जाएं। खासतौर पर आपका वर्कप्लेस यानी ऑफिस। ऑफिस की अपनी एक गरिमा होती है। यहां जितना सोबर लुक के साथ जाएंगी, उतनी ही आकर्षक लगेंगी। ऑफिस के हिसाब से रेड लिपस्टिक आपके चेहरे पर काफी ब्राइट लग सकती है। 

प्राइमर लगाएं

अक्सर लोग रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) सीधा होंठों पर लगा लेते हैं। इससे लिपस्टिक के फैलकर खबर होने का डर बना रहता है। साथ ही लिपस्टिक का रेड कलर भी उभर कर सामने नहीं आता। बेहतर होगा हमेशा रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) लगाने से पहले ओंठों पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से होंठों का कलर एक जैसा हो जाएगा और लिपस्टिक लगाने पर लाल रंग उभर कर आएगा। 

बाकी मेकअप लाइट रखें

ध्यान रखें जब भी रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) लगाएं बाकी चेहरे का मेकअप लाइट रखें। उदाहरण के तौर पर रेड लिपस्टिक लगा रही हैं तो आंखों का मेकअप करते समय हल्के रंग के शेड्स चुनें। वहीं चीक्स का मेकअप भी लाइट रखें। अगर सब रेड कर लिया या फिर डार्क मेकअप कर लिया तो आपका लुक बेहद अजीब दिखेगा।

अपने लिए चुनें बेस्ट शेड

रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) भी कई शेड्स के साथ आती है। रेड के ऐसे बहुत से शेड्स हैं, जिन्हें अपने स्किन टोन के हिसाब से चुना जा सकता है। अब ये आपको तय करना है कि आपके स्किन टोन पर कौन से शेड की रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) अच्छी लग रही है। 

POPxo की सलाह- अपने लिए परफेक्ट रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) की तलाश में हैं तो My Glamm के इन रेड लिपस्टिक शेड्स पर एक नज़र डालें और अपने स्किन टोन के हिसाब से रेड लिपस्टिक का चुनाव करें। 

Read More From Make Up Products