Love

पीरियड में लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से चाहती हैं ऐसे 11 स्वीट मैसेज

Richa Kulshrestha  |  Feb 20, 2018
पीरियड में लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से चाहती हैं ऐसे 11 स्वीट मैसेज

पीरियड के दौरान लड़कियों को चिड़चिड़ापन, पेट में दर्द, किसी काम में मन न लगना और मूड स्विंग जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन दिनों में हर लड़की को जरूरत होती है अपने बॉयफ्रेंड की एक्सट्रा केयर की। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को इस दौरान पैम्पर करेंगे तो यकीन मानिए, वो आपको पहले से भी ज्यादा प्यार करने लगेगी। इस बात को हर कोई जानता है कि पीरियड में असहनीय दर्द होता है। इस मंथली दर्द को बाॅयफ्रेंड के केयरिंग एटिटयूड से कम किया जा सकता है। आपके स्वीट, लविंग और केयरिंग मैसेज आपकी गर्लफ्रेंड को बहुत स्पेशल फील करवाएंगे, इसलिए पीरियड में उन्हें रिलैक्स कराने के लिए भेजें स्पेशल मैसेज और अपने लव बाॅन्ड को बनाएं टफ।

1. चाॅकलेटस, चाइनीज फूड और पसंदीदा मूवी की डीवीडी के साथ मिलता हूं…।

इस मैसेज से साफ है कि वो आपको बेहद प्यार करते हैं।

2. तुम्हें किस करना है, मैं जल्दी आता हूं।

इस मैसेज से साफ है उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड की कितनी फिक्र है। ऐसे समय उनके किस की बहुत जरूरत होती है।

3. मैं तुम्हारे बारे में ही सोच रहा हूं….

असहनीय दर्द में यह मैसेज आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा।

4. क्या तुम शाॅपिंग पर जाना पसंद करोगी?

शॉपिंग के नाम से तो हर लड़की का मूड रिफ्रेश हो जाता है।

5. बेबी, आज कौन सा आईसक्रीम फ्लेवर खाना पसंद करोगी?

इससे भी झलकता है आपके लिए उनका प्यार।

6. तुम्हारे लिए तैयार है पानी की गर्म बोतल।

देखें कि वो इन छोटी-छोटी बातों का कितना ध्यान रखते हैं।

7. डिनर में तुम्हारी फेवरेट डिशेज बना रहा हूं।

इससे अच्छा क्या हो सकता है। आप दर्द में हैं तो वो बनाएं आपके लिए खास डिनर। वो भी आपकी पसंद का।

8. क्या मेडिसिन और पैडस की जरूरत है?

ऐसी बातों और मैसेज से झलकता है कि चौबीस घंटे वो आपके बारे में सोचते हैं।

9. जितनी भी लड़कियों को मैं जानता हूं, उनमें से तुम सबसे सुंदर लड़की हो।

यह मैसेज आपको फील करवाएगा कि आप पीरियड के इन दिनों में भी सुंदर दिखती हैं।

10. मैं समझता हूं बेबी। तुम चिंता मत करो।

पीरियड में यह मैसेज आपको दर्द सहने की हिम्मत देता है।

11 आई लव यू – तीन शब्दों में जादू है।

हर मौके पर ये तीन शब्द गालों को लाल कर देते हैं। इनर व आउटर ग्लो का राज है आई लव यू।

इन्हें भी देखें – 

1.  पीरियड के दौरान सेक्स करने से पहले ज़रूर जान लें ये 12 बातें 
2.  लड़कियों के पीरियड के बारे में ये 9 बातें मन ही मन सोचते हैं लड़के
3.  ये 10 घरेलू तरीके आपको देंगे पीरियड के दर्द से राहत 
4.  तस्लीमा ने कहा, पीरियड के दौर से गुजर रही हर महिला को होना चाहिए इबादत का अधिकार
5. अरेंज मैरिज और लव मैरिज के सेक्स में क्या अंतर होता है
6. आप भी अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये सेक्सी और नॉटी सवाल
7. ओरल सेक्स करने के गज़ब तरीके
8. PCOS PCOD के बारे में सबकुछ आपको पता होना चाहिए
9. जानिए क्यों हो रहे हैं आपके पीरियड्स लेट

Read More From Love