एंटरटेनमेंट

आलिया भट्ट का बेबी शॉवर होगा ग्लैमर से भरपूर, सोनी राजदान और नीतू सिंह ने प्लान की है ऑल गर्ल्स पार्टी

Garima Anurag  |  Sep 15, 2022
alia bhatt baby shower

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी लोगों के साथ शेयर की है, तभी से आलिया के मैटरनिटी फैशन और प्रेगनेंसी ग्लो चर्चा का विषय है। अब एक्ट्रेस को लेकर ऐसी जानकारी भी मिल रही है कि इस समय एक्ट्रेस अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं और उनकी मॉम सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर बेबी शॉवर की तैयारी में जुट गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों मम्मियों ने आलिया का बेबी शॉवर को पूरी तरह से गर्ली रखने का प्लान किया है और इसे फैमिली की सभी क्लोज लेडीज और आलिया की फ्रेंड्स अटेंड करेंगी। 

साभार- इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार फैमिली के करीबी सोर्स ने बताया है कि सोनी और नीतू आलिया के लिए ग्रांड बेबी शॉवर प्लान कर रही हैं और इसमें सिर्फ महिलाएं ही होंगी। शाहीन और रिद्धिमा इस पार्टी की तैयारी में जुटी हैं।

ग्लैमरस गेस्ट लिस्ट

साभार- इंस्टाग्राम

आलिया के बेबी शॉवर में शामिल होने वाले गेस्ट में आलिया की बहन शाहीन भट्ट और रणबीर की बहन रिद्धिमा के अलावा करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी शामिल होंगी। इसके अलावा आलिया के हर खास मौके पर मौजूद उनकी बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन और आरती शेट्टी की तस्वीरों के लिए लोग तैयार रहें। इनके अलावा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और उनकी नतनी नव्या नवेली नंदा भी शामिल होंगी।ऐसी खबरें हैं कि ये बेबी शॉवर इस महीने के अंत में मुंबई में ही आयोजित होगा। 

काम की बात करें तो आलिया भट्ट इस वक्त इंडस्ट्री की अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बैक टू बैक 100 करोड़ से अधिक फिल्में बॉक्स ऑफिस को दी हैं। रणबीर कपूर के साथ आई आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।

Read More From एंटरटेनमेंट