एंटरटेनमेंट

अथिया-राहुल की शादी के बाद सुनील शेट्टी ने अपने दामाद के लिए बोली ऐसी बात कि वीडियो हो गया Viral

Archana Chaturvedi  |  Jan 24, 2023
Rahul Athiya Wedding

बॉलीवुड में अब एक और स्टार कपल की शादी हो चुकी है। भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी शादी कें बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले में शादी रचाई। इस शादी में लगभग 100 मेहमानों को बुलाया गया, जिसमें खेल और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 

शादी के बाद पैपराजी बॉलीवुड के अन्ना यानि कि सुनील शेट्टी और उनके स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे थे। फिर क्या था शादी के बाद सुनील शेट्टी और उनके साहबजादे अहान शेट्टी ने वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी की ख्वाहिश को पूरे करते हुए जमकर फोटो क्लिक करवाई और सभी को मिठाई बांटी। इस दौरान बाप-बेटे की जोड़ी कमाल लग रही थी।

अन्ना ने बांटी मिठाई

शादी के बाद मीडिया न्यूली वेड्स कपल का इंतजार कर रही थी लेकिन उससे पहले बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी और अथिया के भाई एक्टर अहान शेट्टी मीडिया के सामने आए। इस मौके पर सुनील शेट्टी काफी खुश नजर आए और उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने दामाद यानि कि लोकेश राहुल के एक ऐसी बात कह दी कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

सुनील शेट्टी ने दामाद के लिए कही ये बात

इस बीच सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत की। सबने उन्हें ससुर बनने की बधाई दी और कहा कि नया रोल मिल गया है। इसपर सुनील शेट्टी ने कहा- ”अब मेरा रोल कुछ नया नहीं होगा। पिता का रोल ही होगा..राहुल मेरा दूसरा बेटा है।’ पैपराजी के सवालों पर सुनील ने पहले हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया। फिर बोले ‘सबकुछ बहुत अच्छा रहा फेरे भी हो गए… शादी हो गई मैं अब ससुर बन चुका हूं…’यह कहते हुए सुनील शेट्टी काफी खुश नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस को पसंद आया अन्ना का लुक

सुनील शेट्टी ने शादी में लुंगी और कुर्ता पहना था। उन्होंने गले में मोतियों का हार भी पहना था जिसने सबका ध्यान खींचा। वाकई सुनील शेट्टी इस उम्र में भी खूब डैशिंग लग रहे हैं।

जल्द होगी रिसेप्शन पार्टी

वहीं हमें पता चला है कि अब अथिया और केएल राहुल की मच अवेटेड शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी होगी। दोनों का रिसेप्शन मुंबई में किया जाएगा। इस ग्रैंड फंक्शन में तमाम हस्तियां मौजूद रहेंगी। 

Read More From एंटरटेनमेंट