Vastu

Dhanteras 2021: धनतेरस पे क्या ख़रीदे – Things to Buy on Dhanteras in Hindi

Archana Chaturvedi  |  Oct 7, 2022
Dhanteras 2021: धनतेरस पे क्या ख़रीदे – Things to Buy on Dhanteras in Hindi

हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन खरीददारी करना बहुत शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग इस दिन चांदी या फिर सोने से बने गहने या फिर सिक्के खरीदते हैं। पुराणों में धनतरेस दीपावली त्योहार के आगमन का सूचक माना जाता है। धनतेरस को धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वंतरी प्रकट हुए थे। तभी से इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाने लगा। भगवान धन्वंतरि आरोग्य भी प्रदान करते हैं। इसे मानने के पीछे कारण ये है कि अगर हम बीमारियों से दूर हैं तो यह समझ लेना चाहिए कि हम संसार के सुखी व्यक्ति हैं। इसलिए धन का संबंध यहां आरोग्य से किया गया है। क्योंकि जिस परिवार में आरोग्य वास करता है वहां कभी भी धन- धान्य की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीददारी करनी चाहि

धनतेरस के ही दिन क्यों शुभ मानी जाती है खरीदारी?

धनतेरस के दिन खरीददारी करने से घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। मान्यता है इन दिन खरीददारी करने से उसमें तेरह गुना बढ़ोतरी होती है। पुराणों के अनुसार जब भगवान धन्‍वंतरि का जन्म हुआ तो वह एक पात्र में अमृत लेकर आए थे। भगवान धन्‍वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस की खरीदारी शुभ मुहूर्त में करने से घर में धन धान्य की कमी नहीं होती। इस साल का शुभ मुहूर्त द्वादशी तिथि 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर सुबह 11:30 तक होगा। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

धनतेरस खरीददारी शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त 5 नवंबर को सिर्फ 1 घंटे 57 मिनट के लिए होगा, जो कि शाम 6:20 बजे से 8:17 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़े- दिवाली पर कविता हिंदी में

इस मंत्र का करें जाप

भगवान धन्वंतरि का ध्यान कर 108 बार ‘श्री धन्वंतरि देवः शरणम मम्‘ मंत्र का जाप करें। और परिवार सहित आरोग्य रहने व धन- धान्य की प्राप्ति  के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करें।

ये भी पढ़ें – भूलकर भी घर पर न रखें यह 7 चीजें, हो जाएगा कोई बड़ा नुकसान

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

1- झाड़ू

इस दिन झाड़ू तो जरूर खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि जिस तरह से झाड़ू घर में सभी तरह की गंदगी को बाहर कर देतr है वैसे ही इसकी खरीदादरी करने से सारी बुराईयां और दरिद्रता की भी सफाई हो जाती है और घर में खुशियों का आगमन होता है।

2- बिजनेस या नौकरी से जुड़ी चीजें

जी हां वास्तु एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि धनतरेस के दिन अपने बिजनेस या नौकरी से जुड़ी चीजों की खरीददारी शुभ मानी जाती है। इससे तरक्की के द्वार खुल जाते हैं और आपको अपार सफलता मिलती है। जैसे अगर आप व्यापारी हैं तो बही खाता खरीदें, अगर टीचर हैं तो कलम या किताब।

3- साज- श्रृंगार का सामान

कहते हैं कि जिस घर में बहू और बेटियां हंसती- खेलती और चहकती रहती हैं, वहां किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष नहीं होता। जिन महिलाओं को साज- श्रृंगार करना पसंद है वो इस दिन इन चीजों की खरीददारी कर सकती हैं। खासतौर पर शादीशुदा महिलाओं के लिए इस दिन सुहाग का सामान खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे अखंड सुहाग का आशीर्वाद मिलता है।

4- धनिया के बीज

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में कभी भी किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है और बरक्कत ही होती है। खरीदे गये बीज को लक्ष्मी पूजन के दिन भगवान को अर्पित करें और उसके बाद चाहे तो अपने बगीचे में बो दें। कहते है धनिया का पेड़ आपके घर में जितना अच्छा उगेगा, उतनी ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है। आप चाहे तो धनिया के इन बीजों को अपने पर्स या फिर तिजोरी में भी रख सकते हैं।

5- सोने- चांदी के सिक्के

सोना और चांदी भगवान कुबेर की प्रिय धातु हैं। अगर आप सक्षम हैं तो इस सोने या फिर चांदी के सिक्के खरीदें। इस दिन चांदी खरीदने से यश, कीर्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें – दिवाली के मौके पर भेजे जाने वाले दीपावली की शुभकामना संदेश deepawali wishes in hindi

6- पीतल के बर्तन

धनतेरस के दिन हो सके तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदने चाहिए। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि जिस अमृत कलश को लेकर प्रकट हुए थे वो पीतल का बना हुआ था और पीतल भगवान धनवंतरी की प्रिय धातु है। इसीलिए इस दिन पीतल के बर्तन की खरीददारी शुभ मानी जाती है। अगर संभव नहीं है तो स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं लेकिन एलुमिनियम के बर्तन भूलकर भी न खरीदें।

7- गणेश- लक्ष्मी की मूर्ति

दीपावली में पूजी जाने वाली लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति धनतेरस के दिन ही खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दीपावली की पूजा के लिए गणेश लक्ष्मी खरीदने से घर धन- धान्य से भरा रहता है और आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है। ये मूर्ति चांदी या फिर मिट्टी से बनी हुई ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि मूर्ति की ऊंचाई हथेली की मध्यमी उंगली से ऊंची नहीं होनी चाहिए।

8- शंख

धनतेरस के दिन शंख खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन शंख को घर में लाकर उसे पूजा घर में रखकर उसकी भी पूजा करें और दीपावली पूजन के समय इस शंख को जरूर बजाएं। इससे घर से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती हैं और उस घर से सभी संकट दूर रहते हैं।

ये भी पढ़ें -वास्तु टिप्स: भूलकर भी अपने बेड के पास न रखें ये चीजें…

Read More From Vastu