फैशन

शादी के बाद: Modern दुल्हन के लिए हैं ये 8 खूबसूरत Dresses!

POPxo Hindi  |  May 5, 2016
शादी के बाद: Modern दुल्हन के लिए हैं ये 8 खूबसूरत Dresses!

शादी के इस मौसम में अगर अब आप का भी दुल्हन बनने का नंबर आ गया है तो जाहिर है आप super excited होंगी!! ढेर सारी शॉपिंग, पार्लर, ड्रेस, मेकअप और न जाने क्या क्या! आपने अपना लंहगा या साड़ी तो choose कर ही लिए होंगे लेकिन मैडम दूसरी दुल्हनों से कुछ अलग भी तो लगना है न? तो लंहगा और साड़ी के साथ ही नज़र डालिए इन super stylish outfits पर…ये आपको सच में भीड़ से अलग कर देंगे। ये खूबसूरत outfits आप चाहें अपने रिसेप्शन पर पहनें, संगीत में या फिर शादी के बाद होने वाली पार्टी में….आप खास ही नज़र आएंगी।

1.एंकल लेंथ अनारकली विद हैवी दुपट्टा

ब्राइडल कलर्स में लो फ्लोर अनारकली आप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हैवी वर्क दुपट्टा लें। आप चाहें तो इसे एम्ब्राइड्री वर्क बेल्ट के साथ डिफरेंट लुक दे सकती हैं। शादी के बाद आए दिन होने वाली डिनर पार्टी के ये एक परफेक्ट ऑप्शन है।

2. डिजाइनर लहंगा साड़ी

साड़ी और लहंगे के मिक्स पैटर्न से तैयार डिजाइनर लहंगा साड़ी से आप अपने रिसेप्शन पर रॉकिंग ब्राइड लग सकती हैं। खास बात है कि यह आपको elegant दिखाती है। बेल्ट के साथ इसे कैरी करने पर आप अपने लुक में boldness Add कर सकती हैं।

3. धोती स्टाइल साड़ी

धोती style में स्टिच्ड साड़ी के साथ आप किसी भी पार्टी में bold और confident लग सकती हैं। किसी भी डांस पार्टी में ये ड्रेस बेहतरीन लगेगी।

4. मैक्सी सूट

मैक्सी सूट किसी खास occasion के लिए elegant choice हो सकता है। इसे कैरी करने का मन बना रही हैं तो makeup और जूलरी के सलेक्शन पर खास ध्यान दें। साथ ही अपनी beauticians से हेयर स्टाइल को लेकर पहले से डिसकस कर लें। ताकि परफेक्ट new bride look पा सकें।

5. एसेमेट्रिकल ब्राइडल कुर्ता

दिन में किसी के घर लंच पर जाना हो तो एसेमेट्रिकल ब्राइडल कुर्ता पहनना आपको मेमोरेबल लुक दे सकता है। खूबसूरत लो फ्लोर कुर्ते में आप comfortable भी रहेंगी और एलीगेंट भी दिखेंगी।

6. शेरवानी सूट

शेरवानी सूट आपके new generation bridal look को enhance करेगा। स्लीवलेस अनारकली के साथ जब आप शेरवानी स्टाइल अपर लॉन्ग कुर्ता कैरी करेंगी तो रेट्रो लुक में एकदम different दुल्हन लगेंगी।

7. अंगरखा स्टाइल सूट

अंगरखा राजस्थानी जेंट्स ट्रेडिशनल वियर है। जिससे इंस्पायर्ड होकर डिजाइनर्स ने अंगरखा स्टाइल लेडीज़ सूट डिजाइन किए हैं। जो नई दुल्हन को indo-western look देगा।

8. धोती स्टाइल सूट

धोती स्टाइल सूट के साथ ऐसे पाएं मॉर्डन, एलीगेंट और डिफरेंट लुक। Pics : viral

ये भी पढ़ें –
आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे ये ब्राइडल माथा पट्टी डिजाइन

Read More From फैशन