एंटरटेनमेंट

सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर्स ने किया बड़ा खुलासा, हैरत में है मुंबई पुलिस

Deepali Porwal  |  Jul 21, 2020
सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर्स ने किया बड़ा खुलासा, हैरत में है मुंबई पुलिस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 14 जून को वे अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनके परिजनों और फैन्स को अभी तक उनकी असामयिक मृत्यु पर संदेह है, जिसकी वजह से मुंबई पुलिस (Mumbai police) गहनता से केस की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक इंडस्ट्री के कई बड़े फिल्मकारों, एक्टर्स, उनके स्टाफ और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

कोरोना के बीच भावुक हुए अमिताभ बच्चन, आधी रात में किया ऐसा ट्वीट

रिकॉर्ड हुआ डॉक्टर्स का स्टेटमेंट

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने तीन मनोचिकित्सकों (Psychiatrists) और एक मनोवैज्ञानिक (Psychotherapist) का बयान दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह नवंबर 2019 के बाद से अपना ट्रीटमेंट ले रहे थे। मुंबई पुलिस के सूत्रों से अब काफी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के सूत्रों की मानें तो एक मनोचिकित्सक ने बताया है कि सुशांत सिंह को बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar disorder) की बीमारी थी, जबकि दूसरे डॉक्टर्स के मुताबिक सुशांत सिंह का जीवन बेहद तनाव में बीत रहा था। हालांकि इस तनाव की वजह क्या थी, इस सवाल का जवाब कोई भी डॉक्टर नहीं दे पाया है। अब डॉक्टर्स का यही जवाब मुंबई पुलिस की उलझन को बढ़ाने के लिए काफी है।

महिला एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना के संघर्ष की दास्ता

https://hindi.popxo.com/article/vicky-kaushal-kriti-sanon-kartik-aryan-and-these-bollywood-actors-were-engineers-in-hindi

क्या है बाइपोलर डिसऑर्डर

साइंस की भाषा में बाइपोलर डिसऑर्डर (bipolar disorder) एक ऐसी मानसिक बीमारी होती है, जिसमें मरीज के व्यवहार में बहुत तेज़ी से बहुत बड़े बदलाव आते हैं। इसे गहरा अवसाद (manic depression) भी कहा जाता है। इसमें मरीज के मन में भावनात्मक रूप से बहुत तेज़ी के साथ उथल-पुथल होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, सुशांत सिंह को अपना इलाज करने वाले डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था। शायद इसी वजह से वे हर डॉक्टर से ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 बार मिलते थे और फिर डॉक्टर बदल दिया करते थे। सुशांत सिंह का इलाज कर रहे लगभग सभी डॉक्टर्स ने बताया कि वे दवाइयां भी ठीक वक्त या ज्यादा वक्त तक नहीं लेते थे। आखिरी बार उन्होंने जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाया था, वे उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट दे रहे थे।

बेहद चर्चित हैं इरफान खान के ये 50 डायलॉग, आप भी पढ़ें

लॉकडाउन होने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत अपने डॉक्टर से फोन पर ही सलाह ले रहे थे। अब डॉक्टर्स के तनाव वाले बान के बाद मुंबई पुलिस हैरत में पड़ गई है। उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है कि जांच का एंगल प्रोफेशनल रखा जाए या पर्सनल।

Read More From एंटरटेनमेंट