एंटरटेनमेंट

क्या सच में ये लड़का सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल है या फिर AI-जनरेटेड तस्वीर ?

Archana Chaturvedi  |  Aug 7, 2023
sushant singh rajput duplicate video viral in hindi

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 2020 में बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। भले ही उन्हें गए हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन उनके फैंस के दिलों में उनकी जगह अभी भी बनी हुई है। आज भी उनके फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या कम नहीं हुई है। ऐसे में सुशांत सिंह के हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर उनके फैंस को एक बार फिर सभी के चहेते और प्यारे एक्टर की याद आ गई है।

जी हां, सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह का हमशक्ल का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखने वाला शख्स हूबहू सुशांत जैसा ही दिख रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। हर कोई उनके देखकर मिस यू भाई, लव यू सुशांत जैसे कमेंट कर रहा है।

देखिए सुशांत सिंह के हमशक्ल का वीडियो –

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के एक हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर इन दिनों खलबली मचा दी है। इस शख्स को देख लोग कंफ्यूज हो गए हैं और बोल रहे हैं कि हमारा हीरो वापस आ गया है। लेकिन हमें पता चला है कि सुशांत सिंह का ये हमशक्ल AI-जनरेटेड हैं।

राखी सावंत ने किया कमेंट

अब इस वायरल वीडियो में शख्स को देखकर राखी को भी लगा कि ये तो सुशांत ही हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी सावंत ने कमेंट की, ‘वह बदला लेने के लिए वापस आ गया है, कर्मा।’

कौन है ये सुशांत का हमशक्ल?

सुशांत सिंह राजपूत का एआई-जनरेटेड वीडियो जिस व्यक्ति ने बनाया है उनका नाम है डोनिम अयान, उसने वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिससे अन्य लोग सुशांत सिंह राजपूत की हबहु समानता से आश्चर्यचकित हो गए। जहां एक तरफ सुशांत को इस तरह से देखकर भावुक हैं वहीं नेटिज़न्स ने कहा व्यूज पाने के लिए लोग कुछ भी करते हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट