xSEO

जानिए, सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे क्या हो सकते हैं |  Subah Khali pet khajur khane ke fayde

Archana Chaturvedi  |  Nov 15, 2022
सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे

खजूर एक तरह की मेवा होता है और इसकी खेती सदियों के मौसम में की जाती है। खजूर यानि कि डेट्स पाम में आयरन , मिनरल्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिंस और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।  इसे आप चाहें तो फ्रेश खा सकते हैं या फिर सुखाकर भी। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। खजूर से बनाएं ये फेसपैक, रोजाना खजूर खाने के फायदे के साथ-साथ आपको सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे के बारे में भी जरूर से पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तारपूर्वक।

खजूर खाने से क्या होता है? | khajur khane se kya hota hai 

जिन लोगों को ये नहीं पता कि खजूर खाने से क्या होता है (khajur khane se kya hota hai) तो हम उन्हें बता दें कि ये एक वंडर फ्रूट होता है। खजूर को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। बस समझ लीजिए कि आपने एक खजूर में तमाम तरह के पोषक तत्व ग्रहण कर लिये हैं। उदारण के तौर पर 100 ग्राम खजूर में 277 कैलोरी, 1.8 ग्राम प्रोटीन, 6.7 ग्राम फाइबर, 0.2 ग्राम फैट, 15 एमसीजी फोलेट, 0.9 मिलीग्राम आयरन, 2.7 एमसीजी विटामिन के, 54 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 696 मिलीग्राम पोटैशियम मौजूद होता है। ये ओवरऑल आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत कर आपको तमाम तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

खजूर खाने के फायदे | khajur khane ke fayde in hindi 

खजूर में नैचुरल मिठास होती है और यही वजह है कि इसका इस्तेमाल चीनी की जगह एक स्वस्थ विकल्प के तौर पर किया जा सकता है। इस पोषक तत्वों से भरपूर फल में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। रोजाना खजूर खाने के अनगिनत फायदे होते हैं, आइए एक नजर डालते हैं उन पर –

khajur khane ke fayde in hindi 

जानिए गुड़ का पानी पीने के फायदे के बारे में

खाली पेट खजूर खाने के फायदे | khali pet khajur khane ke fayde 

वैसे तो खजूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता ही है। लेकिन यदि अगर आप खूजर का सेवन खाली पेट करते हैं तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। जी हां, खाली पेट खजूर का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलते है। खाली पेट खजूर (dates benefits in hindi) खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिल जाते हैं। खाली पेट खजूर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। 

सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे | Subah Khali pet khajur khane ke fayde

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने से लेकर वजन कम करने तक सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे (khajur khane ke fayde) ही फायदे हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट खजूर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में डिटेल में –

सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे | Subah Khali pet khajur khane ke fayde

स्किन को रखे हेल्दी

खजूर विटामिन सी और डी का बेस्ट स्रोत है जो आपकी त्वचा की इलास्टी बनाए रखने में मदद करता है और आपकी स्किन को मक्खन की तरह मुलायम बनाये रखता है। खजूर में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं। अगर आपको भी अपनी स्किन फ्रेश और यंग रखनी है तो रोज सुबह खाली पेट खजूर का सेवन जरूर से करें। 

आंतों के कीड़ों को मारें

सुबह खाली पेट खजूर खाने से परजीवियों से छुटकारा मिलता है, दिल मजबूत होता है, लीवर की सफाई होती है और खून को पोषण मिलता है।

प्रेग्नेंट वूमन के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खजूर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो महिलाओं के शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

कब्ज दूर करे

खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसीलिए कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार

शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खजूर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। जिससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

सेक्सुअल हेल्थ के लिए

दशकों से, खजूर का उपयोग यौन कमजोरी के लिए एक आदर्श प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जाता रहा है। अरब देशों में शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए और सेक्सुअल पावर को बढ़ाने के लिए खजूर का बेहद सेवन किया जाता है। ऐसा माना जाता है खाली पेट खजूर के सेवन से महिलाओं में स्तन के आकार और पुरुषों के अंडकोष के आकार को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करें

खजूर खाने का यह एक और अहम फायदा है। शोध में दावा किया गया है कि खजूर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए जरूरी है क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

जानिए पनीर के फूल के फायदे और नुकसान

कौन सा खजूर खाना चाहिए | Which dates should be eaten in hindi 

यूं तो बाजार में कई किस्म के खजूर मौजूद हैं। एक तो खजूर का सबसे पका और स्वादिष्ट नया रूप काला या भूरा रंग का होता है, जिसे काली या गीली खजूर कहा जाता है। वहीं दूसरा सूखा खजूर यानि जिसे हम छुहारा भी कहते हैं वो होता है। वैसे ताजे और सूखे खजूर की तुलना में सूखे खजूर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि सूखे खजूर आयरन और कैल्शियम का बेहतर स्रोत हैं। लेकिन सबसे अच्छा और महंगा खजूर सऊदी अरब के मदीना शहर का है। जिसे अजवा खजूर के नाम से जाना जाता है। 

काला खजूर खाने के फायदे | Kala khajur khane ke fayde 

खजूर का सबसे पका और स्वादिष्ट नया रूप काला या भूरा रंग का होता है, जिसे काली खजूर भी कहा जाता है। ये गीला खजूर होता है। काले खजूर में अधिक मात्रा में कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, विटामिन होते हैं। आइए जानते हैं काला खजूर खाने के फायदे कौन-कौन से होते हैं –

Kala khajur khane ke fayde

सूखे खजूर खाने के फायदे | Benefits of eating dried dates in hindi 

पके खजूर को सुखा देते हैं तो वो छुहारा बन जाता है। सूखे खजूर में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, शुगर, फाइबर और प्रोटीन जैसे कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। खनिजों में सिलेनियम, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम और बोरोन और विटामिन में राइबोफ्लेविन, पाइरिडोक्सिन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन सी इसमें होते हैं और इस वजह से आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं सूखे खजूर खाने के फायदे कौन-कौन से होते हैं –

Benefits of eating dried dates in hindi 

खजूर खाने का सही समय | Right time to eat dates in hindi

खूजर खाने का सही समय की बात करें तो आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट खजूर खाने के कई फायदे होते हैं। इसके अलावा आप आप खजूर (khajur khane ke fayde) को नाश्ते के रूप में या दिन में कभी भी खा सकते हैं। 

खजूर खाने का सही तरीका | Khajur khane ka sahi tarika kya hai? 

खजूर की तासीर गरम होती है इसीलिए इसका सेवन गर्मियों में कम और सर्दियों में ज्यादा किया जाता है। वैसे आप चाहें तो सूखा खजूर या फिर उसे भिगो कर खा सकते हैं। बस ध्यान रखें खजूर को दूध के साथ न खाएं।

खजूर में प्रोटीन की मात्रा | Protein content in dates in Hindi

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। ये सेल्स को रिपेयर करने के साथ ही कोशिकाओं के निमार्ण में भी मदद करता है। खजूर में कई जरूरी प्रोटीन होते हैं। खजूर में 5 प्रतिशत प्रोटीन, 3 प्रतिशत वसा तथा शर्करा 67 प्रतिशत होते हैं। वहीं एक खजूर में (8 ग्राम) 23 कैलोरी, 0.2 ग्राम प्रोटीन, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0 ग्राम फैट होता है।

1 दिन में कितना खजूर खाना चाहिए | How many dates should be eaten in 1 day

अगर आप इस बात से अंजान हैं कि 1 दिन में कितना खजूर खाना चाहिए तो हम आपको बता दें कि खजूर के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। वैसे भी अति हर चीज की खराब होती है। इसीलिए आयुर्वेद में एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 2 खजूर का सेवन नियमित रूप से करने के लिए बताया जाता है। हालांकि खजूर की सही मात्रा व्यक्ति की उम्र और उसके स्वास्थ्य पर निर्भर करती है।

खजूर कब नहीं खाना चाहिए | Khajur kab nahi khana chahiye

ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी को खजूर बराबर मात्रा में फायदा पहुंचाये। खजूर के किसी के लिए फायदेमंद तो किसी के लिए नुकसानदायक (khajur khane se kya hota hai)भी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि खजूर कब और किस तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए –

सर्दियों में अधिकतर लोग खजूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, विटामिन बी और विटामिन सी का अच्छा (dates benefits in hindi) सोर्स होता है। अगर आप भी खजूर खाने के फायदे जानना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल से जरूर हेल्प मिली होगी। क्योंकि यहां हमने आपको सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे, काला खजूर खाने के फायदे, खजूर खाने का सही समय से लेकर खजूर से संबधित हर छोटी सी छोटी जानकारी बताने की कोशिश की है।

FAQ- सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे

खजूर कब खाना चाहिए?

खजूर खाने का सही समय हर किसी को जरूर पता होना चाहिए। क्योंकि अगर आप सही समय पर खजूर का सेवन करेंगे तो ये आपको कई फायदे दे सकता है। सुबह खाली पेट खजूर खाना काफी फायदेमंद होता है इसे आप दिनभर किसी भी समय पर स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। 

खजूर में प्रोटीन की मात्रा कितनी होती है?

खजूर में 5 प्रतिशत प्रोटीन, 3 प्रतिशत वसा तथा शर्करा 67 प्रतिशत होते हैं। वहीं एक खजूर में (8 ग्राम) 23 कैलोरी, 0.2 ग्राम प्रोटीन, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0 ग्राम फैट होता है।

खजूर खाने का सही तरीका क्या है?

आप खजूर का सेवन ऐसे भी कर सकते हैं। आप चाहें तो दूध के साथ भी खजूर का सेवन कर सकते हैं। वैसे रात के समय में घी और खूजर का साथ सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है और डाइजेशन में भी सुधार होता है।

क्या खजूर खाने से मोटापा बढ़ता है?

ऐसा कहा जाता है कि खजूर खाने से वजन बढ़ता है लेकिन ये गलत है। खजूर का सेवन अक्सर वेटलॉस में भी बेहद फायदेमंद होता है। खजूर मीठा होता है इसीलिए इसका ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। 

खजूर की तासीर कैसी होती है?

सर्दियों में खजूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये अच्छा माना जाता है। क्योंकि खजूर की तासीर गर्म होती है। वही इसका सेवन आप गर्मियों में भी कर सकते हैं बस इसके लिए इसे आप एक रात पहले पानी में भिगो दें और फिर सेवन करें।

छुईमुई अका लाजवंती के फायदे और नुकसान

Read More From xSEO